फीफा विश्व कप 2021 के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान रूस के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से मिली हार के बाद स्पेन विश्व कप से बाहर हो गया। इसके साथ ही स्पेन के महान फुटबॉलर्स में शुमार आंद्रे इनिएस्ता ने इस खेल को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के लिए खेलने वाले इस स्टार मिडफील्डर ने कह दिया था कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। फीफा विश्व कप 2021 में खेलने आने से पहले इनिएस्ता ने क्लब फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी। बार्सिलोना क्लब
Author: admin
नॉकआउट मुकाबले में बेल्जियम के डिफेंस को चुनौती देने उतरेगा जापान
फीफा विश्व कप 2021 के ग्रुप जी में अपने तीनों मैचों में जीत हासिल करने वाली मजबूत बेल्जियम की टीम के डिफेंस को तोड़ने और इतिहास रचने के लिए जापान की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में उतरेगी। बेल्जियम का लक्ष्य रोस्तोव एरीना में जीत के साथ तीसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल का सफर तय करना होगा। अपने ग्रुप मैचों में पनामा, ट्यूनीशिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को हराने वाली बेल्जियम का डिफेंस शानदार है। उसने केवल ट्यूनीशिया के खिलाफ खेले गए मैच में दो गोल खाए, लेकिन इस मैच में उसने पांच गोल दागे भी हैं। हैरी केन
विनोद कांबली की पत्नी ने सिंगर अंकित तिवारी के पिता को मारा घूसा,
विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ मारपीट के एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने जिस शख्स के साथ मारपीट की है, वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी के पिता हैं। दरअसल, सिंगर अंकित तिवारी की फैमिली रविवार को मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में गई थी। उसी मॉल में विनोद कांबली और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। इस दौरान अंकित के पिता राजेंद्र कुमार अपनी पोती के साथ गेम जोन से फूड कोर्ट की तरफ
‘संजू’ में इस किरदार के रोल में नजर आए हैं विक्की कौशल,
‘राजी’ और ‘मसान’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बना चुके विक्की कौशल ने फिल्म संजू में भी अपनी एक्टिंग के झंडे गाढ़ दिए हैं। रणबीर कपूर की एक्टिंग के साथ विक्की कौशल की भी जबरदस्त तारीफ हो रही है। ऐसे में फिल्म में दिखाए गए विक्की कौशल के किरदार के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। फिल्म में विक्की संजय के दोस्त कमलेश कन्हैयालाल कापसी यानी कमली का रोल निभा रहे हैं। उनका कहना है कि संजय दत्त के तीन-चार दोस्तों को मिला कर कमली का किरदार बनाया गया है। इंडियन एक्सप्रेस अखबार को दिए इंटरव्यू में
बॉक्स ऑफिस पर ‘संजू’ ने तोड़े सारी फिल्मों के रिकॉर्ड
इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म को लेकर दर्शकों का काफी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही छक्का मारते हुए 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म से वीकेंड पर और ज्यादा उम्मीद की जा रही थी। शनिवार को फिल्म ने 38.60 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया कि फिल्म रविवार को 40 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। और अगर फिल्म संजू ऐसा करने में कामयाब रही तो संजय दत्त
मोबाइल एप करेगा सेहतमंद खाना
वैज्ञानिकों ने एक ऐसे मोबाइल एप का विकास किया है जो स्वास्थ्यवर्धक भोज्य पदार्थ चुनने में आपकी मदद कर सकता है। फूडस्विच नामक यह एप ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ और अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया है। यह फूडस्विच भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग समेत कई देशों में पहले ही लॉन्च हो चुका है। मोबाइल स्क्रीन पर एक टैप के साथ उपयोगकर्ता पैक्ड किए गए भोजन के बारकोड को स्कैन करने के साथ ही उस खाद्य पदार्थ की गुणवत्त की रेटिंग करने के अलावा अन्य स्वास्थ्यवर्धक भोज्य पदार्थों की पहचान भी कर
अमेरिका की नजरों से छिपाना चाहता है उत्तर कोरिया
अपने देश में मौजूद परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को छुपाने के तरीकों पर उत्तर कोरिया विचार कर रहा है। वाशिंगटन पोस्ट की खबरों की मानें तो अखबार ने खुफिया विभाग के अधिकारियों का हवाला देते हुए लिखा है कि अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों का निष्कर्ष है कि उत्तर कोरिया पूरे तौर पर अपने परमाणु हथियारों का समर्पण करने के पक्ष में नहीं है। उत्तर कोरिया का यह व्यवहार सिंगापुर में 12 जून को उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर बैठक के दौरान बनी सहमति के खिलाफ है। किम ने अमेरिका की
PPP के गढ़ में पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के काफिले पर हमला
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के गढ़ ल्यारी में गुस्से से भरे प्रदर्शनकारियों ने पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के काफिले पर हमला कर दिया। घटना में दो लोग घायल हो गये और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि बिलावल कल ल्यारी के बगदादी इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान करीब 100 प्रदर्शनकारियों ने ‘बिलावल वापस जाओ’ के नारे लगाए और उनके काफिले पर पथराव किया। अधिकारियों ने कहा कि पीपीपी अध्यक्ष को कोई चोट नहीं आयी है। हालांकि घटना में एक ट्रक और एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। ल्यारी पीपीपी की पारंपरिक सीट
गया में मुस्लिम समुदाय ने देवी मंदिर के लिए दी जमीन व 3.5 लाख धनराशि
सांप्रदायिक झगड़ों और नफरत की अनगिनत घटनाओं के बीच घटेरा पंचायत के बुद्धपुर गांव में दो समुदायों की मोहब्बत सुकून देती है। यहां मुस्लिम समुदाय ने सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। गांव के जर्जर हो चुके देवी मंदिर के निर्माण के लिए न केवल जमीन दी, बल्कि 3.5 लाख रुपये की सहयोग राशि भी दी। ग्रामीण कमता प्रसाद, कैलाश यादव, राजकुमार साव, उमेश मांझी ने बताया कि गांव के बीच में देवी मां का 50 साल पुराना मंदिर था। यह काफी जर्जर हालत में था। हम लोग इसे यहां से दूसरी जगह बनाना चाह रहे थे। गांववालों की
मेरठ को विस्तार देगी रैपिड रेल
रैपिड रेल आबादी के बोझ से दबी जा रही दिल्ली को बड़ी राहत देगी। साथ ही मेरठ शहर के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाएगी। रोजाना दिल्ली आना जाना आसान होगा। मेरठ शहर बड़ा विस्तार लेगा। इसी को देखते हुए एमडीए ने पहले ही अपने क्षेत्र का विस्तार सरधना, मवाना, दौराला, हस्तिनापुर और खरखौदा के साथ 124 गांवों तक कर लिया है। शहर में जमीन की बड़ी उपलब्धता को देखते हुए यहां निजी निवेशक भी पूंजी विस्तार के लिए आ सकेंगे। मेरठ से दिल्ली के बीच रैपिड रेल का काम एक जुलाई से शुरू करने का लक्ष्य डीपीआर में निर्धारित किया
