बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म अब तक 100 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं। फिल्म को लेकर उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें बॉलीवुड में ए लिस्ट एक्टर की कैटेगरी में शामिल करा दिया है। हाल ही में कार्तिक मनीष मल्होत्रा के समर कलेक्शन के दौरान शो स्टॉपर बने और करीना के साथ रैम्प शेयर किया। सिंगापुर में हुए इस फैशन शो के दौरान करीना और कार्तिक एक अलग अंदाज में नजर आए। आखिर में दोनों ने एक-दसूरे को रोमांटिक अंदाज में देखा, जो कि
Author: admin
जिंदा है ये एक्ट्रेस, परिवार ने मौत की खबर को बताया अफवाह
कुछ वक्त पहले ही ये खबर सामने आई थी कि वेटरन कन्नड़ एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है।जिसके बाद फैंस उन्हें श्रद्धाजंलि देने लगे। इसी बीच उनका परिवार सामने आया है और इस खबर का खंडन किया है। लेटेस्ट न्यूज के मुताबिक 73 साल की जयंती कर्नाटक के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। 35 सालों से इस बीमारी से पीड़ित हैं… जयंती करीब 35 सालों से अस्थमा की बीमारी से गुजर रही हैं। जिसकी वजह से वे रोज इनहेलर लेती हैं और कभी अस्पताल में एडमिट नहीं हुई। लेकिन रविवार को उनकी तबीयत काफी
कब बनेगा ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का सीक्वल,
बॉलीवुड की सबसे पॉप्यूलर फिल्मों में गिनी जाने वाली फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है लेकिन एक्टर्स ने इसमें काम करने के लिए पहले ही हां कर दिया है। इस फिल्म में काम कर चुके अभिनेता अभय देओल ने कहा कि वो अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में काम करना चाहते हैं। आपको बता दें कि जोया अख्तर के निदेर्शन में साल 2०11 में बनी सुपरहिट फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ और कल्की कोचलीन मुख्य भूमिका में थे। बुधवार को अभय
धर्म के सवाल पर बोली मिनी माथुर,
टीवी होस्ट मिनी माथुर का कहना है कि उनके पति फिल्मकार कबीर खान नास्तिक हैं, जिन्हें माथुर समुदाय में मुसलमानों से भी बुरा माना जाता है। उनका मानना है कि लोगों में जब विश्वास, देशभक्ति और वफादारी आने लगती हैं तो उनका धर्म नहीं पूछा जाना चाहिए। दूसरे धर्म में विवाह को लेकर रूढ़िवादी विचारों की मौजूदगी के सवाल पर मिनी माथुर (41) ने बताया, ‘मुझे लगता है कि इस समय संप्रदायवाद पर जोर दिया जा रहा है। धर्म को लेकर ज्यादा बातें हो रही हैं। मुझे लगता है कि अगली पीढ़ी के लिए धर्म और धार्मिक बातों का कोई
क्रिस्टोफर वाइली बोला, कैंब्रिज एनालिटिका के पास भारत के 600 जिलों व 7 लाख गांवों के आकड़े
फेसबुक से डेटा चोरी का खुलासा करने वाले कैंब्रिज एनालिटिका (सीए) के पूर्व कर्मचारी और व्हिसलब्लोअर क्रिस्टोफर वायली ने बुधवार को भारत से जुड़े चौकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने लगातार कई ट्वीट कर बताया कि ब्रिटिश फर्म सीए के पास भारत का पूरा जातीय आंकड़ा है, जिसका इस्तेमाल देश के कई चुनावों में किया गया था। इससे पहले ब्रिटिश संसद की प्रवर समिति को डाटा लीक मामले में कई जानकारियां देने के बाद वायली ने अब ट्वीट से सूचनाएं साझा की। उन्होंने कहा, मुझे भारतीय पत्रकारों के कई संदेश मिले हैं, जिसमें उन्होंने कैंब्रिज एनालिटिका से जुड़ी और भारत
भारत की चाय ने इस अमेरिकी महिला को बना दिया 200 करोड़ की मालकिन
भारत में चाय बेचने वालों के लखपति बनने की खबरें आपने जरूर सुनी होंगी लेकिन अमेरिका में चाय बेचकर कोई करोड़पति बन गया हो ऐसा अभी तक नहीं सुना होगा। जी हां अमेरिका से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। अमेरिका की एक महिला चाय बेचकर करोड़पति बन गई है। अमेरिका की ब्रूक एडी नाम की एक महिला भारत से चाय का आइडिया लेकर गईं और यूएस में चाय बेचकर 200 करोड़ की मालकिन बन गई हैं। दरअसल 2002 में वो भारत आईं थी। इसके बाद वापस लौटने पर उन्हें कहीं भी भारत जैसी चाय का स्वाद नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने
वेनेजुएला में जेल में लगी आग, 68 लोगों की मौत
वेनेजुएला के उत्तरी शहर वैलेंसिया की एक जेल में भड़के दंगे और आगजनी की घटनाओं में दो महिलाओं समेत कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है। वेनेजुएला के शीर्ष के अभियोजक ने बताया कि पुलिस की जेल में आग लगने से 68 लोगों की मौत हो गई। कैदियों के अधिकारों से जुड़े एक संगठन का कहना है कि कैदियों ने जेल से भागने का प्रयास किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेल में कैदियों के बीच हाथापाई हो गई बात बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ गई कि उसने दंगे का रूप ले लिया। कैदियों ने पुलिस पर भी हमला
सर्वाधिक प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में मोदी, पुतिन, ट्रंप और शी
टाइम पत्रिका की 100 प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में स्थान पाने के दावेदारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी शामिल हैं। इस सूची में उन लोगों को स्थान दिया जाता है जो समसामयिक विश्व पर अपना प्रभाव डाल रहे हैं। बीते एक दशक से भी अधिक समय से टाइम की प्रभावशाली शख्सियतों की सालाना सूची बनाई जाती रही है जिसमें दुनिया भर में अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले कलाकारों, नेताओं, वैज्ञानिकों, कार्यकर्ताओं और उद्यमियों को जगह
जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी की हत्या
झारखंड के पाकुड़ में अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बदराटोला गांव में जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने डबल मर्डर के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जेठू हेम्ब्रम (55) एवं उनकी पत्नी पातु हेम्ब्रम (45) का गांव के ही बड़का टुडू और मांझी टुडू से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद इतना गहरा गया कि बुधवार को सुबह 10 बजे बड़का टुडू और मांझी टुडू ने जेठू हेम्बरम एवं पातु हेम्ब्रम पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
लालू यादव इलाज के लिए आज पहुंचेंगे AIIMS
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए आज दिल्ली के एम्स अस्पताल आएंगे, बुधवार को रिम्स के मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर राज्य सरकार के गृह विभाग ने लालू को एम्स ले जाने की हरी झंडी दी थी। अनुमति मिलने के बाद लालू को शाम करीब साढ़े चार बजे रिम्स से रांची स्टेशन ले जाया गया, जहां से वे शाम सवा छह बजे राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए थे। लालू प्रसाद के साथ सात लोग एक ही कोच में सवार होकर दिल्ली आ रहे हैं। उनके साथ विधायक भोला यादव, झारखंड राजद की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, असगर अली,
