कहावत है ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ इसी कहावत को सच साबित करता है चीन का यह मामला। चीन में एक शराबी ड्राइवर की कार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस हादसे में ड्राइवर को चोट भी नहीं लगी और वो कार से बाहर सही सलामत निकल आया। यह घटना 10 अप्रैल को चीन के लियोझाओं शहर की बताई जा रही है। सीजीटीएन ने इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटैज यू्ट्यूब पर अपलोड किया गया है। वीडियो में आप देख सकते
Author: admin
ओबामा फाउंडेशन के लिए चुने गए 20 लोगों में ये भारतीय महिला भी शामिल
अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी फाउंडेशन के लिए चुने गए 20 नामों की घोषणा कर दी है। वेबसाइट की मानें तो ओबामा फाउंडेशन के लिए 191 देशों के 20,000 लोगों ने अप्लाई किया था। जिसमें से केवल 20 लोगों को चुना गया है। गर्व की बात ये है कि ओबामा फाउंशेन के लिए चुने गए 20 लोगों के नामों में से एक नाम भारतीय महिला का भी है। ग्लोबल सोशल चेंज टैक्नलॉजी(Change.org) की एग्जक्यूटिव डायरेक्टर प्रीति हरमन को ओबामा की फाउंडेशन मेंबर्स में से एक चुना गया है। द ओबामा फाउंडेश ट्विटर हैंडल के जरिए इन सभी नामों की
बैंकों और एटीएम में फिर क्यों गहराया है कैश का संकट
नोटबंदी के बाद एक बार फिर एटीएम और बैंकों में कैश का संकट गहरा गया है। एटीएम में कैश की किल्लत को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं। बढ़ते एनपीए ने बैंकों की साख को हिला दिया है। इन्हें उबारने के लिए खातों में जमा रकम के इस्तेमाल की अटकलों ने ग्राहकों को डरा दिया है। पैसा निकालने की प्रवृत्ति एकाएक बढ़ गई है और 60 फीसदी एटीएम पर लोड चार गुना तक बढ़ गया है। इसके अलावा दो हजार के नोटों की बंद छपाई और 200 के नोटों के लिए एटीएम का कैलीब्रेट न होना भी बड़ी समस्या
जहानाबाद में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत पर बवाल
पटना- गया रेलखंड पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की रात पैसेंजर ट्रेन में एक जज की पिटाई का मामला थमा भी नहीं था कि मंगलवार की सुबह सेवनन गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत से बवाल मचा हुआ है। शव की पहचान होते ही उसके परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं। गुस्साए परिजनों ने पटना- गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया है। इधर आक्रोशित लोगों ने पटना गया नेशनल हाईवे को भी सेवनन के पास जैम कर दिया।परिजन रेलवे प्रशासन से तुरंत मुआवजा देने और इस घटना
दो बेटियों के साथ पत्नी को जिंदा फूंका, बक्से में मिली अधजली लाशें
दहेज के लिए सरायअकिल के तिल्हापुर में रविवार रात युवक ने पत्नी और दो मासूम बेटियों को जिंदा फूंक दिया। हत्या करने के बाद तीनों की अधजली लाश बक्से में बंद कर दी। जानकारी पर सोमवार सुबह विवाहिता के मायकेवाले मौके पर पहुंचे। मृतका की मां ने पति, ससुर समेत दो जेठानियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। करारी के बरई बंधवा की अमरावती (25) की शादी वर्ष 2013 में सरायअकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी राजू के साथ हुई थी।
शादी में 8 साल की बच्ची से रेप, लाउड म्यूजिक की वजह से नहीं सुनाई दी चीखें
उत्तर प्रदेश के एटा में शादी समारोह में शामिल होने परिजनों के साथ आई एक आठ साल की मासूम के साथ बलात्कार की घटना समाने आई है। बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि आठ साल की बच्ची अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने यहां आई थी। रात करीब डेढ़ बजे शादी की रस्में चल रही थीं और घर में तेज म्यूजिक चल रहा था और शहनाई बज रही थी। सभी लोग दरवाजे की रस्म में व्यस्त थे। उसी वक्त सोनू नामक युवक मौका पाकर बच्ची
आयकर विभाग ने पैन और टैन मामले में उद्योग जगत को बड़ी राहत
आयकर विभाग ने पैन और टैन मामले में उद्योग जगत को बड़ी राहत दी है। विभाग ने शनिवार को कहा कि कंपनी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र को कंपनियों के लिए पैन और टैन का पर्याप्त सबूत माना जाएगा। इसका मतलब है कि अब कंपनियों के लिए निगमन प्रमाणपत्र (सीओआई) को पैन व टैन का पर्याप्त सबूत माना जाएगा। वित्त अधिनियम 2021 के तहत आयकर कानून 1961 की धारा 139ए में संशोधन किया गया है और लैमिनेटेड कार्ड के रूप में पैन जारी करने की जरूरत समाप्त कर दी गई है। इसका मतलब है कि कंपनियों को पैन
एयर इंडिया ने दिल्ली से यहां के लिए दोबारा शुरू की हवाई सेवा
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने रविवार से दिल्ली और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के बीच सीधी हवाई सेवा फिर से शुरू की। कंपनी करीब 22 महीने बाद इसे शुरू कर रही है। एयर इंडिया के सूत्रों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का 122 सीटर एयरबस ए 319 विमान सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर दुर्गापुर से रवाना हुआ और 10 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली पहुंचा। इससे पहले उड़ान संख्या एआई -756 सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुई और सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर दुर्गापुर पहुंची। सूत्रों के
अक्षय तृतीया के मौके पर सस्ती ज्वेलरी की मांग ज्यादा रहने का अनुमान
स्थिर कीमतें, सकारात्मक बाजार धारणा तथा वैवाहिक मौसम के कारण अक्षय तृतीया के मौके पर इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर कम कीमत वाले सोने के आभूषणों की की मांग ज्यादा रहने का अनुमान है। साथ ही आभूषणों की बिक्री में 15 से 20 प्रतिशत वृद्धि का भी अनुमान है। सिक्के और कम दाम के आभूषण पर होगा जोर सर्राफा उद्योग से जुड़े कारोबारियों का कहना है मांग में तेजी के बावजूद सस्ती ज्वेलरी को लोग ज्यादा तरजीह देंगे। भारतीय सर्राफा एवं आभूषण कारोबारी संगठन के उपाध्यक्ष तथा पी. एन.गाडगिल ज्वेलर्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल ने
भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बैडमिंटन टीम के कोच गोपीचंद ने दिया ये बयान
भारतीय बैडमिंटन टीम के प्रमुख कोच पुलेला गोपीचंद ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतुष्टि जाहिर की और कहा कि वह गोल्ड कोस्ट में अपने खिलाड़ियों के खेल से खुश हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने इस बार कुल खिलाड़ी 10 (5 महिला और 5 पुरुष) उतारे थे। भारत ने बैडमिंटन में कुल छह पदक जीते। भारत के लिए सायना नेहवाल ने महिला एकल में स्वर्ण जीता जबकि मिश्रित टीम स्पर्धा में भी भारत को एक स्वर्ण प्राप्त हुआ। इसके अलावा भारत को तीन रजत भी मिले। पुरुष युगल में सात्विक रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
