लविवि परीक्षाएं रद्द होने के विरोध में धरने पर बैठे छात्र

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहीं लाॅ सेमेस्टर परीक्षाओं का पर्चा लीक होने और परीक्षाएं कैंसिल होने से विवि के छात्रों में काफी रोष है। पर्चा लीक कांड के विरोध में दर्जनों छात्र-छात्राएं गुरुवार को धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों ने लविवि के न्यू कैम्पस के गेट में ताला लगाकर हंगामा शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक छात्रों ने विवि के शिक्षक कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। जिसके चलते कई शिक्षक अपनी फैकल्टी में ही बंद हो गए हैं। सैकड़ों छात्र जानकीपुरम स्थित न्यू कैम्पस में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर

Read More

भारत की बेटी शहीद डाः प्रियंका को एक छोटी सी भेंट’

जब देश वासियों मे एलेक्शन का जोर था बेटी पढाओ बेटी बचाओ का शोर था लेकिन मिली जो कुर्सी तो सब भेद खुल गए मैले कुचैले चेहरे गुलाबों से धुल गए सत्ता के लोभी देश पे धित्कार हो गए कुछ साल मे हज़ारो बलत्कार हो गए पढ लिख के एक बेटी जब डाकटर बनी घर वालों देश वालों की ऊम्मीद खिल ऊठी पशुओं की डाकटर थी बडा उसका काम था भारत की उस जियाली का प्रियंका नाम था लेकिन अधर्मियों की नज़र उस को खा गई ये बेटी अपने ख़ून में एक दिन नहा गई पढने का एक बेटी को

Read More

40 हज़ार की रिश्वत लेते क्राईम ब्रन्च का इन्स्पेक्टर रंगे हाथ पकड़ा गया

वादी मुकदमा से एक लाख लेने के बावजूद मांग रहा था और 40 हज़ार लखनऊ।  भ्रष्टाचार निवारण संगठन के रिश्वत खोरो की तरफ तेज़ी से बढ़ते कदम एसपी राजीव मल्होत्रा के नेतृत्व मे उनकी टीमे शतक की ओर ेअपने कदम बढ़ा रही है। एन्टी करप्शन आर्गनाईज़ेशन भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सम्भल टीम ने आज पुलिस की वर्दी को रिश्वत के दाग से दागदार करने वाले घूसखोर क्राईम ब्रान्च के इन्स्पेक्टर को 40 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया वर्दी को शर्मसार करने वाला सम्भल क्राईम ब्रान्च का

Read More

मायावती ने नागरिकता संशोधन विधेयक विभाजनकारी व असंवैधानिक बताया

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को पूर्णतः विभाजनकारी व असंवैधानिक बताया है। मायावाती ने आज एक ट्वीट में कहा, बसपा का पुनः यह कहना है कि नागरिकता संशोधन विधेयक पूर्णतः विभाजनकारी व असंवैधानिक है। इसकी वजह से ही बसपा ने लोकसभा में इसके विरोध में अपना मत दिया है और आज राज्यसभा में भी पार्टी का यही स्टैण्ड रहेगा। गौरतलब है कि इस विवादित विधेयक को सोमवार को लोकसभा की मंजूरी मिल गई थी और आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है।

Read More

तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

लखनऊ। मडियावं इलाके के फैजुल्लागंज में रोड पार करते समय वाहन की टक्कर लगने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक मृतक अपना प्राइवेट काम करता था। जानकारी के मुताबिक, ई-1/166 प्रियदर्शनी कालोनी निवासी दिनेश कुमार मिश्रा अपने काम से फैजुल्लागंज आये थे। काम के दौरान वह नूरी कबाड़ी एस नगर के पास रोड पार कर रहे थे कि तभी तेज

Read More

महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। महिलाओं के खिलाफ प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन किया है। युवा कांग्रेस की मांग है कि देश-प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं रेप और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (मध्य जोन) की उपाध्यक्ष वंदना सिंह ने कहा कि देशभर में रेप जैसे अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। 3 साल से लेकर 70 साल तक की महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं, इन्हें रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है। त्वरित न्याय के लिए

Read More

अयोध्या फैसले के समय यूपी सरकार ने शांती के लिए जो प्रयास किया, वह सराहनीयः अजीत डोभाल

लखनऊ। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अयोध्या विवाद के फैसले के समय प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति कायम रखने के लिए यूपी सरकार को पत्र लिख कर इस कार्य की सराहना की है। डोभाल ने मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को लिखे पत्र में कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई के समय उत्तर प्रदेश में संभावित हर स्थिति से निपटने के लिए आपकी ओर से जो प्रयास किया गया है, वह सराहनीय है। राज्य और केंद्र सरकार के सभी तंत्र के साथ तालमेल बनाए रखने, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कसा सरकार पर तंज़

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जंगलराज में दिन पर दिन खतरनाक होती कानून व्यवस्था से देश ही नहीं विदेशों तक में उत्तर प्रदेश की बदनामी हो रही है। इसके लिए भाजपा सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। कानून की लचर व्यवस्था और पुलिस तंत्र की संवेदनहीनता के चलते प्रदेश की बहू-बेटियों की जिंदगी असुरक्षित है। विडम्बना है कि मुख्यमंत्री जी के तमाम बयानों और सरकार के तमाम फैसलों के बाबजूद महिलाओ और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। यही नहीं दुष्कर्म के साथ जिंदा जला देने जैसे जघन्य कांड

Read More

आपरेषन 420 मे कैन्ट पुलिस को मिली सफलता 2 गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस को एक फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है भोले भाले लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी करने वाले दो जालसाज़ो को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मथुरा में इंडियन ऑयल कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। साथ ही ये ठग नकली आईडी से ई-मेल द्वारा इंडियन ऑयल कंपनी के नाम पर फर्जी मैसेज भी भेजते थे। जिससे कि लोगों को विश्वास हो सके कि उनको कंपनी में नौकरी मिल गई है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार ठग अब तक लगभग एक दर्जन

Read More

गोसाईगंज मे दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक मालिक के बेटे व क्लीनर को रौंदा, मौत

लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में तड़के सुबह ट्रक का टायर बदल रहे क्लीनर समेत दो लोगों को एक अनियंत्रित डम्फर ने रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। गोसाईगंज पुलिस के मुताबिक, लालगंज थाना लालगंज जनपद रायबरेली निवासी सोनू पुत्र मकसूद ने बताया कि वह ट्रक नंम्बर (यूपी71 टी8690) का चालक है। समय करीब 4 बजे प्रातरू वेदांता अस्पताल के सामने शहीद पथ पर ट्रक का टायर फट गया, जिसका टायर अफजाल व

Read More

Scroll Up