काम की बातः नौकरी जाने पर पीएफ से निकाल सकते हैं 75% फंड,

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य के पास अब एक महीने तक बेरोजगार रहने की स्थिति में 75% तक राशि निकालने का विकल्प होगा। इस तरह वह अपने खाते को भी बरकरार रख सकते हैं। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने ईपीएफओ के न्यासियों की बैठक के बाद यह जानकारी दी। गंगवार ईपीएफओ के न्यासियों के केंद्रीय बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। संतोष गंगवार ने कहा कि हमने इस योजना में संशोधन का निर्णय किया है। इसके तहत एक महीने तक बेरोजगार रहने की स्थिति में ईपीएफओ का कोई भी सदस्य 75% तक राशि को अग्रिम तौर पर निकाल सकता

Read More

पेट्रोल-डीजल के दाम एक जुलाई से और कम होंगे

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों की वजह से तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने कच्चा तेल का उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके कारण अगले महीने से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आएगी। प्रधान ने कहा कि बाजार में अभी भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नरमी है। पिछले एक महीने में पेट्रोल 2.5 रुपये और डीजल 2 रुपये सस्ता हुआ है। एक जुलाई के बाद अनुमान है कि कीमतें और कम होगी और इससे लोगों को राहत मिलेगी। प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओपेक

Read More

श्रीलंका को विंडीज के खिलाफ जीत के लिए आखिरी दिन 63 रनों की दरकार

कप्तान सुरंगा लकमल (3/25), कासुन रजीथा (3/20) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 93 रनों पर समेटने के बाद श्रीलंका को तीसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए केवल 63 रनों की दरकार है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस (25) और दिलरुवान परेरा (1) नाबाद हैं। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 154 रन बनाए थे। इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज को टीम ने 100 के स्कोर के पार भी नहीं जाने दिया। वेस्टइंडीज के लिए केमर रोच ने सबसे

Read More

टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर वीरू बोले- DK को हटाओ,

भारतीय क्रिकेट टीम को आज आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की ट्वंटी20 सीरीज का पहला मैच खेलना है। मैच डबलिन में खेला जाना है और भारतीय समयानुसार रात में 8:30 से शुरू होगा। इस मैच से पहले टीम मैनेजमेंट का सबसे बड़ा सिरदर्द बैटिंग ऑर्डर बना हुआ है। प्लेइंग इलेवन में लोकेश राहुल को कहां फिट किया जाए, इस पर काफी माथापच्ची हो सकती है। टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा को टीम में बनाए रखा जाए, या केएल राहुल को ओपन करने के लिए भेजा जाए, इस पर लगातार बहस हो रही है। हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग

Read More

‘रेस 3’ देखने के बाद अब फैन्स की सलमान से Request,

सलमान खान की फिल्म रेस 3 ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है, लेकिन फैन्स और क्रिटिक्स को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म को देखने के बाद लोग इतने निराश हैं कि अब वो दबंग 3 भी देखना नहीं चाहते। दरअसल, सलमान के फैन्स ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कह रहे हैं कि उन्हें दबंग 3 नहीं चाहिए। ट्विटर पर we don’t want dabangg 3 हैशटैग ट्रेंड करने लगा है। फैन्स ट्विटर पर लिख रहे हैं कि सलमान को अपनी फिल्मों में अच्छा कंटेंट लाना चाहिए और बॉबी देओल, डेजी शाह जैसे एक्टर्स

Read More

29 जून को शादी कर रही हैं श्वेता त्रिपाठी

कई ऐड और फिल्मों में नजर आ चुती श्वेता तिवारी 29 जून को बॉयफ्रेंड चैतन्या शर्मा से शादी करने जा रही हैं। श्वेता ‘मसान’ और ‘हरामखोर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं श्वेता टाटा स्काई, मैक डॉनल्ड और टाटा टी के ऐड में भी नजर आ चुकी हैं। दोनों की शादी के फंक्शन आज से शुरू हो जाएंगे। कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। जहां सोमवार को बैचलरेट पार्टी हुई वहीं बुधवार को कपल की मेहंदी सेरेमनी है। बैचलरेट पार्टी में दोनों ने फ्रेंड्स को साथ जमकर मस्ती की। लड़कियों के लिए रखी गई

Read More

डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा बैन को कोर्ट ने रखा बरकरार,

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कुछ देशों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को आज जायज ठहराया। कोर्ट ने उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमें इसे मुस्लिमों के साथ भेदभाव बताया गया था। यात्रा प्रतिबंध के दायरे में आने वाले अधिकतर मुस्लिम देश हैं। अदालत द्वारा चार जजों के मुकाबले पांच जजों के बहुमत वाला यह फैसला ट्रंप प्रशासन की किसी नीति पर पहला ठोस फैसला है। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने बहुमत का फैसला लिखा जिसमें चार अन्य न्यायाधीशों की सहमति भी शामिल थी। रॉबर्ट्स ने लिखा कि राष्ट्रपति के पास आव्रजन के

Read More

सभी देश ईरान से तेल आयात बंद करें,

अमेरिका ने मंगलवार को दुनिया के तमाम देशों से कहा कि वे ईरान से कच्चे तेल का आयात बंद कर दें। उसने आगाह किया कि अगर वे 4 नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारी विरोध के बावजूद पिछले महीने ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी। उनके इस कदम से परमाणु समझौते के तहत ईरान के ऊर्जा क्षेत्र पर पाबंदियों में जो रियायत दी गई थी, वे रियायत की अवधि खत्म होने

Read More

बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह बारिश के बाद यहां के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के अलावा नोएडा और फरीदाबाद में भी बारिश हुई है। नोएडा में काफी तेज़ बारिश हुई है। इससे पहले, मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बारिश का अनुमान लगाया था।  मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली एनसीआर के लोग अब इस बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत

Read More

अवधी और भोजपुरी जैसी बोलियों में समझाएंगे हिन्दी के पाठ

बरखा कै दिन रहा, चारिव कैती पानी बरसत रहा….बरसात के दिना हते, गेरऊं पानी बरस रओ तो… यानी बरसात का दिन था, चारों ओर पानी बरस रहा था। अर्थ एक, लेकिन बोली-भाषा अलग। बच्चों के लिए समझना आसान हो, इसके लिए सरकारी स्कूलों में अलग-अलग क्षेत्रों में वहां की देसज बोली-भाषा में हिंदी पढ़ाई जाएगी। एनसीईआरटी ने इसकी तैयारी कर ली है। अपनी बोली में बच्चे ज्यादा बेहतर तरीके से सीख पाते हैं। इसलिए कक्षा एक और दो की हिन्दी की किताब ‘कलरव’ को अवधी… बुंदेलखण्डी, ब्रज, भोजपुरी जैसी बोलियों में अनुवाद किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं

Read More

Scroll Up