दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक ऐसा नया मेट्रो प्लस डेबिट कार्ड जारी किया है जिससे यात्री मेट्रो में किराये के अलावा पार्किंग और अन्य सेवाओं लिए उसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इस डेबिट कार्ड को रविवार को मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह और इंडसइंड बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष रितेश राज सक्सेना ने जारी किया। इस कार्ड से इंडसइंड बैंक के ग्राहक मेट्रो यात्रा के अलावा अन्य कार्यों के लिए उसका इस्तेमाल कर सकेंगे। डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि मेट्रो का मकसद यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देना और नकदी रहित लेन-देन को बढ़ावा देना है और
Author: admin
लालू ने दिल्ली जाने से किया इनकार, कहा जेल भेजो
रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद इलाज के लिए दिल्ली जाने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने वापस जेल भेजने की मांग की है। लालू का कहना है कि जब वह जेल में थे तो उनका शुगर लेवल कम था, वे वहां टहलते थे। लेकिन यहां आने के बाद उनको कमरे में कैद कर लिया गया है। वे चल फिर भी नहीं सकते। सूत्रों के अनुसार लालू दिल्ली के किसी भी हायर सेंटर में जाना नहीं चाहते हैं। उनकी इस जिद के बाद रिम्स प्रबंधन सकते में है। लालू के दवा नहीं लेने पर डॉक्टर पहले से ही परेशान हैं। लालू
NMC बिल वर्तमान ढांचे में हुआ पास तो हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर
नेशनल मेडिकल कमीशन(एनएमसी) के वर्तमान स्वरूप को डॉक्टर मानने को तैयार नहीं हैं, उनका कहना है कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भंग कर लाए जा रहे इस बिल में कई चीजें संसदीय समिति की कई बातों को दरकिनार कर दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो देश भर के 13 लाख डॉक्टर एलोपैथ डॉक्टर और मेडिकल कॉलेजों के छात्र दो अप्रैल को हड़ताल करेंगे। एनएमसी बिल में सरकार के आगे डॉक्टरों की क्या रणनीति होगी, इसी मुद्दे पर डॉक्टरों ने रविवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महापंचायत की, जिसमें 20 हजार
शर्मनाकः हॉस्टल में मिला गंदा सेनेटरी पैड
मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में छात्राओं के कपड़े उतरवाने का मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यहां डॉक्टर हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी में चैकिंग के नाम पर करीब 40 छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए हैं। वहीं इस मामले को यूनिवर्सिटी ने दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है बताया जा रहा है कि होस्ट परिसर में इस्तेमाल किए हुए सेनेटरी पैड के मिलने के बाद वार्डन ने छात्राओं के कपड़े उतरवा कर उनकी तलाशी ली। मिली जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को यूनिवर्सिटी के रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स होस्टल के बाथरूम के बाहर इस्तेमाल
1 जुलाई से चेहरे से भी सत्यापन करा सकेंगे आधार कार्ड धारक, 1,696 करोड़ आधार सत्यापन हो चुके हैं अबतक
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) इस साल एक जुलाई से उंगलियों के निशान तथा आंखों की पुतलियों के अलावा चेहरे के जरिए भी आधार कार्ड धारकों के सत्यापन की शुरुआत करने वाला है। प्राधिकरण ने जनवरी में कहा था कि अधिक उम्र या मेहनत वाले कार्यों की वजह से उंगलियों के निशान मिटने से होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए चेहरे से सत्यापन की शुरुआत करेगा। प्राधिकरण ने कहा है कि चेहरे के जरिए सत्यापन के लिए इसके साथ उंगलियों के निशान, पुतलियों या वन टाइम पासवर्ड के जरिए भी सत्यापन की आवश्यकता होगी। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी
मिशन 2019ः मायावती बोलीं-
अगला लोकसभा चुनाव होने में अभी भी एक साल का समय बचा है लेकिन मिशन 2019 को लेकर सभी दल अभी से ही कमर कस चुके हैं। इसी कड़ी में आज एक बड़ा फैसला हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर की हार के बाद पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। ये बैठक आज लखनऊ में शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मायावती बसपा कॉआर्डिनेटरों से सपा-बसपा गठबंधन को लेकर फॉर्मूले पर विचार कर सकती हैं। आपको बता दें कि मायावती
चिपकों आंदोलन को हुए 45 साल
आज चिपको आंदोलन की 45वीं वर्षगांठ है। इस दिन को गूगल ने डूडल बनाकर याद किया है। उत्तराखण्ड में चमोली में जंगलों को बचाने के लिए इस आंदोलन की शुरूआत आज ही के दिन 1970 में हुई थी। इस दिन राज्य के वन विभाग के ठेकेदारों द्वारा पेड़ों को कटने से बचाने के लिए लोग पेड़ों से चिपक गए थे, यही वजह थी कि इस आंदोलन का नाम चिपको आंदोलन पड़ा। यह आंदोलन अहिंसा की नीति पर आधारित था। चिपको आंदोलन की प्रणेता भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा, चण्डीप्रसाद भट्ट और श्रीमती गौरादेवी थे। आज का गूगल डूडल चिपको
गाड़ी तेज चलाने के शौक के चलते चुकाने पड़ेंगे 1.82 लाख रूपये
युवाओं को अक्सर गाड़ियों में फराटा भरते देखा जा सकता हैं। अधिकांश मामलों में गाड़ी तेज चलाना जरूरत से ज्यादा लोगों का शौक होता है। वहीं तेज गाड़ी चलाने पर चालान से लेकर अन्य कड़ी कार्यवाहियों का भी प्रावधान है। लेकिन लोगों के तेज रफ्तार के प्रति रोमांच पर इनका कोई असर पड़ता नहीं दिखता है। हैदराबाद में ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होंडा कार चालक का 1.82 लाख रूपये का चालान किया गया है। यह चालान एक साल में 127 बार गाड़ी तेज चलाने के लिए किया गया है। तेलांगना स्टेट ई-चालान पोर्टल के अनुसार इस
चारा घोटाला:दुमका कोषागार से जुड़े मामले में लालू यादव को 7 साल की जेल
चारा घोटाले के दुमका कोषागार से जुड़े मामले में कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को 7 साल जेल की सजा और 30 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सहित 19 दोषियों को शनिवार को सजा सुनाई। 23 मार्च को अदालत में पांच दोषियों की सजा पर सुनवाई हुई थी। दोषी राधा मोहन मंडल, राजाराम जोशी, सर्वेंद्र कुमार दास, रघुनंदन प्रसाद, राजेंद्र बगेरिया वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए कोर्ट में हाजिर हुए थे। इनकी ओर से अधिक उम्र,अधिक समय से मुकदमे का ट्रायल सहित कई बीमारियों का हवाला
UP राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा पर कसा तंज
यूपी राज्यसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सपा-बसपा गठबंधन चुटकी ली है। योगी ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी का अवसरवादी चेहरा देखा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दूसरों से ले सकती है, लेकिन दे नहीं सकती। बीजेपी की जीत को उन्होंने राज्य की जनता की जीत बताया। यूपी राज्यसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए योगी ने सपा-बसपा गठबंधन पर करारा हमला किया। योगी ने बिना नाम लिए बसपा को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि समझदार के लिए यह अवसर है कि लगी हुई ठोकर से सबक लेकर
