नेल्सना मंडेला की तलाकशुदा पत्नी विनी मैडिकिज़ेला मंडेला की सोमवार को जोहान्सबर्ग के नेटकेयर मिलपार्क अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विनी मंडेला खुद भी रंगभेद विरोधी नेता थीं। उनके निधन की खबर उनके सहायक ने दी। इस साल की शुरुआत से ही वो कई बार अस्पताल में भर्ती होती रही थीं। सोमवार को परिवार की मौजूदगी में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। 1958 में हुई थी शादी नेल्सन मंडेला से उनकी शादी 1958 में हुई थी। शुरू में नेल्सन मंडेला के साथ और बाद में उनसे खुद रंगभेद के खिलाफ लड़ती रहीं। उनके इन्हीं कोशिशों की वजह
Author: admin
हाफिज सईद की पार्टी MML को आतंकी संगठन घोषित किया
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने मंगलवार को मिल्ली मुस्लिम लीग(MML)को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। एमएमएल मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के नेतृत्व वाले आतंकवादी संगठन जमात- उद दावा का राजनीतिक मोर्चा है। अमेरिका ने एमएमएल के साथ इसके सात सदस्यों को भी विदेशी आतंकवादी घोषित किया है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान की राजनीति में अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटे हाफिज सईद ने जिस राजनीतिक पार्टी का गठन किया था वह अब अमेरिका के आतंकी संगठनों की लिस्ट में शामिल
UP और बिहार में विधान परिषद चुनाव की तारीख का हुआ एलान
उत्तर प्रदेश और बिहार में विधान परिषद की दो दर्जन सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 26 अप्रैल को होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश की 13 और बिहार की 11 सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना नौ अप्रैल को जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित 13 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 सदस्यों का कार्यालय 6 मई को खत्म हो रहा है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 अप्रैल
बिहार में बंद के दौरान जाम में फंसने से तीन की मौत
एससी/एसटी के मुद्दे पर भारत बंद का पटना समेत बिहार के कई शहरों में व्यापक असर रहा। बंद समर्थकों ने जगह-जगह सड़क जाम किया, ट्रेनें रोकीं। कई जगहों पर आगजनी भी की। जाम के कारण बड़ी संख्या में वाहन घंटों फंसे रहे। नवजात शिशु समेत तीन की अस्पताल समय से न पहुंच पाने के कारण मौत हो गई। बंद का समर्थन सभी गैर एनडीए दलों ने किया। इस मुद्दे पर राजद, कांग्रेस, हम, सपा, जाप (लो), भाकपा माले और भाकपा के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। बंद के दौरान हुए उपद्रव पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दोपहर
आधे रास्ते से लौट धनबाद-पटना इंटरसिटी, कई ट्रेनें रुकीं
भारत बंद का ट्रेनों पर काफी असर रहा। 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा। सुबह धनबाद से रवाना हुई ये ट्रेन जसीडीह तक गयी और वहीं से इसे वापस धनबाद भेजा गया। इसके अलावा फिरोजपुर कैंट से धनबाद आने वाली 13308 लुधियाना एक्सप्रेस सोमवार को लगभग 12 घंटे की देरी से धनबाद पहुंची। ये ट्रेन सुबह 4.55 के बजाय शाम पांच बजे धनबाद आयी। धनबाद पहुंचने में देरी के कारण धनबाद से रवाना होने वाली 13307 लुधियाना एक्प्रेस सोमवार को रात 9.21 बजे के बजाय रात 1.00 बजे खुली। आज नहीं आएगी देहरादून हावड़ा बंदी
लैंडिंग के दौरान वायुसेना का MI-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
केदारनाथ में वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में पायलट दल समेत छह लोग सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। केदारनाथ हेलीपैड पर लैंडिंग करते समय दुर्घटना हुई। हेलीकॉप्टर ने निर्माण सामग्री लेकर गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए मंगलवार सुबह उड़ान भरी थी। लैंडिंग करते समय अचानक हेलीकॉप्टर धड़ाम से नीचे गिर गया। हेलीकॉप्टर गिरते ही वहां निम के कर्मचारी, सैन्यकर्मी और पुलिस टीम हरकत में आ गयी। तुरंत हेलीकॉप्टर में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रुद्रप्रयाग एसपी पीएन मीणा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में चालक दल
दलित आंदोलन की आंच में नन्हे-मुन्ने 30 बच्चे स्कूल में फंसे
दलित आंदोलन की आंच में नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चे भी नहीं बच सके। तेहरा के निकट स्थित माही इंटरनेशनल स्कूल में 35 बच्चे फंस गए हैं। ये सभी तीसरी से नवीं कक्षा तक के छात्र हैं। इनके साथ छह शिक्षक भी स्कूल में फंसे हुए हैं। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को छात्रावास में ठहराया है। साथ ही उनके खाने का भी इंतजाम किया है। दलित आंदोलन का सबसे ज्यादा असर मधु नगर से रोहता इलाके की ओर देखा गया। इसी से कुछ दूरी पर माही इंटरनेशनल स्कूल है। बवाल होने के बाद इस स्कूल के 50 बच्चे फंस गए। किसी तरह
घाघरा पर बने संजय सेतु का एक हिस्सा धंसा, लखनऊ मार्ग बंद
मंगलवार की सुबह घाघरा नदी पर बने संजय सेतु का दाहिना हिस्सा अचानक धँस गया । जिससे लखनऊ के लिए सड़क मार्ग पूरी तरीके से बाधित हो गया। मौके पर थाना जरवल रोड की पुलिस पहुंच चुकी है और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों सहित सेतु निगम को दी जा चुकी है परंतु अभी तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है। घटना आज सुबह तड़के की बताई जा रही है बहराइच क्षेत्र में पड़ने वाले संजय सेतु की कोठी नंबर 4 के पास का दाहिना हिस्सा करीब 1 फिट नीचे तक अचानक लटक गया। यह देख उधर से निकल
सरकार की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई आज, खुली अदालत में होगी हियरिंग
एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तुरंत सुनवाई को तैयार हो गया है। मामले की सुनवाई खुली अदालत में होगी। इस मामले की सुनवाई आज ही दोपहर दो बजे होगी। सीजेआई ने इसके लिए जस्टिस आदर्श कुमार गोयल और जस्टिस यूयू ललित की अगुवाई में बेंच का गठन किया है। आपको बता दें कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को विरोध में दलित संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया था। भारत बंद के दौरान दलित आंदोलन हिंसक हो गया और अब तक 11
मां चीखती रही और प्रदर्शनकारियों ने रोके रखी एंबुलेंस, मासूम की मौत
भारत बंद के दौरान लगाए गए जाम में एंबुलेंस के फंस जाने के कारण नवजात की रास्ते में ही मौत हो गयी। सहदेई प्रखंड क्षेत्र के मुरौवतपुर अंबेडकर चौक से सुलतानपुर के बीच जाम में एंबुलेंस के फंस गई। मृत बच्चा महनार के लावापुर निवासी रसीदा खातून का था। रशीदा खातून अपने मायके लावापुर आई हुई थी उसका प्रसव महनार पीएचसी में हुआ। लड़के ने जन्म लिया। जन्म लेने के बाद ही बच्चे की सेहत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन नवजात को हाजीपुर अस्पताल ले जा रहे थे। अंबेडकर चौक से प्रदर्शन के कारण
