भारतीय टीम के उभरते हुए युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भीमराव अंबेडकर को लेकर अपने बयान पर मुसीबत में पड़ गए हैं। इस मामले में बुधवार को जोधपुर की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिया था। अब इस मामले में पांड्या खुद सामने आए हैं और उन्होंने अंबेडकर को सोशल मीडिया पर अपमानित करने की बात को नकार दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण की तैयारियों में लगे पांड्या उस समय विवादों में फंस गए जब उनके नाम वाले एक फर्जी ट्विटर अकाउंट से अंबेडकर को आरक्षण नीति को लेकर बुरा-भला कहा गया।
Author: admin
मोहम्शमद शमी की मुश्किलें हुईं कम, दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में हुए शामिल
सवोर्च्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध में शामिल करने के लिए कहे जाने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुरुवार को शमी का अपनी टीम में स्वागत किया। डेयरडेविल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत दुआ ने एक ट्वीट के जरिए शमी की टीम में वापसी की पुष्टि की है। दुआ ने लिखा, ‘इस बात का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) ने शमी को क्लीन चिट दे दी है और
क्रिस गेल ने कर दिया संन्यास का ऐलान, बोले- 2019 वर्ल्ड कप होगा
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बुधवार को स्कॉटलैंड को 5 रन से हराकर 2019 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। बता दें कि इंडीज ने स्कटलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत हराया। विश्व कप में क्वालिफाई करके विंडीज प्लेयर काफी खुश नजर आ रहे थे। उसकी टीम ने विश्व कप क्वालिफाई में खेले 5 मैचों में 4 मैचों पर जीत दर्ज कर टॉप पोजिशन बनाई। मैच के बाद ओपनर क्रिस गेल ने अपने ऐलान से सभी फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने जीत के बाद बयान देते हुए कहा कि उनका क्रिकेट करियर कम ही बचा है। मैच जीतने
BCCI से क्लीन चिट मिलने पर शमी ने कहीं ये खास बातें
पत्नी हसीन जहां के आरोपों में घिरे हुए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई। गुरुवार को बीसीसीआई ने शमी को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया है, जिसके बाद वो न सिर्फ टीम इंडिया के लिए खेल सकेंगे, बल्कि आईपीएल में भी उनका दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलना तय है। इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए शमी ने कहा कि उन्हें बीसीसीआई पर भरोसा था और वो अब अधिक दम लगाकर देश के लिए खेलेंगे। बीसीसीआई द्वारा क्लीनचिट देने के बाद शमी ने बोलीं ये खास बातें: – मेरे लिए ये काफी मुश्किल
जीनत अमान ने दर्ज कराया रेप केस
बॉलीवुड की वेटर्न एक्ट्रेस जीनत अमान ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक बिजनेसमैन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। मामले को अब क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जीनत ने एक महीने पहले भी इसी कारोबारी पर उनका पीछा करने और उन्हें धमकाने के आरोप लगाया था। कारोबारी को उस समय मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और उसके खिलाफ स्टॉकिंग और धमकी देने का केस भी दर्ज किया था। पुलिस में दी गई
श्रीदेवी के कारण कंगना ने बर्थडे पर लिया ये फैसला
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आज अपना 31 वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके को कंगना ने खास स्टाइल में मनाने का फैसला लिया है। श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद पूरा बॉलीवुड अभी तक शौक की लहर से बाहर नहीं निकल पाया है। और इसी के चलते कंगना ने भी अपने बर्थडे को सादगी से मनाने का फैसला किया है। इस 31 वें बर्थडे पर कंगना ने 31 पेड़ लगाए हैं। इस बार कंगना अपना बर्थडे फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों कंगना मनाली स्थित गृह प्रवेश की पूजा के लिए
ऋषिकेश में गंगा घाट पर बुजुर्ग, जवान और बच्चे की लाश मिलने से सनसनी
ऋषिकेश में गंगा तट एक साथ तीन शव मिलने से सनसनी फैल गयी। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। इनके पिता, पुत्र और पौता होने का अंदेशा है। अभी पहचान नहीं हो पायी है। थाना लक्ष्मणझूला के स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह गंगा घाट पर एक साथ तीन शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके परप पहुंची तो गीता भवन नंबर एक घाट के फर्श पर एक बुजुर्ग, एक जवान और एक बालक का शव एक साथ पड़ा था। घटनास्थल से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है, जिससे शवों
राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, JMM विधायक ने डाला पहला वोट
झारखंड विधानसभा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू हो गई। पहला वोट झामुमो के विधायक अमित महतो ने दिया। भाजपा की तरफ से सीपी सिंह ने सबसे पहले वोट डाला। वहीं आजसू की तरफ से चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी वोट डाला। कांग्रेस के लिए आलमगीर आलम ने पहला वोट डाला। सुबह 10 बजे तक 20 वोट पड़ चुके हैं। यहां कुल 80 विधायकों को वोट देने हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के धीरज साहू और भाजपा के समीर उरांव और प्रदीप संथालिया प्रत्याशी हैं। गोमिया के झामुमो से विधायक योगेंद्र महतो वोट नहीं डाल सकेंगे। कोर्ट
25 सीटों के लिए 6 राज्यों में मतदान जारी
राज्यसभा चुनाव के लिए छह उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों की 25 सीटों पर मतदान आज सुबह 9 बजे से शुरू हो चुका है। यूपी की 10 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी की 8 सीटों पर जीत तय है लेकिन वह एक और सीट छीनने की कोशिश में है। उत्तर प्रदेश (10 सीट), पश्चिम बंगाल (छह सीट), झारखंड (दो सीट), कर्नाटक (चार सीट), तेलंगाना (तीन सीट) व छत्तीसगढ़ (एक सीट) शामिल है। इन सभी राज्यों में तय सीटों से एक उम्मीदवार ज्यादा होने से चुनाव कराए जा रहे है। राज्य सभा की जिन 59 सीटों को भरा जाना है
भूख हड़ताल से पहले अन्ना रामलीला मैदान में लहराया तिरंगा
लोकपाल और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाल मोर्चा खोलने जा रहे हैं। किसानों के फसलों के सही दाम दिलाने और लोकपाल बिल को लेकर अन्ना हजारे शुक्रवार से दिल्ली के रामलीला मैदान में अनिश्चितकाली भूखहड़ताल पर बैठ रहे हैं। हजारे पहले राजघाट जाएंगे वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे इसके बाद शहीदी पार्क तक जुलूस निकालेंगे और उसके बाद रामलीला मैदान जाएंगे। भूखहड़ताल से पहले अन्ना ने कहा, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली लेकर आ रही ट्रेन कैंसिल कर दी गईं। आप उन्हें हिंसा की ओर धकेलना चाहते हैं। मेरी सुरक्षा
