किया जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने घरों में नलों से आ रहे पानी को पीकर गुणवत्ता को परखा लखनऊ: नगर निगम लखनऊ के जोन-1 अंतर्गत नरही क्षेत्र में बुधवार को जलकल विभाग की जलापूर्ति व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जलकल के महाप्रबंधक श्री कुलदीप सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर विभिन्न मकानों में जाकर जलापूर्ति की गुणवत्ता और मात्रा की जांच की। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने कुछ घरों में नलों से आ रहे पानी को खुद पीकर उसकी गुणवत्ता को परखा। उन्होंने नागरिकों से पानी की आपूर्ति समय, दबाव
Author: admin
नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न जोनों में अतिक्रमण हटाओ अभियान
जोन-2 में नक्खास रोड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान जोन-2 में प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान, काटा चालान वसूला जुर्माना लखनऊ। माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के निर्देश पर तथा नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के आदेशानुसार बुधवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न जोनों में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और पार्किंग स्थलों से अवैध अतिक्रमण को हटाकर नागरिकों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है। जोन-4 में चला प्रमुख अभियान जोनल अधिकारी श्री संजय यादव के नेतृत्व में जोन-4 के अंतर्गत विराज खंड स्थित मुख्य मार्ग, पार्किंग
ईरान-इराक में फंसे भारतीय ज़ायरीनों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए
मौलाना यासूब अब्बास ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र लखनऊ। मौजूदा समय में ईरान और इज़रायल के बीच जारी युद्ध के हालातों को देखते हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ईरान और इराक में फंसे भारतीय शिया श्रद्धालुओं (ज़ायरीनों) की सुरक्षित वापसी की मांग की है। मौलाना यासूब अब्बास ने अपने पत्र में लिखा है कि ईरान और इराक में शिया समुदाय के सर्वोच्च धार्मिक स्थल स्थित हैं, जहां हर साल भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन (ज़ियारत) के लिए जाते हैं। वर्तमान युद्ध की स्थिति
सोशल मीडिया पर हुई भ्रामक चर्चा पर लगा विराम
कारगिल पार्क में सैनिकों की मूर्तियों से हटाई जाने वाली बंदूकें मरम्मत के बाद दोबारा लगाई गईं लखनऊ: लखनऊ के रेसीडेंसी के सामने स्थित ऐतिहासिक कारगिल पार्क में बने सैनिकों के पुतलों को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में एक चर्चा तेज हो गई थी। कुछ लोगों द्वारा यह कहा जा रहा था कि पुतलों पर लगी बंदूकें गायब हो गई हैं। इस खबर से जनमानस में भ्रम की स्थिति बन गई थी। नगर निगम प्रशासन ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्थिति का जायज़ा लिया। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने स्पष्ट
न्यू हैदर गंज वार्ड प्रथम में घनी आबादी के बीच नाले की हालत जर जर
सफाई न होने के कारण लोगों में गुस्सा पार्षद पति का दावा फाइल तैयार 15 से 20 दिनों में होगा काम शुरू लखनऊ। न्यू हैदरगंज वार्ड प्रथम के सआदत गंज इलाक़े में अरब गली के नाम से जाने जानी वाली गली के निवासी उस घनी आबादी से गुजरने वाले नाले की जर जर हालत से बहुत परेशान है। लोगों का कहना है कि कभी इन नालों की सफाई ठीक से नहीं होती है और बारिश के मौसम में यहां के रहने वालों के अलावा जो लोग बाहर से आते जाते हैं उनके साथ कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं।जल भराव
जलीस अहमद हमीदी ने कहा इस दुनिया को अलविदा
एक मुखलिस शख्सियत से दुनिया हुई ख़ाली हज़ारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती है। बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।। मौत उसकी है करे जिसका ज़माना अफ़सोस। यूं तो दुनियां में सभी आए हैं मरने के लिए।। तहरीर_( शेख साजिद हुसैन) इस दार ए फ़ानी को अलविदा कहने वालों में मरहूम जलीस अहमद हमीदी भी अपना नाम दर्ज करा के 11 जून 2025 को रुखसत हो गए..उन्होनें अपनी जिंदगी के सफर की शुरुआत 25 मई 1932 को बदायूं शहर से शुरू की थी। कहते हैं कि इस दुनिया में हर कोई अपनी आखिरी मंजिल के लिए
कई प्रमुख क्षेत्रों में जल आपूर्ति की गुणवत्ता की जांच
शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जलकल विभाग का निरीक्षण अभियान लखनऊ: शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जलकल विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के निर्देशन में एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें कई प्रमुख क्षेत्रों में जल आपूर्ति की गुणवत्ता की जांच की गई। इस अभियान के तहत जलकल विभाग की टीम ने मीराबाई जोनल पंपिंग स्टेशन, लालकुआं चौराहा, सेठ रामजस रोड, सेठ रामजस लेन और नरही क्षेत्र में पानी के सैंपल एकत्र किए। साथ ही, जयप्रकाश नगर चौराहा, ऋषि
लखनऊ में नगर निगम वार्डों का निरीक्षण
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री एवं लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार सुबह नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। निरीक्षण का उद्देश्य शहर में साफ-सफाई, जलनिकासी, सड़कों की मरम्मत तथा पार्कों की वर्तमान स्थिति का वस्तुनिष्ठ आकलन करना था। निरीक्षण का यह दौरा शनिवार सुबह जोन-1 के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड (अमीनाबाद घंटाघर के पास) से प्रारंभ हुआ, जिसके पश्चात जोन-3 के डालीगंज निरालानगर, अयोध्यादास सेकेंड, फैजुल्लागंज सेकेंड
नगर निगम लखनऊ में 26 जून को होगा सदन का विशेष अधिवेशन
कार्यकारणी समिति के 6 नए सदस्य होंगे मनोनीत लखनऊ। नगर निगम लखनऊ में कार्यकारणी समिति के सेवानिवृत्त हो चुके 6 सदस्यों की रिक्तियों को भरने हेतु सदन का एक विशेष अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह अधिवेशन दिनांक 26 जून 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे नगर निगम मुख्यालय लालबाग स्थित त्रिलोक नाथ सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इस विशेष अधिवेशन का उद्देश्य कार्यकारणी समिति में रिक्त पदों को भरना है, जिसके तहत 6 नए सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।
जलकल विभाग ने ज़ोनवार अधिकारियों की सूची जारी की
अब समस्याओं का होगा त्वरित समाधान नागरिक सीधे ज़ोनल प्रभारी से कर सकेंगे जलापूर्ति और सीवर संबंधी शिकायतों की जानकारी लखनऊ: गर्मियों में जलापूर्ति और सीवर संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ ने व्यापक तैयारी कर ली है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभाग द्वारा स्वच्छ, क्लोरीनेटेड जल की आपूर्ति और सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की पेयजल या सीवर समस्या की स्थिति में नागरिक अब आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जलकल विभाग