अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बदली प्रवास नीति,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको सीमा पर बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करने की नीति को वापस लेने को राजी हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि वह इसके लिए विशेष आदेश पर जल्द हस्ताक्षर करेंगे। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से ट्रंप ने कहा कि बच्चों को परिवार के साथ रखा जाना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ऐसे ही आदेश को जारी करने जा रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के डेमोक्रेट सांसदों ने विवादित आव्रजन नीतियों को लेकर बुधवार को अमेरिकी संसद भवन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारी विरोध किया। संसद भवन में

Read More

रास्ता न देने पर महिला ने ऑटो चालक को मारी गोली

दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर गुरुग्राम में एक महिला द्वारा ऑटो ड्राइवर को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑटो चालक को गोली मारने आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि ऑटो ड्रावर एक संकरी गली पर ऑटो खड़ा कर किसी को फोन कर रहा था। महिला स्कूटर से थी तो उसने ऑटो वाले से रास्ता मांगा। इसी बात पर लेकर दोनों से बहस हो गई। महिला ने गुस्से में आकर ऑटो चालक को गोली मार दी। 35 वर्षीय महिला की पहचान सपना नाम से

Read More

बेटी के पैदा होने पर युवक ने पत्नी को पीटा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बेटी पैदा होने पर युवक ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उसने न केवल अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा, बल्कि नवजात को भी जगह-जगह नोचा। बीच-बचाव करने आए लोगों से भी उसने धक्कामुक्की की। बाद में खुद को घिरता देख वह अस्पताल से भाग गया। युवक को इससे पहले भी एक बेटी हुई थी। जाटवान मोहल्ला का विराज पेशे से मजदूर है। उसकी पत्नी सोनिया ने बुधवार सुबह राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी को जन्म दिया। उस समय सोनिया के साथ उसकी सास मौजूद थीं। बेटी के जन्म की सूचना के थोड़ी देर बाद

Read More

रेप केस में समझौते के बदले रकम वसूलने पहुंची युवती गिरफ्तार

गत फरवरी महीने में एक समाचार चैनल के संपादक के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में दर्ज बलात्कार के मामले में नया मोड़ आ गया है और अब नोएडा पुलिस ने कथित पीड़ित युवती को संपादक से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपए की रकम मांगने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। थाना फेस-3 पुलिस ने आज युवती व उसके एक साथी को इस प्रकरण में समझौता करने के लिए रकम लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती के पास से वसूली गयी दो लाख रूपये की रकम व एक करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये

Read More

पटना के पार्कों-खेल मैदानों में दिखा योग के प्रति प्रेम

पटना के पार्कों और खेल मैदानों में योग की धूम रही। लोगों ने घर की छतों पर भी योग किया। मुख्य कार्यक्रम पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। राज्यपाल सत्यपाल ने यहाँ योग दिवस के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सुबह पांच बजे ही पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में लोग योग करने पहुंचे।बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अलावा आर्ट ऑफ लिविंग, नेहरू युवा केंद्र, गायत्री परिवार सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि, सरकारी-निजी स्कूलों के छात्र इस समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व रामकृपाल यादव ने भी  पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग

Read More

कश्मीर में अलगाववादियों ने बुलाया बंद, हिरासत में यासीन मलिक,

कश्मीर घाटी में गुरुवार को अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बंद को लेकर सुरक्षा ऐहतियात के मद्देनजर अलगाववादी नेता और जेकेएलएफ चीफ यासिन मलिक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और मुहम्मद यासीन मलिक के नेतृत्व में अलगाववादी समूह संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या और घाटी में लगातार हो रही नागरिकों की हत्या के विरोध में बंद का आह्वान किया था। गौरतलब है कि 14 जून को श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में शुजात की हत्या कर दी गई थी। उनके साथ उनके दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे। अधिकतर

Read More

इंटरनेशनल योगा डे लेकर फीफा वर्ल्ट कप

फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के चलन ने हर किसी को सोशल मीडिया पर एक्टिव कर दिया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर उम्र के लोग इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। वहीं सेलिब्रिटीज से लेकर पॉलिटीशियन तक इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हैं। फिल्म के प्रमोशन से लेकर किसी भी खबर पर अपनी राय के लिए वैसे ये बेस्ट ऑप्शन है। आए दिन कोई न कोई खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती नजर आती है। लेकिन इनमें से कुछ खबरें ऐसी होती हैं जो हफ्ते भर तक सोशल मीडिया ट्रेंड पर सेट हो जाती हैं। फिर चाहे

Read More

international yoga day

त्रिकोणासन खड़े होकर किए जाने वाला एक महत्वपूर्ण आसन है। त्रिकोणासन का अर्थ होता है शरीर को त्रिकोण की आकृति में रखना। त्रिकोणासन का अभ्यास सुंदर तन और ग्लोविंग स्किन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस आसन से शरीर तो सुडौल बनता ही है साथ ही इससे कमर के दर्द में भी राहत मिलती है। तो आइए पहले जानते हैं इस आसन के बारे में इसके फायदे- त्रिकोणासन करने की विधि- 1 – सीधे खड़ा होकर दोनों पैरों को तीन से चार फीट तक फैलांए। 2- अपने अपने दोनों हाथों को कंधों के सीध में फैलाएं। 3- अब सांस भीतर

Read More

शादीशुदा लोगों को नहीं होती ये जानलेवा बीमारी

एक अध्ययन में यह पाया गया है कि शादीशुदा लोगों को दिल की बीमारी और स्ट्रोक नहीं होता। ‘हार्ट’ नाम की पत्रिका में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है। शादीशुदा जिंदगी के प्रभाव पर पिछले शोधों को भी वैज्ञानिकों ने खंगाला और पाया कि जिन्होंने जीवनसाथी को हमेशा के लिए खो दिया था, तलाकशुदा थे या कभी शादी नहीं की थी, उनमें हृदय रोगों का खतरा ज्यादा था। करीब 80 फीसदी हृदय रोगों के पीछे उम्र, लिंग, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान और मधुमेह जैसे कारक जिम्मेदार होते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि बाकी 20 फीसदी मामले क्यों सामने

Read More

फिलहाल नहीं बिकेगा एयर इंडिया,

सरकार ने फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की बिक्री की योजना टाल दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। बताया जाता है कि इस चुनावी साल में सरकार एयर इंडिया को परिचालन के लिए जरूरी धन उपलब्ध कराएगी। सरकार ने कर्ज के बोझ से दबी एयर इंडिया की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी की रणनीति बिक्री का फैसला किया था। सरकार को एयर इंडिया की हिस्सेदारी बिक्री के लिए कोई बोली नहीं मिली थी। करीब तीन सप्ताह पहले एयरलाइन के लिए बोली लगाने की समयसीमा समाप्त हो गई। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया

Read More

Scroll Up