लखनऊ ,संवाददाता । शिया कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जमाल अकबर का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के लारी कार्डियोलॉजी में हरकते क़ल्ब रुकने से इंतेक़ाल हो गया । वो लगभग 55 बरस के थे। मरहूम सौमो सलात के पाबंद और आशिके अहलेबैत अस थे। जमाल अकबर के इंतेक़ाल की ख़बर शहर में आग की तरह फैली ,जिसके बाद उनके चाहने वाले उनके दौलत कदे पर पहुचने लगे। उनके घर से उनका जनाज़ा हुसैनाबाद में स्थित मलका जहां इमाम बाड़ा लाया गया,जहाँ उनको ग़ुस्ल ओ कफन दिया गया, ग़ुस्ल ओ कफन के
Author: admin
पुलिस ड्रेस में घुसे डकैतों ने लूटे 50 लाख रुपये
लखनऊ,बुलंद आवाज़ | ग़ाज़ियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के किदवई नगर इलाके में फ़िल्मी अंदाज़ से लूट की घटना सामने आई है | पुलिस की वर्दी पहन कर घर में घुसे बदमाशों की ओर से लाखों रूपए की डकैती की घटना सामने आने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है |ग़नीमत ये है कि घटना का एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमे पांच संदिग्ध जाते दिखाई दिए हैं | पीड़ित परिवार ने करीब 50 लाख रुपये की डकैती का आरोप लगाया है |पीड़ित समीर की तहरीर पर मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कि गई है | पीड़ित परिवार के
हाथरस कांड में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई , डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड
लखनऊ ,बुलंद आवाज़ | उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बाद आज प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी विक्रम वीर, डीएसपी राम शब्द, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक जगवीर सिंह तथा हेड मुहर्रिर महेश पाल को सस्पेंड कर दिया है | यही नहीं अब इसके अलावा संबंधित पुलिसकर्मियों का नार्को टेस्ट भी किया जाएगा | इस आदेश के बाद एसपी विक्रांत वीर की जगह एसपी शामली विनीत जयसवाल को हाथरस का नया एसपी भी नियुक्त कर दिया गया है,जबकि डीएम पर
बाबरी मस्जिद ढहाए जाने मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने किया सभी को बरी
लखनऊ,संवाददाता | बाबरी मस्जिद के 28 साल पुराने मामले पर आज सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया | कोर्ट ने कहा कि किसी भी आरोपी के खिलाफ सीबीआई पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर पाई | जिस वजह से इन सभी लोगों को बरी किया जाता है | इस मामले में फैसला आने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हिंदुस्तान के मुसलमान हमेशा से अदालतों के फैसले का सम्मान करते आ रहे हैं और आगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी मेहनत रंग लाने लगी
लखनऊ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस क़हर भले ही थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन ये भी सत्य है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं |अब तक तीन लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं | सत्य से नहीं मुकरा जाए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी मेहनत रंग लाने लगी है |जहाँ 18 सितंबर के बाद से यूपी में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या कम होती जा रही है वहीं एक्टिव केसेस की संख्या में भी कम आई है | अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने
कृषि क़ानून किसानों के लिए “मौत की सज़ा” हैं : राहुल गाँधी
लखनऊ,संवाददाता | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज फ़िल्मी डायलॉग मारते हुए आरोप लगाया कि कृषि क़ानून किसानों के लिए “मौत की सज़ा” हैं, जिनकी आवाज़ संसद के अंदर और बाहर कुचल दी गई है | उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “कृषि क़ानून हमारे किसानों के लिए मौत की सज़ा हैं. उनकी आवाज़ संसद के अंदर और बाहर कुचल दी गई है | ये इस बात का प्रमाण है कि भारत में लोकतंत्र मर चुका है | राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक न्यूज़ रिपोर्ट साझा की है, जिसमें दावा किया गया है कि मत विभाजन की मांग
हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार मामले में मायावती का बयान
लखनऊ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार की पीड़िता की हालत को लेकर कांग्रेस ,सपा और अब बसपा सुप्रीमों ने भी अपने ट्वीट के माध्यम से भाजपा की प्रदेश सरकार को घेरा है | उन्होंने कहा है कि पीड़िता की हालत काफी नाजुक बनी हुई है | इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है| प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने इस घटना को लेकर यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की है | रविवार को बीएसपी प्रमुख मायावती
अंडरवर्ल्ड डॉन ज़फर सुपारी के भाई पर बड़ी कार्रवाई
लखनऊ,संवाददाता | प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भू माफियाओं और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी के टॉप 10 माफिया में शामिल मुबारक खान के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का चाबुक चलता जा रहा | अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को मुबारक खान के गांव हरसम्हार में स्थित मकान को जेसीबी से गिरा दिया गया | बताया जा रहा है कि इस मकान की कीमत 1.5 करोड़ रुपए की है |अबतक जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए माफिया मुबारक खान की 5 करोड़ की संपत्ति ज़मी दोज़ कर दिया है | बताते चलें कि 23 सितंबर को
उ0प्र0 में गैंग रेप, हत्या, बलात्कार की घटनाओं ने योगी सरकार के कानून व्यवस्था की खोली पोल: अजय कुमार लल्लू
हाथरस में दलित नाबालिग बेटी के साथ गैंग रेप की घटना घोर निन्दनीय: अजय कुमार लल्लू लखनऊ ,संवाददाता । उत्तर प्रदेश में हो रहे सिलसिलेवार न थमने वाली गैंगरेप की घटनाएं अनवरत जारी है। जनपद हाथरस के बूलगढ़ी में विगत 14 सितम्बर को हुई दलित नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप व दरिन्दगी एवं जान से मारने के प्रयास की घटना ने उ0प्र0 को झकझोर कर रख दिया है। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस घिनौने काण्ड की घोर निन्दा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। हर
क्या 29 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को मिल सकती है ज़मानत ?
लखनऊ,संवाददाता |मरने के बाद भी ख़बरों की सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। ड्रग्स मामले में जेल में बंद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को कोर्ट से अभी तक राहत नहीं मिली है। हालाँकि इस मामले में 29 सितंबर को फैसला आना है ,लेकिन ये तय नहीं है कि रिया को बेल मिलेगी या नहीं |वैसे तो बुधवार को ही रिया की बेल याचिका पर सुनवाई हो जाती, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण बॉम्बे हाईकोर्ट में छुट्टी कर दी गई थी | जिस वजह से बेल
