केदारनाथ में वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में पायलट दल समेत छह लोग सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। केदारनाथ हेलीपैड पर लैंडिंग करते समय दुर्घटना हुई। हेलीकॉप्टर ने निर्माण सामग्री लेकर गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए मंगलवार सुबह उड़ान भरी थी। लैंडिंग करते समय अचानक हेलीकॉप्टर धड़ाम से नीचे गिर गया। हेलीकॉप्टर गिरते ही वहां निम के कर्मचारी, सैन्यकर्मी और पुलिस टीम हरकत में आ गयी। तुरंत हेलीकॉप्टर में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रुद्रप्रयाग एसपी पीएन मीणा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में चालक दल
Author: admin
दलित आंदोलन की आंच में नन्हे-मुन्ने 30 बच्चे स्कूल में फंसे
दलित आंदोलन की आंच में नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चे भी नहीं बच सके। तेहरा के निकट स्थित माही इंटरनेशनल स्कूल में 35 बच्चे फंस गए हैं। ये सभी तीसरी से नवीं कक्षा तक के छात्र हैं। इनके साथ छह शिक्षक भी स्कूल में फंसे हुए हैं। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को छात्रावास में ठहराया है। साथ ही उनके खाने का भी इंतजाम किया है। दलित आंदोलन का सबसे ज्यादा असर मधु नगर से रोहता इलाके की ओर देखा गया। इसी से कुछ दूरी पर माही इंटरनेशनल स्कूल है। बवाल होने के बाद इस स्कूल के 50 बच्चे फंस गए। किसी तरह
घाघरा पर बने संजय सेतु का एक हिस्सा धंसा, लखनऊ मार्ग बंद
मंगलवार की सुबह घाघरा नदी पर बने संजय सेतु का दाहिना हिस्सा अचानक धँस गया । जिससे लखनऊ के लिए सड़क मार्ग पूरी तरीके से बाधित हो गया। मौके पर थाना जरवल रोड की पुलिस पहुंच चुकी है और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों सहित सेतु निगम को दी जा चुकी है परंतु अभी तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है। घटना आज सुबह तड़के की बताई जा रही है बहराइच क्षेत्र में पड़ने वाले संजय सेतु की कोठी नंबर 4 के पास का दाहिना हिस्सा करीब 1 फिट नीचे तक अचानक लटक गया। यह देख उधर से निकल
सरकार की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई आज, खुली अदालत में होगी हियरिंग
एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तुरंत सुनवाई को तैयार हो गया है। मामले की सुनवाई खुली अदालत में होगी। इस मामले की सुनवाई आज ही दोपहर दो बजे होगी। सीजेआई ने इसके लिए जस्टिस आदर्श कुमार गोयल और जस्टिस यूयू ललित की अगुवाई में बेंच का गठन किया है। आपको बता दें कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को विरोध में दलित संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया था। भारत बंद के दौरान दलित आंदोलन हिंसक हो गया और अब तक 11
मां चीखती रही और प्रदर्शनकारियों ने रोके रखी एंबुलेंस, मासूम की मौत
भारत बंद के दौरान लगाए गए जाम में एंबुलेंस के फंस जाने के कारण नवजात की रास्ते में ही मौत हो गयी। सहदेई प्रखंड क्षेत्र के मुरौवतपुर अंबेडकर चौक से सुलतानपुर के बीच जाम में एंबुलेंस के फंस गई। मृत बच्चा महनार के लावापुर निवासी रसीदा खातून का था। रशीदा खातून अपने मायके लावापुर आई हुई थी उसका प्रसव महनार पीएचसी में हुआ। लड़के ने जन्म लिया। जन्म लेने के बाद ही बच्चे की सेहत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन नवजात को हाजीपुर अस्पताल ले जा रहे थे। अंबेडकर चौक से प्रदर्शन के कारण
दलितों के विरोध से जले 10 राज्य, 12 की मौत, आज कई स्कूल-कॉलेज बंद
एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के बदलाव के फैसले के विरोध में 2 अप्रैल (सोमवार) को दलित संगठनों के भारत बंद के चलते कल कई राज्यों में प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनों के दौरान 10 राज्य जल उठे और पूरे देश से 12 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई वहीं उत्तर प्रदेश से 3 और राजस्थान से एक की मौत हो गई। इस हिंसक प्रदर्शन के बाद केंद्र ने हिंसा वाले राज्यों से रिपोर्ट मांगी है। वहीं भिंड में दो पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। साथ ही आज एहतियात बरतते
मैं सीएम की जाति का नहीं, इसलिए फंसा रही है सरकार
उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां ने कहा है कि सपा और बसपा के समझौते से भाजपा सरकार हिल गई है। आजम खां ने कहा कि सपा ने हमेशा दलित और कमजोरों की लड़ाई लड़ी है। बसपा से समझौता कर भी दलित और कमजोरों की लड़ाई लड़ी जाएगी, जिससे भाजपा सरकार हिल गई है। आजम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश किए वादे पूरे नहीं किए हैं, जिससे जनता में रोष है। प्रधानमंत्री डॉन दाऊद इब्राहिम और पैसा लेकर फरार हुए विजय माल्या को वापस लाएं। आजम खां रविवार को पार्टी कार्यालय में मीटिंग
भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक
चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन गया है। इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन( आईसीए) द्वारा दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद के साथ साझा जानकारी के अनुसार भारत ने हैंडसेट उत्पादन के मामले में वियतनाम को पीछे छोड़ दिया है। आईसीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को लिखे पत्र में कहा, ” हमें आपको सूचित करने में प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार, आईसीए और एफटीटीएफ के कठोर औरसमन्वित प्रयासों ने भारत संख्या के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन
गोलो मौसी ने खोले राम रहीम और हनीप्रीत के चौंकाने वाले राज
साध्वियों के यौन शोषण में सजा काट रहे राम रहीम और उनकी अभिन्न शिष्या हनीप्रीति के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह खुलासे कोई और नहीं बल्कि उन्हें चेले कर रहे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई गोलो मौसी नाम की राम रहीम की पूर्व शिष्या ने राम रहीम और हनीप्रीत के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सिरसा सदर थाना पुलिस ने गोलो मौसी व गुरलीन को रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। सदर पुलिस गोलो मौसी को
बोर्ड एक्जाम्स की टेंशन
परीक्षा की तैयारी के समय डर कैसे कम किया जा सकता है यह जानना जरूरी है। हिन्दुस्तान से बातचीत में परीक्षा के तनाव को कम करने के ट्रिक्स बता रही हैं डॉ. स्नेहल सिंह (वरिष्ठ लाइफस्टाइल मैनेजमेंट कन्सल्टेंट, हेल्थियंस)। बोर्ड एक्जाम का तनावः बच्चों को कैसे करें तैयार परीक्षा की तैयारी के समय डर को कम करने वाले तरीकों को जानना जरूरीः डॉ. स्नेहल सिंह (वरिष्ठ लाइफस्टाइल मैनेजमेंट कन्सल्टेंट, हेल्थियंस) आप अपने बच्चे की बोर्ड एक्जाम की तैयारी में जुटे हैं? फिर तो आपने परीक्षा की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी। लेकिन क्या आप परीक्षा के तनाव से निपटने
