सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की डेट पक्की हो गई है और अनिल कपूर ने 8 मई को उनकी शादी की तारीख की पुष्टि कर दी है। यह कपूर परिवार की दूसरी पीढ़ी की पहली शादी होगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर सोनम की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच श्रीदेवी का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें श्रीदेवी शिल्पा शेट्टी के साथ सोनम कपूर के गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर श्रीदेवी के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं और इसलिए उनके पुराने वीडियोज फिर से वायरल हो रहे हैं।
खबर है कि ये वीडियो साल 2015 का है। अनिल कपूर के घर हुई करवाचौथ की पार्टी के वक्त का है, जिसमें वो शिल्पा शेट्टी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस वीडियो को श्रीदेवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। श्रीदेवी वीडियो नें सोनम कपूर के ‘प्रेम रतन धन पायो’ पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। बता दें कि सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में जाह्नवी कपूर श्रेदेवी के गानों पर ही डांस करती नजर आएंगी। खबर है कि जाह्नवी ‘न जानें कहां से आई है और मेरे हाथों में नौ-नौ चुड़ियां है’ पर डांस करती दिखेंगी।