बॉलीवुड में जयाप्रदा का नाम उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। महान फिल्मकार सत्यजीत रे जयाप्रदा के सौंदर्य और अभिनय से इतने अधिक प्रभावित थे कि उन्होंने जयाप्रदा को विश्व की सुंदरतम महिलाओं में एक माना था। सत्यजीत रे उन्हें लेकर एक बांग्ला फिल्म बनाने के लिए इच्छुक थे लेकिन स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उनकी योजना अधूरी रह गई। जयाप्रदा का मूल नाम ललिता रानी है उनका जन्म आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव राजमुंदरी में 3 अप्रैल 1962 को एक मध्यमवगीर्य परिवार में हुआ। उनके पिता कृष्णा
Author: admin
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्वांटिको का POSTER
बॉलीवुड से हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से ‘क्वाटिंको’ के सीजन 3 में नजर आने वाली हैं। एलेक्स पेरिश के किरदार में प्रियंका आपको फिर नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका ने क्वांटिको से खास पहचान बनाई हैं। पिछली दोनों सीरीज में प्रियंका का काम काफी पसंद किया गया है। और फैंस उनके सीजन 3 का इतंजार भी बेसब्री से कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। बता दें कि क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग हाल ही में न्यूयॉर्क में पूरी हुई है। जिसके बाद वहां से ब्रेक
एक बार फिर साथ नजर आएंगे तीनों खान,
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों में लंदन में हैं। बीते दिनों इरफान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खबर दी थी कि वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं और इसी के इलाज के लिए वे लंदन गए हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘ब्लैकमेल’ रिलीज की कगार पर है और ऐसे में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके इरफान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए उपस्थित नहीं है। इरफान की परेशानियों को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान आगे आए हैं। मुश्किल की इस घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान सलमान, आमिर और शाहरुख ने इरफान की फिल्म
पति के लिंग परिवर्तन कराने से रद्द हुई शादी, दंपति ने अदालत में लगाई गुहार
सिंगापुर में पति के लिंग परिवर्तन की सर्जरी कराने के कारण विवाह रद्द किए जाने के फैसले को दंपति ने कानूनी चुनौती दी है। पिछले साल सरकार ने दंपति का विवाह रद्द करते हुए कहा था कि सर्जरी कराने से ये समान लिंग वाला मामला हो गया है जो सिंगापुर के कानून के तहत अवैध है। स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक, दंपति फैथ और बायस वोल्टा की शादी वर्ष 2015 में पुरूष और महिला के तौर पर हुई थी। पति फैथ ने इसके बाद सर्जरी से लिंग परिवर्तन करा लिया और राष्ट्रीय पहचान पत्र में खुद को महिला के तौर पर
आपस में टकराई दो बसें, सात भारतीय समेत 15 की मौत
दक्षिण कुवैत में रविवार को दो बसों की टक्कर में सात भारतीयों समेत एक तेल कंपनी के 15 कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि दो भारतीय घायल हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसे में एक कुवैती नागरिक भी घायल हुआ है। सरकारी कुवैत ऑयल कंपनी (केओसी) ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारियों को ले जा रही दो बसों में बर्गन ऑयल फील्ड के पास टक्कर हो गई। केओसी के मोहम्मद अल-बसरी ने बताया कि मारे गए लोगों में सात भारतीय, पांच मिस्र के नागरिक और अन्य तीन पाकिस्तानी थे। दमकल विभाग के प्रवक्ता कर्नल
नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी का 81 साल की उम्र में निधन
नेल्सना मंडेला की तलाकशुदा पत्नी विनी मैडिकिज़ेला मंडेला की सोमवार को जोहान्सबर्ग के नेटकेयर मिलपार्क अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विनी मंडेला खुद भी रंगभेद विरोधी नेता थीं। उनके निधन की खबर उनके सहायक ने दी। इस साल की शुरुआत से ही वो कई बार अस्पताल में भर्ती होती रही थीं। सोमवार को परिवार की मौजूदगी में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। 1958 में हुई थी शादी नेल्सन मंडेला से उनकी शादी 1958 में हुई थी। शुरू में नेल्सन मंडेला के साथ और बाद में उनसे खुद रंगभेद के खिलाफ लड़ती रहीं। उनके इन्हीं कोशिशों की वजह
हाफिज सईद की पार्टी MML को आतंकी संगठन घोषित किया
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने मंगलवार को मिल्ली मुस्लिम लीग(MML)को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। एमएमएल मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के नेतृत्व वाले आतंकवादी संगठन जमात- उद दावा का राजनीतिक मोर्चा है। अमेरिका ने एमएमएल के साथ इसके सात सदस्यों को भी विदेशी आतंकवादी घोषित किया है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान की राजनीति में अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटे हाफिज सईद ने जिस राजनीतिक पार्टी का गठन किया था वह अब अमेरिका के आतंकी संगठनों की लिस्ट में शामिल
UP और बिहार में विधान परिषद चुनाव की तारीख का हुआ एलान
उत्तर प्रदेश और बिहार में विधान परिषद की दो दर्जन सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 26 अप्रैल को होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश की 13 और बिहार की 11 सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना नौ अप्रैल को जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित 13 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 सदस्यों का कार्यालय 6 मई को खत्म हो रहा है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 अप्रैल
बिहार में बंद के दौरान जाम में फंसने से तीन की मौत
एससी/एसटी के मुद्दे पर भारत बंद का पटना समेत बिहार के कई शहरों में व्यापक असर रहा। बंद समर्थकों ने जगह-जगह सड़क जाम किया, ट्रेनें रोकीं। कई जगहों पर आगजनी भी की। जाम के कारण बड़ी संख्या में वाहन घंटों फंसे रहे। नवजात शिशु समेत तीन की अस्पताल समय से न पहुंच पाने के कारण मौत हो गई। बंद का समर्थन सभी गैर एनडीए दलों ने किया। इस मुद्दे पर राजद, कांग्रेस, हम, सपा, जाप (लो), भाकपा माले और भाकपा के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। बंद के दौरान हुए उपद्रव पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दोपहर
आधे रास्ते से लौट धनबाद-पटना इंटरसिटी, कई ट्रेनें रुकीं
भारत बंद का ट्रेनों पर काफी असर रहा। 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा। सुबह धनबाद से रवाना हुई ये ट्रेन जसीडीह तक गयी और वहीं से इसे वापस धनबाद भेजा गया। इसके अलावा फिरोजपुर कैंट से धनबाद आने वाली 13308 लुधियाना एक्सप्रेस सोमवार को लगभग 12 घंटे की देरी से धनबाद पहुंची। ये ट्रेन सुबह 4.55 के बजाय शाम पांच बजे धनबाद आयी। धनबाद पहुंचने में देरी के कारण धनबाद से रवाना होने वाली 13307 लुधियाना एक्प्रेस सोमवार को रात 9.21 बजे के बजाय रात 1.00 बजे खुली। आज नहीं आएगी देहरादून हावड़ा बंदी
