चंद रोज के बाद दीपावली है। इसलिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया यूनिवर्सिटी पर तोहफों की बारिश करेंगे। उपहार के रूप में यूनिवर्सिटी को प्रशासनिक भवन, आधुनिक सिनेट हॉल और वर्चुअल क्लास मिलेगा। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। लगभग डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री पूर्णिया यूनिवर्सिटी में रहेंगे। पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर द्विज द्वार के सामने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री की अगवानी की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। सिनेट हॉल और वर्चुअल क्लास के लोकार्पण के दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से
Category: राज्य
पुलिस बोली- कुछ ‘खर्चा-पानी’ दोगे कि ऐसे ही ढूंढ दें तुम्हारी बच्ची
साहब! हम लोग पुलिस चौकी गए थे, वहां बेटी के गायब होने की जानकारी देते हुए मदद मांगी। लेकिन, पुलिस वाले बोले कि.. कुछ ‘खर्चा-पानी’ दोगे तो जांच शुरू करेंगे, तुम्हारी बच्ची मुफ्त में थोड़े ही मिल जाएगी। लखनऊ के ठाकुरगंज से लापता नौ वर्षीय मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव गुलाला घाट के पास झाड़ियों में मिला। बच्ची का शव मिलने के बाद जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पीड़ित परिवार ने उन्हें सिपाहियों की इस कारस्तानी के बारे में बताया। बेटी की हत्या से गमजदा परिवार की चीख-पुकार सुनकर
जल्द ही दिल्ली की कई सड़कों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
राजधानी की 236 सड़कों के अलावा कुछ अन्य सड़कों पर ई-रिक्शा चलाना प्रतिबंधित हो जाएगा। दिल्ली परिवहन विभाग ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ऐसी सड़कों को चिन्हित कर रहा है, जहां इसकी वजह से यातायात प्रभावित होता है। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने के मामले भी बढ़े हैं। दिल्ली में वर्तमान में 55,000 पंजीकृत ई-रिक्शा हैं। इससे अधिक ही अवैध रूप से चल रहे हैं। परिवहन अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में दिल्ली की 236 प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित है। इसमें पूरी लुटियन क्षेत्र अलावा रिंग रोड और उससे सटी प्रमुख
मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज गिरफ्तार
माओवादियों से कथित तौर पर संबंध होने के मामले में नजरबंद मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज की पुणे की अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुणे पुलिस ने शुक्रवार देर रात फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित उनके पहुंचकर सुधा भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। पुणे पुलिस सुधा भारद्वाज को गिरफ्तार कर सूरजकुंड थाने गई। सूरजकुंड थाना एसएचओ विशाल कुमार ने बताया कि पुणे पुलिस ने मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज की गिरफ्तारी के बारे में उन्हें सूचना दे दी थी। पुणे पुलिस ने उन्हें बताया कि वह सुधा भारद्वाज को दिल्ली लेकर जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सुधा भारद्वाज भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा के
पुलिस की थ्योरी, अकेले मां नहीं कर सकती बेटे की हत्या
लखनऊ में शनिवार रात हुए अभिजीत यादव उर्फ विवेक की हत्या में पुलिस ने भले ही उसकी मां मीरा यादव को जेल भेज दिया है। लेकिन, पुलिस अभी भी वारदात में किसी और के शामिल होने की थ्योरी पर तफ्तीश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि कोई 55 वर्षीय महिला 22 वर्षीय नौजवान युवक को अकेले नहीं मार सकती है। ऐसे में पुलिस मीरा यादव के बड़े बेटे अभिषेक, सौतेले पुत्र पूर्व विधायक आशीष यादव समेत अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने हत्या के अलावा साक्ष्य छुपाने
मसूरी में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन
मसूरी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर दो और सभासद पर 21 नामांकन हुए। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय अनुज गुप्ता और पूरण रौंछेला ने नामांकन कराया। नामांकन के दौरान माल रोड पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद का पहला पर्चा निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता ने दाखिल कराया। अनुज गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ मलिंगार से लेकर किताबघर तक रैली निकाली। दूसरा नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी पूरण सिंह रौतेला ने किया। निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि सभासद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जबकि 21 ने नामांकन
नेता के मकान में देह व्यापार का धंधा,
जमुई के महिसौड़ी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक मकान से एक युवती, पंचायत के मुखिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं। बरामद सामान से यह स्पष्ट हो रहा है कि उक्त स्थान पर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार की दोपहर बाद एसडीपीओ रामपुकार सिंह की अगुवाई में जमुई थाना की पुलिस ने की है। पुलिस छापेमारी में खैरा प्रखंड के हड़खार पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना साह, मकान
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर चढ़ने लगा सियासी पारा,
अयोध्या एक बार फिर सुर्खियों में है। धार्मिक संगठनों से लेकर सियासी दल के नेता इस पर बयानबाजी करने से गुरेज नहीं कर रहे। लोकसभा चुनाव की आहट देखकर अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर गर्माने की कोशिशें तेज ही गई हैं। मंदिर बनाने के लिए अपनी-अपनी दलीलें दी जा रही हैं। आरएसएस के बाद अब शिवसेना ने भी अयोध्या में मंदिर निर्माण की मांग तेज कर दी है। यह बात अलग है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सियासी पारा चढ़े तो हैरत नहीं। अयोध्या आस्था
बिहार में बेखौफ अपराधी : 24 घंटे में तीन हत्याएं,
बिहार में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पिछले चौबीस घंटे के अंदर दो लोगों की हत्या कर दी। हत्या की ये तीनों घटनाएं पटना, जहानाबाद और हाजीपुर में हुई है। इन मामलों में अभी तक पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं इन हत्याओं के कारण इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार सुबह बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने अर्जुन साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों को इस इसकी सूचना जैसे ही मिली कोहराम मच गया। साहनी की हत्या किस वजह से की
यूपी विधान परिषद के सभापति के बेटे की हत्या
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि देर रात हुई पूछताछ में मीरा यादव ने बेटे अभिजीत की हत्या करने की बात कबूली है। मीरा के मुताबिक अभिजीत नशे का लती था। मीरा ने बताया कि शनिवार को अभिजीत ने उससे शराब के लिए रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उसका बेटे से विवाद हुआ था। इस दौरान अभिजीत ने गाली-गलौज करते हुए उसे अपशब्द भी कहे थे। इस दौरान हुई हाथापाई में उसने अभिजीत की हत्या कर दी। हत्या के कबूलनामे के बाद अब पुलिस अधिकारी मीरा यादव के इस बयान की तस्दीक कर रहे हैं। हत्या का केस
