नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, शहर के कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई लखनऊ: लखनऊ नगर निगम द्वारा माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के निर्देश व नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के आदेश पर बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। विभिन्न जोनों में जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में प्रवर्तन दल (296) की मदद से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे जनसुविधा व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जोन-1 में पक्के निर्माण पर चला बुलडोजर बुधवार को जोन-1 के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में ट्रेज़री ऑफिस
Category: शहर
सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए
2 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को कराया गया अतिक्रमणमुक्त लखनऊ: लखनऊ नगर निगम द्वारा एक बड़ी और महत्त्वपूर्ण अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को बुधवार को अंजाम दिया गया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देशानुसार और अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम-गहरू, तहसील सरोजनीनगर, जिला लखनऊ में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने हेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान को नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दिया गया। प्रभारी अधिकारी, सम्पत्ति श्री संजय यादव और तहसीलदार नगर निगम श्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा गठित टीम ने नायब तहसीलदार श्री रत्नेश कुमार के नेतृत्व
गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर 5 जून को लखनऊ में होगा वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आगामी गुरुवार, 5 जून 2025 को एक वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन सुबह 6:00 बजे से लक्ष्मण मेला मैदान से गूलाला घाट तक किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे माननीय
गोमती नगर विस्तार व सैरपुर में 04 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
रो-हाउस भवन समेत 11 अवैध निर्माण सील एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1, जोन-2 एवं जोन-4 की टीम ने की कार्रवाई लखनऊ। शहर में अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान गोमती नगर विस्तर व सैरपुर में 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, 07 अवैध रो-हाउस भवन व 04 व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि श्याम
एलडीए ने फ्लैट आवंटियों से अनुरक्षण शुल्क जमा कराने के लिए
रविवार को गोमती नगर के पारिजात अपार्टमेंट और जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-जे में सृष्टि अपार्टमेंट में लगाए गए कैंप एलडीए ने अपार्टमेंट्स में कैंप लगाकर जमा किए 43.23 लाख लखनऊ। एलडीए ने फ्लैट आवंटियों से अनुरक्षण शुल्क जमा कराने के लिए अपार्टमेंट्स में विशेष कैंप का आयोजन किया। रविवार को गोमती नगर के पारिजात अपार्टमेंट और जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-जे में सृष्टि अपार्टमेंट में लगाए गए कैंप में कुल 43.23 लाख रुपये का अनुरक्षण शुल्क जमा हुआ। अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी ने बताया कि आवंटियों की मांग पर उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार यह कैंप आयोजित किए गए। सुबह 11 बजे
एलडीए की अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ मुहिम तेज
सैरपुर में दो अवैध प्लाटिंग ध्वस्त गोसाईंगंज में अवैध व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पुनः सील लखनऊ। एलडीए ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए सोमवार को सैरपुर में बड़ी कार्रवाई की। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 और जोन-4 की टीमों ने सैरपुर के घुवैला कमलाबाद में दो अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि बलराम रावत, राजकिशोर चौबे और अन्य द्वारा लगभग 2 बीघा में अनधिकृत प्लाटिंग की जा रही थी। इसी तरह राजेश रावत और अन्य द्वारा भी कमलाबाद में 2 बीघा
नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ सख़्त अभियान
नगर निगम का यह प्रयास शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लखनऊ। सोमवार को नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। वार्ड कन्हैया माधवपुर प्रथम में बालागंज से एकता नगर चौराहे तक चलाये गए अभियान में अवैध रूप से लगे ठेले, और अस्थाई दुकानें हटाई गयीं और सड़कों पर अवैध रूप से रखे कई सामानो को जब्त किया गया। इसके अलावा जोन-7 में मुंशीपुलिया से माही मेडिकल तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए कई ठेले, ठेलियाँ, गुमटी, काउंटर आदि हटाये गए और चिनहट में 2 रैंप भी तोड़े गए। इस मौके पर
नगर निगम में शोक सभा और विदाई समारोह का आयोजन
कर्मचारी संघ के महामंत्री और लेखा विभाग के कर्मचारी स्वर्गीय राम अचल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई शोक सभा के बाद विदाई समारोह में 31 मई को सेवानिवृत्त हुए आठ कर्मचारियों को दी गई विदाई लखनऊ। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में एक ओर जहां आठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई तो वहीं दूसरी ओर कर्मचारी संघ के महामंत्री और लेखा विभाग के कर्मचारी स्वर्गीय राम अचल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। त्रिलोकीनाथ सभागार में आयोजित शोक सभा में सैकड़ों कर्मचारियों और अधिकारियों ने भावुक माहौल में उन्हें याद किया। स्व. राम अचल का 31 मई 2025 को
लखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर सेवा और समर्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन
कार्यक्रम में नगर निगम के विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष पुस्तिका का विमोचन भी किया गया लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ नगर निगम की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस सेवा और समर्पण कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जी और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.
अवैध निर्माण के नाम पर जनता को प्रताड़ित करने वाले शिकायती गिरोह पर कसेगा शिकंजा
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पिछले एक साल में निर्माण कार्यों के खिलाफ आयी शिकायतों की करायी स्क्रूटनी जनवरी 2024 से 30 मई 2025 के बीच 28 लोगों ने निर्माण कार्यों के खिलाफ आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर दर्ज करायी 2114 शिकायतें अब गहन परीक्षण के बाद ही ऐसी शिकायतों पर की जाएगी कार्रवाई, एलडीए उपाध्यक्ष ने जनहित में जारी किये आदेश लखनऊ।शहर में निर्माण कार्य की शिकायत करके आम जनता को प्रताड़ित करने वाले शिकायती गिरोह पर लखनऊ विकास प्राधिकरण शिकंजा कसेगा। जन सुनवाई में शिकायती गिरोह की कारस्तानियों के सम्बंध में लगातार आ रही शिकायतों पर