कांग्रेस ने गुरुवार को नीरव मोदीमामले में सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि जब उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया था, तो वह पिछले तीन माह से भारतीय पासपोर्ट पर कई देशों की यात्राएं कैसे कर रहा है। पार्टी ने इस बारे में सरकार खासतौर पर विदेश मंत्रालय से सफाई मांगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि इंटरपोल से जानकारी मिली है कि नीरव मोदी ने पासपोर्ट निरस्त होने के बावजूद तीन देशों की यात्रा की है। जब सरकार ने उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया था, तो नीरव मोदी यात्राएं कैसे कर रहा है। इससे साफ है
Category: देश
शुजात बुखारी हत्याकांड:
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार रात बाइक सवार उन लोगों की तस्वीरें जारी कीं जिन पर राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या करने का संदेह है। पुलिस ने लोगों से कहा कि वे इन संदिग्धों की पहचान में मदद करें। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में तीन आतंकवादी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दो तस्वीरों में तीन लोग मोटरसाइकिल पर जाते दिखते हैं जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। बता दें कि आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में वरिष्ठ पत्रकार और राज्य के चर्चित अखबार ‘राइजिंग कश्मीर’ के संपादक सुजात बुखारी की गुरुवार को गोली
अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं, अनारक्षित टिकटों के लिए लॉन्च हुआ रेलवे का मोबाइल एप
रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और इन्हें रद्द करने सहित अन्य सुविधाओं के साथ एक मोबाइल एप की शुरुआत की है । रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि एप में सावधिक (सीजन) और प्लेटफॉर्म टिकटों के नवीनीकरण, आर-वॉलेट की बकाया राशि की जांच और लोड करने और यूजर प्रोफाइल मैनेजमेंट और बुकिंग हिस्ट्री की भी सुविधा है। रेल सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने मोबाइल आधारित एप्लिकेशन ‘अटसनमोबाइल’ विकसित किया है। यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर या विन्डोज स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। बयान में कहा गया है, सबसे पहले यात्री अपना मोबाइल नंबर,
करणी सेना ने शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी को दी नाक-कान काटने की धमकी
राजस्थान में चुनाव नजदीक आते ही बयानबाजी तेज हो गई है। यहां श्री राजपूत करणी सेना ने राजस्थान की शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी को नाक और कान काटने की धमकी दी है। दरअसल किरण माहेश्वरी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कथित रूप से राजपूतों की तुलना चूहों से की थी। हालांकि मंत्री ने कहा कि उनका इशारा समुदाय विशेष के लिए नहीं था। इसके बावजूद राजपूत संगठन ने इसके लिए तत्काल माफी की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने उनके बयान की निंदा की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माहेश्वरी से अगले विधानसभा चुनावों में सर्व राजपूत समाज
रमजान के महीने में नापाक हरकतः पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से बिना उकसावे की गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी समेत चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए हैं। बीएसएफ (जम्मू फ्रंटियर) के आईजी राम अवतार ने कहा, ” पाकिस्तानी रेंजर्स ने गत रात रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की। हमने एक असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारी समेत चार सुरक्षाकर्मियों को खो दिया है जबकि हमारे तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम के
आध्यात्मिक धर्मगुरु भय्यू जी महाराज का अंतिम संस्कार आज
आध्यात्मिक धर्मगुरु भय्यू जी महाराज का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। इस दौरान उनके आवास पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे थे। वहां आए लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। बता दें कि मंगलवार को इंदौर में अपने आवास पर खुद को गोली मारकर भय्यू जी महाराज ने आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट और खुदकुशी में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया। भय्यूजी महाराज का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा लेकिन उससे पहले उनके आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा
1.11 करोड़ की लॉटरी जीतकर भी गरीब रह गया सब्जी विक्रेता
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक सब्जी विक्रेता ने एक करोड़ 11 लाख रुपये की लॉटरी जीती। जिसके बाद उन्होंने और उनके परिवार ने अनगिनत सपने देखने शुरू कर दिए। लेकिन यह खुशी बस कुछ ही देर की थी, क्योंकि जब वह लॉटरी की रकम लेने लॉटरी दफ्तर पहुंचे तो उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्या है पूरा मामला… मुंबई के सब्जी विक्रेता 44 वर्षीय सुहास कदम ने 5 लॉटरी टिकट खरीदे थे। जिसमें एक लॉटरी पर बंपर इनाम निकला। लेकिन जब वह इनाम की रकम लेने प्रदेश लॉटरी
TBSE class 10th result 2021
त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (टीबीएसई) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 59.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर चेक किए जा सकते हैं। टीबीएसई बोर्ड ने 10वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन 6 मार्च-10 अप्रैल तक किया गया था। 10वीं का रिजल्ट पिछले साल से कम गया है। पिछले साल 67.38 फीसदी पास प्रतिशत गया था। इस साल 49,000 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी। ऐसे चेक करें रिजल्ट त्रिपुरा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर जाएं टीबीएसई क्लास 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें अपना रोल नंबर
हार्दिक पटेल ने सनी लियोनी की तुलना नरगिस,
गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का मानना है कि पॉर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी को फिल्मी पर्दे पर उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए, जिस निगाह से नरगिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित सरीखी मशहूर अभिनेत्रियों को देखा जाता है। पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि अगर हम सनी लियोनी को फिल्मी पर्दे पर उसी नजरिये से देखें, जिस तरह हम नर्गिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को देखते हैं, तो इसमें भला दिक्कत क्या है? हमें सनी लियोनी को फिल्मी पर्दे पर गलत नजर से क्यों देखना चाहिये? उन्होंने कहा कि अगर हमारी सोच ऐसी है कि
RBSE 10th Results 2021
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (Rajasthan board Ajmer 10th Results 2021) आज 10वीं के नतीजे rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित करेगा। नतीजे सबसे तेज लाइव हिन्दुस्तान पर चेक किए जा सकेंगे। बोर्ड नतीजों की घोषणा दोपहर 3.15 मिनट पर करेगा। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। इस बार राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 07 मार्च से 26 मार्च तक चली। पहली परीक्षा इंग्लिश की थी और अंतिम परीक्षा विज्ञान की थी। इसके साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं।
