टाटा मोटर्स अपनी छोटी कार नैनो का प्रोडक्शन जल्द बंद कर सकती है। रिपोर्टस के अनुसार जून महीने में कंपनी ने सिर्फ एक ही कार का प्रोडक्शन किया। फिलहाल कंपनी का कहना है कि उसने कार के प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला नहीं किया है। रेग्युलेटरी फाइलिंग में टाटा मोटर्स ने कहा कि इस साल जून में नैनो का कोई एक्सपोर्ट नहीं हुआ, जबकि बीते साल समान महीने में 25 यूनिट का एक्सपोर्ट हुआ था। एक यूनिट तक गिरा प्रोडक्शन प्रोडक्शन की बात करें तो बीते महीने नैनो की सिर्फ एक कार का प्रोडक्शन हुआ, जबकि जून, 2017 में
Author: admin
कंपनी घाटे में फिर भी 4 गुना बढ़ी CEO की सैलरी
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के सीईओ भवदीप सिंह की सैलरी दो साल में चार गुना बढ़ गई। वो भी तब जब कंपनी की माली हालत ठीक नहीं थी। कंपनी की 2015-16 और 2016-17 की सालाना रिपोर्ट में कहा गया गया है कि जुलाई 2015 में भवदीप सिंह को 3.91 करोड़ रुपए की सैलरी पर रखा गया था। अगले साल उनकी सैलरी बढ़ कर 16.80 करोड़ रुपए हो गई। इतना ही नहीं उन्हें कंपनी ज्वॉइन करने पर 7.23 करोड़ रुपए का बोनस भी दिया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक भवदीप सिंह के सीईओ रहते हुए फोर्टिस हेल्थकेयर को 2015-16 में 73.5
जुलाई महीने में पड़ रहे हैं दो ग्रहण,
इस बार जुलाई में दो ग्रहण होने वाले हैं। 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण और 27 जुलाई को चंद्र ग्रहण। 13 जुलाई को होने वाला सूर्य ग्रहण साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की अमावस्या को सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वहीं 27 जुलाई को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण काल समाप्त होने के बाद दान पुण्य करने का विधान है। सूर्य ग्रहण का समय 13 जुलाई 2021 भारत में सुबह 7 बजकर
ब्राजील vs बेल्जियम, जानिए कौन किस पर कितना भारी
फ्रांस और उरूग्वे के बीच कल होने वाले विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सभी की नजरें फ्रांस की गोल मशीन काइलियान एम्बाप्पे पर लगी होगी जिसे रोकना उरूग्वे के सक्षम डिफेंस के लिये चुनौतीपूर्ण होगा । उरूग्वे हालांकि अभी तक हर मैच में अपने मजबूत डिफेंस के दम पर जीतता आया है । दूसरी ओर 19 बरस के एम्बाप्पे हर डिफेंस को भेदने की कला में माहिर नजर आ रहे हैं । फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे उरूग्वे के स्ट्राइकर एडिंसन कावानी पीएसजी में एम्बाप्पे के साथ खेलते हैं यह मुकाबला उरूग्वे के डिफेंस और एम्बाप्पे की रफ्तार का
शर्मनाक हार की कगार पर बांग्लादेश
दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश के ऊपर शर्मनाक हार का संकट मंडरा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में छह विकेट गंवा दिए हैं, जबकि वेस्टइंडीज अभी भी उनसे 301 रन आगे। पहली पारी में बांग्लादेश को 43 रनों पर ऑलआउट करने के बाद वेस्टइंडीज ने 406 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 62 रनों तक छह विकेट गंवा दिए हैं। एक समय ऐसा लग रहा था कि दूसरे दिन ही टेस्ट मैच खत्म हो जाएगा, लेकिन महमुदुल्लाह कुछ
जब डायरेक्टर्स के नंबर चुराकर ये काम करते थे रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का आज बर्थडे है। रणवीर आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन इतना आसान नहीं था रणवीर के लिए ये सब। इसके लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है। रणवीर ने अपना बॉलीवुड करियर फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से शुरू किया था। बता दें कि रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना सरनेम भवनानी हटा दिया था। इतना ही नहीं रणवीर अपना नाम भी बदलना चाहते थे क्योंकि उनका नाम रणबीर कपूर की तरह साउंड करता है लेकिन बाद में उन्होंने अपना ये फैसला बदल
संजय के बार-बार कहने पर सलमान नहीं कर रहे ये काम,
फिल्म संजू में संजय दत्त के जीवन के कई अहम पहलुओं को राजकुमार हिरानी ने बहुत ही बखूब दिखाने की कोशिश की है। इसमें संजय दत्त की भूमिका में नजर आ रहे हैं रणबीर कपूर। फिल्म में रणबीर की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हो रही हैं। उधर फिल्म जहां दर्शकों को खूब पसंद आ रही है वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म देखने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म और रणबीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उधर, संजय दत्त के खास दोस्त सलमान खान इस फिल्म को बिल्कुल देखना नहीं चाह रहे हैं। खबरों की मानें तो संजय दत्त
थाईलैंड के फुकेट में नाव डूबने से एक की मौत
थाईलैंड के पर्यटक द्वीप फुकेट में समुद्र में तेज हवाओं के कारण एक नाव डूब गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और दर्जनों चीनी पर्यटक लापता हैं। रात होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया है। फुकेट में आपदा निवारण कार्यालय ने बताया कि ‘दि फीनिक्स नाम की नाव जिस वक्त डूबी उस वक्त उसमें 90 लोग सवार थे जिनमें से ” आधे लोगों को बचा लिया गया। नाव स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे कोह राचा से फुकेट लौट रही थी। गुरूवार की देर शाम समुद्र से एक शख्स का शव निकाला गया जिसने ‘ दि
अमेरिका-चीन ट्रेड वार:
दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में पहला आक्रामक कदम उठाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से अरबों अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा की चीनी वस्तुओं पर भारी-भरकम अमेरिकी शुल्क आज रात से प्रभावी हो जाएंगे। चीन ने डॉलर का बदला डॉलर से लेने का इरादा जाहिर करते हुए अमेरिकी निर्यात पर ” तत्काल शुल्क लगा दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस टकराव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में खलबली पैदा हो जाएगी और विश्व व्यापार प्रणाली पर इसका काफी नकारात्मक असर पड़ेगा। उद्योग जगत में असहजता के नए संकेत आज उस वक्त देखने को
कोसी व सीमांचल में नदियां उफान पर, कई जगह आवागमन का संकट
कोसी और सीमांचल में नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है जिससे सुपौल में पूर्वी कोसी तटबंध के रोड नंबर छह पर बना डायवर्सन बह गया है। अररिया और किशनगंज में नदियां उफनाने से कुछ जगहों पर डायवर्सन ध्वस्त हो गया है। इससे इन इलाकों में आवागमन की समस्या हो गयी है। कटिहार में महानंदा नदी तीन जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गयी है। सुपौल में कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से लगभग डेढ़ दर्जन पंचायतों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं। गुरुवार को किशनपुर प्रखंड में पूर्वी कोसी तटबंध के 47 किमी
