सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की डेट पक्की हो गई है और अनिल कपूर ने 8 मई को उनकी शादी की तारीख की पुष्टि कर दी है। यह कपूर परिवार की दूसरी पीढ़ी की पहली शादी होगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर सोनम की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच श्रीदेवी का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें श्रीदेवी शिल्पा शेट्टी के साथ सोनम कपूर के गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर श्रीदेवी के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं और
Author: admin
लादेन को गोली मारने वाले कमांडो की जुबानी
अमेरिका के पूर्व नौसेना अधिकारी रॉबर्ट ओ नील ने कहा है कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के एबटाबाद परिसर में छापा मारने वाले कमांडो ने पहले यह मान लिया था कि वे इस छापे के दौरान मारे जाएंगे। यहां तक कि इस मिशन के लिए निकलने से पहले इन कमांडो ने अपने परिवारवालों को अलविदा भी कह दिया था। पूर्व नौसेना अधिकारी रॉबर्ट ओ नील का दावा है कि उनकी गोली से ओसामा बिन लादेन की मौत हुई थी। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी ओसामा अमेरिकी नौसेना सील की एक टीम के छापे के दौरान पाकिस्तान के एबटाबाद में दो मई 2011
हॉटलाइन स्थापित करेंगी दोनों देशों की सेनाएं
भारत और चीन की सेनाएं पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान में अनौपचारिक बैठक के बाद अपने मुख्यालयों के बीच हॉटलाइन स्थापित करने जा रही है। चीन के आधिकारिक मीडिया ने आज यह जानकारी दी। मोदी ने भारत-चीन संबंध को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय अभूतपूर्व शिखर वार्ता में पिछले सप्ताह शी से मुलाकात की थी। सरकारी दैनिक अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा, ”दोनों देशों के नेता अपने-अपने सैन्य मुख्यालयों के बीच एक हॉटलाइन बनाने पर कथित तौर पर सहमत हो गए हैं। इस हॉटलाइन को विश्वास पैदा करने की दिशा में एक अहम कदम माना
लालू यादव का बीपी सामान्य
बेहतर उपचार के लिए रिम्स से एम्स भेजे गए लालू यादव को पुन: एम्स से रिम्स भेज दिया गया। मंगलवार की सुबह उन्हें सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में सीटीवीएस फ्लोर पर स्थित कार्डियोलॉजी विभाग के कमरा संख्या तीन में भर्ती किया गया। औषधि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ उमेश प्रसाद ने मंगलवा को उनकी चिकित्सकीय जांच की। उनके किडनी की जांच (रिनल फंग्शन टेस्ट) के साथ साथ अन्य जांच के नमूने दिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सीरम क्रिएटनीन 1.4 था। ब्लड प्रेशर 120/70 है, जबकि शुगर लेवल 180 पाया गया
राजभर ने CM योगी के खिलाफ खोला मोर्चा
अपने ही गठबंधन वाली उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ समय-समय पर बयानबाजी करने वाले सूबे के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए कहा कि इस लड़ाई का फैसला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने कल रात रसड़ा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष राजभर ने रामायण के एक कांड का हवाला देते हुए खुद की तुलना लव और कुश से
HPBOSE 10th Results 2021 live updates
HPBOSE 10th Results 2021: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 10वीं के नतीजे आज दोपहर घोषित कर सकता है। बताया जा रहा है कि परीक्षा परिणाम दोपहर करीब 2 बजे घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट घोषित होने पर हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर चेक किए जा सकेंगे। यहां देखें रिजल्ट का live update 12:30 AM – रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट में कुछ घंटों की देरी हो सकती है। रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी हो सकता है। 12:05 AM – हिमाचल बोर्ड की वेबसाइट काफी स्लो हो गई है। 11:00AM – इसके अलावा ओपन स्कूल की 12वीं
तूफान व बारिश से राजस्थान, आंध्र प्रदेश और यूपी में 83 की मौत
देश के सात राज्यों में आए तूफान और बारिश की वजह से अब तक 83 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में कल रात आई तेज आंधी में 27 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग घायल हो गये। वहीं उत्तर प्रदेश में अब तक 42 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश और आंधी की वजह से 14 लोगों की जान चली गई और पांच लोग लापता हो गए। उधर पश्चिम बंगाल में बिजली और दीवार गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई,
हॉटलाइन स्थापित करेंगी दोनों देशों की सेनाएं
भारत और चीन की सेनाएं पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान में अनौपचारिक बैठक के बाद अपने मुख्यालयों के बीच हॉटलाइन स्थापित करने जा रही है। चीन के आधिकारिक मीडिया ने आज यह जानकारी दी। मोदी ने भारत-चीन संबंध को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय अभूतपूर्व शिखर वार्ता में पिछले सप्ताह शी से मुलाकात की थी। सरकारी दैनिक अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा, ”दोनों देशों के नेता अपने-अपने सैन्य मुख्यालयों के बीच एक हॉटलाइन बनाने पर कथित तौर पर सहमत हो गए हैं। इस हॉटलाइन को विश्वास पैदा करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा
पति के पासपोर्ट पर मैनचेस्टर से दिल्ली आ गई पत्नी
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पता चला है कि एक महिला अपने पति के पासपोर्ट पर मैनचेस्टर से दिल्ली तक आ गई। महिला का नाम गीता मोढा है जो बिजनेस ट्रिप पर दिल्ली आई थी और वह ग्रेटर मैनचेस्टर में अलंकार हाउस नाम से ब्राइडल शॉप चलाती हैं। गीता के एक परिवार वाले ने बताया कि, वह गलती से 23 अप्रैल को अपने पति दिलीप का पासपोर्ट ले गई थी। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर चेक-इन या विमान में घुसते हुए भी एयरलाइन इस गलती को नहीं पकड़ पाई।
मुनस्यारी में आईटीबीपी की बस खाई में गिरी
उत्तराखंड में चीन की सीमा से लगे पिथौरागढ़ जिले में हादसा हुआ है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर बनिक के पास आईटीबीपी की बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो आईटीबीपी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मुनस्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जा रही आईटीबीपी की बस बनिक के पास गहरी खाई में जा गिरी। जिससे बस में सवार 4 में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुनस्यारी अस्पताल
