फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख और रानी मुखर्जी की ऑनस्क्रीन बेटी ‘अजंलि’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सना सईद ने बोल्ड फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें सना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सना अपने हॉट फोटोशूट में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सिजलिंग लुक की तारीफ कर रहे हैं। सना सईद फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में चाइल्ड आर्टिस्ट ‘अजंलि’ का किरदार निभाया था। इसके बाद इंडस्ट्री से काफी देर तक दूर रहने के बाद सना
Author: admin
अब नहीं होगा कोई परमाणु परीक्षण, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- GOOD NEWS
उत्तर कोरिया के तनाशाह किम जोंग उन ने परमाणु परीक्षण को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उत्तर कोरिया ने तत्काल प्रभाव से अपने परमाणु और मिसाइल परीक्षणों स्थगित करने का फैसला लिया है। किम के इस फैसले के बाद कोरियाई प्रायद्वीप में आर्थिक विकास और शांति बहाल करने के लिए देश के उत्तरी हिस्से में स्थित एक परमाणु परीक्षण स्थल को नष्ट कर दिया गया है। यह जानकारी उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने दी है। केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बयान में बताया
DJ Avicii का 28 साल की उम्र में निधन
स्वीडन के मशहूर डीजे एविसी (टिम बर्लिंग) का कल देर रात निधन हो गया। एविसी 28 साल के थे। स्वीडिश संगीतकार एविसी का वास्तविक नाम टिम बर्लिंग था। उनका निधन ओमान में मस्कट में हुआ। उनके निधन से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एविसी के परिवार में दुख की लहर है। स्वीडन में जन्मे टिम को दो एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड के अलावा दो बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल किया था। दो दिन पहले ही उनके एल्बम को बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। विदेशी मीडिया के मुताबिक, साल 2014 में उनका गॉल ब्लेडर और अपेंडिक्स
मोदी की टिप्पणी पर चीन के किया पाकिस्तान का बचाव,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान को ‘आतंक का नियार्त करने वाली फैक्ट्री’ कहे जाने पर चीन ने शुक्रवार को सामने आकर पाकिस्तान का बचाव किया। चीन का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद से जूझ रहा है और अंतरार्ष्ट्रीय समुदाय को आंतकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई में मदद करनी चाहिए। बीजिंग ने इस बात के भी संकेत दिए कि इस साल जून में चीन के किंगदाओ शहर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सालाना बैठक के एजेंडे में आतंकवाद का मुद्दा भी रहेगा। आठ सदस्यीय एससीओ में भारत और पाकिस्तान पिछले साल शामिल हुए हैं। लंदन में गुरुवार को
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की अनूठी है परंपरा, जानिए पूरी प्रक्रिया
कहते हैं भगवान शंकर के असंख्य नाम है, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ भी इन्हीं में एक शामिल है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने और बंद होने में उत्सव डोली यात्रा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि वह भाग्यशाली लोग होते हैं जो तीन दिन की इस पैदल यात्रा में शामिल होते हैं। अदभुत, अलौकिक और फलदायी भगवान आशुतोष की डोली यात्रा इस बार भी 26 अप्रैल से शुरू होगी। द्वादश ज्योर्तिलिंगों में ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग के रूप में भगवान शिव हिमालय स्थित केदारनाथ धाम में विराजमान है। वर्तमान में 1008 भीमा शंकर लिंग केदारनाथ के 336वें रावल हैं। अनादिकाल
पिता ने किया अपनी 13 साल की बेटी से रेप, पीड़ित ने की खुदकुशी
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 30 साल के व्यक्ति को अपनी 13 साल बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की खुदकुशी के बाद उसके पिता के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि मझौलिया थानांतर्गत एक गांव से छत पर लटका हुआ लड़की का शव मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि एक सप्ताह पहले यौन उत्पीड़न को लेकर लड़की और उसकी मां के आग्रह पर पंचायत बुलाई गई थी। इसमें आरोपी
कपड़े की रस्सी बनाकर जेल की तीसरी मंजिल से दो कैदी फरार
अररिया सदर अस्पताल के कैदी वार्ड का गेट बंद ही रह गया और कपड़े की रस्सी बनाकर खिड़की तोड़कर दो विचाराधीन कैदी तीसरी मंजिल से उतरकर फरार हो गए। पुलिस को शनिवार की सुबह में इसकी भनक लगी। इसमें एक कैदी सिमराहा, फारबिसगंज निवासी नारायण ततमा हत्या के एक मामले में न्यायिक हिरासत में था। वह पिछले 18 दिनों से सदर अस्पताल में जेल के चिकित्सक की अनुसंशा पर था। वहीं दूसरा कैदी मटियारी फारबिसगंज का रहने वाला सनोज मंडल था। यह चोरी के आरोप में बंदी था। 19 अप्रैल को से जेल से सदर अस्पताल लाया गया था।
इन 5 बड़े फैसलों से चर्चा में रहे मुख्य न्यायाधीश
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्र कई आदेशों को लेकर चर्चा में रहे। इनमें से कुछ फैसले उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहते हुए सुनाए तो कुछ सुप्रीम कोर्ट में जज बनने के बाद दिए। उनके चर्चित फैसलों में दिल्ली के निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखना और चाइल्ड पोर्नोग्राफी वाली वेबसाइट को बैन करना शामिल है। इसके अलावा केरल के सबरीमाला मंदिर के द्वार महिला श्रद्धालुओं के लिए खोलने के आदेश भी जस्टिस मिश्र ने ही दिए थे। उनके इन पांच सबसे बड़े फैसलों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हुई। ये अहम
12 साल तक की बच्चियों से रेप पर ‘सजा ए मौत’ का आ सकता है अध्यादेश
मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में 12 साल की बच्ची के साथ रेप पर फांसी के प्रावधान वाले अध्यादेश समेत कई अहम फैसले होनेवाले हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू कश्मीर के कठुआ में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर देशभर में गुस्से के माहौल की पृष्ठभूमि में सरकार ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम’ (पॉक्सो) में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने की योजना बना रही है। प्रस्ताव के अनुसार 12 साल तक बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को भी मौत की सजा सुनाई जा सकती है। पॉक्सो कानून के
संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल जवान हवलदार चरणजीत सिंह शहीद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से 17 अप्रैल को की गई गोलीबारी में घायल हुए सेना के जवान ने सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। सेना के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। इसी के साथ राज्य में पाकिस्तान द्वारा इस वर्ष किए जाने वाले संघर्षविराम उल्लंघन की 650 घटनाओं में मरने वालों की संख्या 31 हो गई जिनमें 16 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 17 अप्रैल को सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में हवलदार चरणजीत सिंह (42) को गोली लग गई थी।
