जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों और धोखाधड़ी करने वालों को देश से भागने से रोकने के लिए सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को और अधिकार दिए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अब संदिग्धों के खिलाफ निगरानी नोटिस (लुक आउट सर्कुलर-एलओसी) जारी करने का अनुरोध कर सकेंगे। विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के देश से भागने के बाद यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्रालय ने हाल में सर्कुलर में बदलाव करते हुए सरकारी बैंकों के सीईओ को उन अधिकारियों की सूची में शामिल किया है जो मंत्रालय से एलओसी जारी करने का
Author: admin
शादी से पहले प्रियंका ने दिल्ली में रखी निक जोनस के लिए स्पेशल पार्टी
बीते रोज ही इंडिया पहुंचे निक जोनस के वेलकम की खुशी ने होने वाली दुल्हन प्रियंका चोपड़ा ने एक खास पार्टी रखी। जिसमें प्रियंका और निक के अलावा चोपड़ा फैमिली के कई करीबी मेंबर्स शामिल हुए। इस डिनर पार्टी की फोटो प्रियंका ने खुद शेयर की है। जिसमें एक लंबी सी टेबल पर सभी गेस्ट बैठे दिख रहे हैं। सबसे आखिर में सेंटर में निक जोनस हैं और उनके साइड में बैठी प्रियंका मुस्कुरा रही हैं प्रियंका ने कहा वेलकम होम बेबी… इससे पहले प्रियंका ने निक के साथ कार के अंदर की एक फोटो शेयर की थी। जिसके साथ
दुनियाभर में इतने हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी अक्षय की ‘2.0’, ‘बाहुबली-2’ को छोड़ा पीछे
अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार और रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, खबरों की माने तो इस फिल्म को भारत समेत दुनियाभर में करीब 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। बीते दिनों ही ये खबर सामने आई थी कि इस फिल्म को देशभर में कुल 7500 स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा और ओवरसीज में ये फिल्म ढाई हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। इस तरह से ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसे इतनी बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। तोड़ा ‘बाहुबली-2’
प्रेमिका को गोली मारकर छात्र ने भी की खुदकुशी
नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के छिजारसी गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरे युवक ने गुरुवार को विवाद होने पर कथित तौर पर लड़की को गोली मार दी और फिर खुद पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों सरकारी नौकरी की परीक्षा देने के लिए कोचिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही घटना की जानकारी छात्र के परिजनों ने को मिली उन्होंने गेस्ट हाउस में पहुंचकर जबर्दस्त हंगामा करते हुए
तीन हमलावरों को मार गिराया, 2 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के दक्षिणी शहर कराची में स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया । पाकिस्तान पुलिस ने बताया है कि तीन आत्मघाती हमलावर भी इस हमले में मारे गए हैं। स्थानीय टीवी समाचार चैनल ‘जियो टीवी’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जियो टीवी ने प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने कराची में चीनी वाणिज्य दूतावास के समीप गोलीबारी की और हथ गोले फेंके। रिपोर्ट के अनुसार तीन अथवा चार संदिग्धों ने वाणिज्य दूतावास में घुसने की भी कोशिश की। वाणिज्य दूतावास के
योगी सरकार ने जारी किए 800 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश सरकार ने सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों एवं राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों को सातवें वेतनमान के भुगतान के लिए 800 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। इस संबंध में शासनादेश गुरुवार को जारी हो गया। इससे अशासकीय महाविद्यालयों के 7745 शिक्षकों एवं राजकीय महाविद्यालयों के 5556 शिक्षकों को सातवां वेतनमान मिलने और इसी वित्तीय वर्ष में एरियर भी हासिल कर लेने की राह आसान हो गई है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए अपने बजट में 921 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था औहर इस संबंध में 13
IAS ऑफिसर विजय देव हो सकते हैं दिल्ली के नए मुख्य सचिव
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के तबादले के बाद अब नए मुख्य सचिव को लेकर होने वाली चर्चाओं पर विराम लग सकता है। सूत्रों की मानें तो 1987 बैच के आईएएस अधिकारी विजय देव दिल्ली के अगले मुख्य सचिव होंगे। एमएचए की ओर से उनकी नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। हालांकि, देर रात इसे लेकर आदेश जारी नहीं हो पाया है। विजय देव वर्तमान में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं। मुख्य सचिव का पद उनके पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में होगा। वह मुख्य निवार्चन अधिकारी के साथ मुख्य सचिव का भी काम संभालेंगे। उनके पास
मनोहर पर्रिकर चाहते हैं CM पद छोड़ना
बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पद से त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन भाजपा आला कमान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। गोवा फारवर्ड पार्टी के प्रमुख और राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने गुरूवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘वह (पर्रिकर) मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते थे। जब वह गणेश चतुर्थी पर्व पर अस्पताल में भर्ती हुये तो उन्होंने अपने सभी मंत्रालय अन्य मंत्रियों को सौंपने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन उसके बाद कई चीजें हुईं। भाजपा आलाकमान ने इसमें हस्तक्षेप किया। त्यागपत्र देना या न देना पूरी तरह से उनके (पर्रिकर) के हाथ
उपेंद्र कुशवाहा इधर-उधर न कर जल्द महागठबंधन में आ जाएं
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) से सांसद अरुण कुमार ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मांझी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को इधर-उधर करने की जगह जल्द महागठबंधन में आ जाना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर सीबीआई को कठपुतली बनाने का भी आरोप लगाया। सांसद अरुण कुमार ने यह मुलाकात मांझी के सरकारी आवास 12एम स्ट्रैंड रोड में की। कुमार ने मांझी के छोटे भाई की पत्नी के निधन को लेकर शोक जताया। उनकी मुलाकात पर राजनीतिक हलके में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश
महिला ने प्रेमी को मारकर उसका मांस चावल के साथ पकाकर मजदूरों को खिला दिया
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दिल-दहलाने वाली खौफनाक घटना उजागर हुई है। एक महिला ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने प्रेमी की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए। इसके बाद उसका मांस चावल के साथ पकाकर पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दिया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाली 39 वर्षीय महिला मोरक्को की रहने वाली है। महिला ने प्रेमी को रात्रिभोज के लिए घर बुलाया था। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद महिला ने चाकू से अपने प्रेमी की छाती और पेट पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी।
