विमान टिकट रिफंड मामले में केंद्र से सुप्रीम कोर्ट का जवाब तलब

नयी दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने लॉकडाउन अवधि के दौरान विमान यात्रा के लिए बुक किये गये टिकटों की पूरी राशि वापस किये जाने संबंधी याचिका पर केंद्र सरकार से शुक्रवार को जवाब तलब किया। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने गैर-सरकारी संगठन ‘प्रवासी लीगल सेल’ की याचिका की सुनवाई करते हुए नागरिक विमानन मंत्रालय को नोटिस जारी करके तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। न्यायालय ने नागरिक विमानन मंत्रालय और विमानन कंपनियों को एक साथ बैठने और पैसों की वापसी के तौर-तरीके तय करने के निर्देश दिये हैं। देश की सबसे

Read More

गौ रक्षा अधिनियम सख्ती के साथ हो लागू

गौ रक्षा महासंघ ने की योगी सरकार की सराहना लखनऊ अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के अध्यक्ष कलीम भारतीय ने उत्तर प्रदेश में गौरक्षा के लिये गौवध निवारण अधिनियम में किये गये संशोधन पारित किये जाने पर योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना करते हुये कहा है कि इसे प्रदेश में सख्ती के साथ लागू किया जायेगा। श्री भारतीय ने बताया कि महासंघ गौवध को रोकने के लिये पूरे देश में कानून लागू किये जाने की मांग उठाता रहा है, ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहल करते हुये गौवध को रोकने के लिये संशोधित किये गये अधिनियम

Read More

उच्च न्यायालय ने सहायक शिक्षक भर्ती मामले में एकल पीठ के आदेश पर रोक लगाई

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रोकने के एकल पीठ के तीन जून के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पी के जायसवाल और न्यायमूर्ति डी के सिंह की खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय के नौ जून के आदेश को ध्यान में रखते हुये भर्ती प्रक्रिया जारी रखने के लिए स्वतंत्र है जिसके माध्यम से करीब 37 हजार पद शिक्षा मित्रों के लिए रखे गये हैं। पीठ ने कहा, ‘‘राज्य सरकार 37,339 पदों के अलावा बाकी के सहायक शिक्षकों के पदों

Read More

योगी सरकार की बड़ी पहल गरीब बच्चों के लिए शुरू की विद्या योजना, हर महीने मिलेंगे 1000-1200 रुपए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब व अनाथ बच्चों के लिए बड़ी पहल की है। बालश्रम में पल रहे बेसहारा बच्चों को स्कूल जाने का अवसर प्रदान करते हुए विद्या योजना की शुरुआत की है। इसके तहत 8 से 18 साल के अनाथ, बेसहारा और गरीब बच्चे इस योजना का लाभ उठाएंगे। सीएम योगी ने शुक्रवार को विद्या योजना का शुभारंभ किया है। योगी ने कहा कि जब बचपन में बच्चे अपने पारिवारिक खर्चों के लिए बाल श्रम करने पर मजबूर होते हैं, तो उनके शारिरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उत्तर प्रदेश सरकार

Read More

जौनपुर घटना से योगी सख्त, दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट और रासुका लगाने का दिया निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर जिले के भदेठी गांव में दलित बस्ती पर धावा बोलकर आगजनी और मारपीट किये जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट और रासुका लगाने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिये। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम भदेठी, जनपद जौनपुर की घटना का संज्ञान लेते हुए इस घटना के अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। इस प्रकरण में स्थानीय एसएचओ

Read More

अमिताभ ठाकुर ने पत्नी नूतन संग सोशल मीडिया पर शेयर की अश्लील वीडियो दंपत्ति के खिलाफ एफआईआर की

लखनऊ। लखनऊ संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और अमिताभ की पत्नी व आम आदमी पार्टी सदस्य नूतन ठाकुर पर हिन्दू धर्म के विश्वासों का साशय अपमान और धार्मिक आस्था पर घिनौना प्रहार करने वाला 1 मिनट 53 सेकंड का अश्लील शब्दों के प्रयोग वाला वीडिओ इन्टरनेट और सोशल मीडिया फेसबुक,ट्विटर के माध्यम से प्रसारित प्रचारित करने के आपराधिक कृत्य करने का आरोप लगाते हुए लखनऊ निवासी नामचीन समाजसेविका और आरटीआई कार्यकत्री उर्वशी शर्मा ने राजधानी के थाना गोमतीनगर को शिकायत भेजकर ठाकुर दंपत्ति के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके विधिक कार्यवाही

Read More

बाल श्रम निषेध दिवस पर मुख्यमंत्री करेगें बाल श्रमिक विद्या योजना का लोकार्पण

सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है मासूम, दो वक्त की रोटी के लिये काम करने को मजबूर लखनऊ। कोविड-19 के दृष्टिगत केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देषानुसार अंर्तराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर इस बार कोई आयोजन नहीं किया जायेगा। सहायक श्रम आयुक्त रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री, द्वारा अपने आवास से प्रातः दस बजे संषोधित कण्डीशनल कैश ट्रांसफर योजना (बाल श्रमिक विद्या योजना) का शुभारम्भ किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय के वीडियो काॅन्फे्रसिंग कक्ष में उपस्थित श्रम विभाग के अधिकारियों, उन्मुक्त बाल श्रमिकों,बाल श्रम

Read More

ठाकुरगंज मे सगे भाई भतीजे ने चाकू से गोद कर किया कत्ल

मोबाईल के विवाद मे हुई घटना दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार नाका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 22 साल से फरार अभियुक्त को दबोचा लखनऊ।  ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रौशन नगर न्यू हैदरगंज मे बुद्धवार की रात रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना को अन्जाम देते हुए परचून के एक दुकानदार को उसी के सगे भाई ने अपने दो पुत्रो के साथ मिल कर चाकू से ताबड़ तोड़ कई वार कर मौत की नींद सुला दिया। रात करीब दस बजे हुई इस सनसनीखेज़ घटना की सूचना पाकर ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुॅची और लहुलुहान हालत मे परचून के

Read More

प्रवासी मजदूरों को उनके आवासों के निकट काम उपलब्ध कराया जाना चाहिएः मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी मजदूरों पर न्यायालय के निर्देशों का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि इस संबंध में सरकारों को गंभीरता और शीघ्रता का कारर्वाई करनी चाहिए। मायावती ने ट्वीट श्रंखला में कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके आवासों के निकट काम उपलब्ध कराया जाना चाहिए और मजदूरों के विरुद्ध दर्ज किेए गए मुकदमें वापस लेने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण बेरोजगार तथा बेसहारा होकर जैसे-तैसे हजारों किलोमीटर दूर घर वापसी करते समय नियमों का अक्षरशः पालन नहीं कर पाने वाले मजलूम प्रवासी श्रमिकों के विरूद्ध जो मुकदमे

Read More

प्रियंका गांधी का आरोप-यूपी में कोरी साबित हुईं युवाओं के लिए की गई घोषणाएं

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार को लेकर की गई घोषणाएं कोरी साबित हुई हैं और उच्च शिक्षा हासिल करने वाले नौजवान मनरेगा के तहत काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ उप्र में युवाओं के लिए की गई तमाम घोषणाएं कोरी साबित हुई हैं। एक तरफ एक बेरोजगार महिला (अनामिका शुक्ला प्रकरण) के नाम पर 25 फर्जी शिक्षक भर्ती हैं। वहीं दूसरी तरफ नकल गिरोह के जरिए शिक्षक भर्ती में अयोग्य लोग शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की

Read More

Scroll Up