उत्तराखंड के रुड़की में दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने सामने आया है। यहां 10 साल पुराने नौकर ने अपने मालिक के पूरे परिवार को गंडासे से काट दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है। जबकि तीन लड़कियों गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं नौकर ने खुद भी जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। घटना रुड़की से समीप भगवानपुर क्षेत्र के लव्वा गांव की है। नौकर ने परिवार के छह लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया। हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में राज सिंह सैनी पुत्र कालूराम का परिवार
Author: admin
लालू यादव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार की
चारा घोटाला मामले सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की याचिका शुक्रवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत से लोअर कोर्ट के रिकार्ड भी मांगे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। साथ ही हाईकोर्ट ने एम्स और रिम्स की रिपोर्ट पर जवाब भी मांगा था। चाईबासा के पहले और दूसरे मामले में कोर्ट ने लालू को 5-5 साल की सजा सुनाई है। पिछले दिनों लालू को इलाज के लिए बिरसा मुंडा जेल
पीड़ित के पिता को दिया गया था 190 करोड़ रुपए का प्रस्ताव
रुपया देखकर अच्छे अच्छों की नियत डोल जाती है मगर एक दो करोड़ नहीं, बल्कि तीन बार में 190 करोड़ रुपए की पेशकश होने के बाद भी बिटिया के पिता का ईमान आसाराम डिगा नहीं पाया। उनके पास 50 करोड़ रुपए का पहला प्रस्ताव 2013 में केस दर्ज होने के बाद ही आसाराम ने दुबई से एक व्यक्ति के जरिए भिजवाया था। बिटिया के पिता ने बताया कि जैसे ही उन्होंने दिल्ली में आसाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, वैसे ही उन पर केस वापसी के लिए दबाव पड़ना शुरू हो गया। इस बीच जब केस जोधपुर ट्रांसफर हुआ उसी
कांग्रेस ने जताई छेड़छाड़ की आशंका
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान में गुरुवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी आ गयी, जिसके बाद उसे उत्तरी कर्नाटक के हुबली हवाईअड्डा पर उतारना पड़ा। पार्टी ने इस मामले की जांच की मांग की है। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नयी दिल्ली में कहा कि वह मामले की जांच करेगा। कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में दो पायलटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। हुबली-धारवाड़ की पुलिस उपायुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा, ”हां, हमें विमान में अस्पष्ट गड़बड़ी की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा, ”हमने आईपीसी की धारा 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाही) और 336 (दूसरों के जीवन या
महान कवयित्री महादेवी वर्मा को गूगल ने किया याद
हिन्दी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक महादेवी वर्मा को गूगल ने आज याद किया। उनके लिए गूगल ने डूडल बनाया है। 27 अप्रैल 1982 को महादेवी वर्मा को भारतीय साहित्य में उनके अहम योगदान के लिए ज्ञानपीठ अवॉर्ड मिला था। उनका जन्म 26 मार्च 1907 को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हुआ था। 1916 में 9 वर्ष की उम्र में उनका विवाह हो गया था, लेकिन विवाह के बाद भी वह अपने माता-पिता के घर ही रहीं और उन्होंने इलाहाबाद के क्रॉसवाइट गर्ल्स स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्हें मॉर्डन मीरा के नाम से भी जाना जाता
नोएडा में मारपीट कर महिला से बलात्कार
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव शाहदरा में एक महिला के साथ मारपीट और बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर केस दर्ज कर लिया है। सूरजपुर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने इससे पहले भी कई बार उसके साथ बलात्कार किया है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि गांव शाहदरा की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार रात उसी गांव के संजय नामक एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट करके बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि
चतरा में बारातियों की गाड़ी पेड़ से टकराई
चतरा में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया मोड़ के पास बुधवार की देर रात यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी में सवार होकर सभी बाराती इटखोरी थाना क्षेत्र के सीरिया गांव से चतरा सदर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा गांव जा रहे थे। इसी दौरान गंधरिया मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रांची रिम्स में इलाज के दौरान 5 और बारातियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर थाना पुलिस
तेजी से चल रहा केदारनाथ धाम को संवारने का काम
केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल से खुल रहे हैं। केदारनाथ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने सभी यात्रा पड़ावों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक 175 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात होंगे, जबकि 125 कर्मी रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक तैनात रहेंगे। कुल तीन सौ पुलिसकर्मी यात्रा व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालेंगे। पैदल मार्ग पर भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि केदारनाथ धाम में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और गार्द सहित कुल 70 जवान तैनात होंगे। जबकि गौरीकुंड में 30, सोनप्रयाग में 50, लिंचौली में 15, भीमबली में
ट्रेन-वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत,
उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के दुदुई रेलवे स्टेशन के नजदीक मानव रहित क्रासिंग पर आज सुबह एक स्कूल वैन के पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य घायल हो गये। उत्तर पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने जानकारी दी कि हादसा कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थावे के पास दुदुई रेलवे स्टेशन के पास एक मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर आज सुबह सात बज कर दस मिनट पर हुआ। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक वैन सिवान गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन (55075) की चपेट में
तेज धूप और गर्मी से आंखों का करें बचाव
आंखें अनमोल होती हैं, इसलिए उसका ख्याल भी हमें बखूबी रखना होगा। गर्मी की तेज तपिश और धूप हमारी आंखों को कितना नुकसान पहुंचा सकती है इस बात को जान लेना हमारे लिए बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं गर्मी में ये जानना भी जरूरी है कि तेज धूप से अपनी आंखों का ख्याल कैसे रख सकते हैं। मुरादाबाद जिला नेत्र चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गिरिजेश कैन ने इस बदलते मौसम और तेज धूप भरी गर्मी में आंखों के बचाव और उसकी देखभाल के लिए अहम जानकारी साझा की है, जिससे हम अपनी अनमोल आंखों को इस गर्मी में
