प्रदेश भर के कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी बीएड की काउंसलिंग से निजी कॉलेजों को झटका लगा है। काउंसलिंग आखिरी दौर में है, फिर भी सवा लाख से अधिक सीटें खाली हैं। अंतिम चरण की काउंसलिंग के बाद एक लाख से अधिक सीटें खाली रहना तय है। केवल राजकीय व ऐडेड संस्थानों की सीटें भर सकी हैं। सभी संस्थानों को मिलाकर करीब एक लाख 99 हजार बीएड की सीटे हैं। वर्तमान में तीन चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। इसमें करीब 63 हजार छात्र-छात्राओं को सीटें आवंटित हुई हैं। अभी आखिरी व चौथे चरण की काउंसलिंग बाकी है।
Author: admin
जस्टिस जोसेफ की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति अधर में !
उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ की शीर्ष अदालत में संभावित पदोन्नति की प्रक्रिया में अब विलंब हो सकता है, क्योंकि जस्टिस जे चेलामेश्वर के शुकव्रार को सेवानिवृत्त होने के बाद कोलेजियम का स्वरूप बदल जाएगा। जस्टिस चेलमेश्वर के सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कोलेजियम में जस्टिस एके सीकरी शामिल हो जाएंगे। कोलेजियम के अन्य सदस्यों में जस्टिस रंजन गोगोई, मदन बी लोकूर और कुरियन जोसेफ शामिल हैं। कोलेजियम में जस्टिस सीकरी के शामिल होने के बाद जस्टिस जोसेफ के नाम पर नए सिरे से पुनर्विचार की आवश्यकता हो सकती है।
आज है गंगा दशहरा,
आज है गंगा दशहरा। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को मनाया जाता है गंगा दशहरा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा मां का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। ऐसा भी माना जाता है कि गंगा श्री विष्णु के चरणों में रहती थीं तब भागीरथ की तपस्या से भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण किया था। इस दिन गंगा में स्नान और दान करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से दस तरह के पापों का नाश होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस दिन गंगा नदी में
पहली कटऑफ में पिछले वर्ष से 7 गुना ज्यादा दाखिले
पहली कटऑफ में पिछले वर्ष से सात गुना ज्यादा दाखिले हुए। पिछले वर्ष 2200 के करीब दाखिले हुए थे। वहीं इस वर्ष पहली कटऑफ के अंतर्गत शुक्रवार तक 16000 हजार दाखिले सुनिश्चित हो जाएंगे। गुरुवार दोपहर तीन बजे तक दाखिला लेने वाले कुल छात्रों की संख्या 12369 पहुंच गई। 3700 के करीब दाखिले शुक्रवार को होने हैं। गुरुवार को पहली कटऑफ से दाखिला प्रक्रिया का अंतिम दिन था। दाखिला प्रक्रिया रात 11.59 मिनट तक जारी रही। बड़ी संख्या में छात्रों ने देर रात तक फीस जमा की। फीस जमा करने की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक होनी है। दाखिला समिति
J&K: BJP अध्यक्ष को आतंकियों ने दी जान से मारने की धमकी,
जम्मू-कश्मीर में जारी राजनीतिक उथलपुथल के बीच राज्य के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना को आतंकवादी संगठनों की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने से माहौल और गरमा गया है। रैना ने मीडिया से बातचीत करते हुए गुरुवार को बताया कि उन्हें आतंकवादी संगठनों की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा, जान से मारने की धमकी के संबंध में मैंने संबंधित अधिकारियों और राज्यपाल को सूचना दे दी है। मुझे पिछले कुछ समय से ही ऐसी धमकियां मिल रही हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मुझे गुरुवार को ही जान से मारने की धमकी देने
जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर,
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, इसमें पुलिस का एक जवान भी शहीद हुआ है। अनंतनाग एनकाउंटर पर जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा- मुठभेड़ तड़के शुरू हुई जब 3-4 आतंकियों के छिपे होने की ख़बर मिली। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, इसमें एक पुलिसवाला भी शहीद हुआ है जबकि 2 नागरिक घायल हुए हैं। घेरने पर आतंकियों ने की थी फायरिंग इससे पहले, पुलिस का कहना
कहीं तनाव न छीन लें आपकी आंखों की रौशनी:
भागदौड़ की जिंदगी में बढ़ता तनाव आपकी आंखों की रौशनी छीन सकता है। एक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। अध्ययन की मानें तो मनोवैज्ञानिक तनाव अपने साथ ग्लूकोमा, डायबिटिक विजन लॉस और भी कई तरह की आंखों की बीमारियां लाता है। दरअसल आंखों की नर्व और ब्लड वैसल्स और दिमाग दोनों ही कोर्टिसोल नाम के हॉर्मोन से प्रभावित होते हैं। यह एक स्ट्रेस हॉर्मोन है जो आंखों की रौशनी को भी खराब कर सकता है। अध्ययन के दौरान यह भी पाया कि तनाव के कम होने से खराब हुई आंखों की रौशनी काफी हद तक वापस भी आ सकती है।
स्पीकर बताएगा अकाउंट का बैलेंस,
आपको दुनिया भर की जानकारी देने वाला वर्चुअल असिस्टेंट यानी स्मार्ट स्पीकर जल्द ही आपकी बैंकिंग सेवाएं भी पूरी करेगा। अमेजन का एलेक्सा, एप्पल का सीरी और गूगल का असिस्टेंट सवाल पूछते ही आपको बताएगा कि आपके खाते में कितना बैलेंस है। बड़े बैंकों और वित्तीय कंपनियों ने इसके लिए टेक कंपनियों से हाथ मिलाया है। पैसा भेजिये या बिल का भुगतान करिये गूगल, एप्पल और अमेजन जैसे टेक दिग्गजों ने ऐसी सुविधा के लिए बड़े बैंकों और वित्तीय कंपनियों से तकनीकी गठजोड़ किया है। इसके लिए बैंक से बैंक में ट्रांसफर करने की जेली तकनीक अपनाई गई है। आवाज
सरकार ने स्वास्थ्य बजट बढ़ाया
नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2021 के मुताबिक मौजूदा एनडीए सरकार के कार्यकाल में स्वस्थ्य पर सरकारी खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या भी गत तीन साल में बढ़ी है। लेकिन अब भी चुनौतियां बरकरार है। साल-दर साल बढ़ा बजट – 1,112 रुपये प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य बजट था 2015 में – 1397 रुपये प्रति व्यक्ति बजट हुआ 2016 में – 2017 में प्रति व्यक्ति सरकारी खर्च बढ़कर 1657 रुपये हुआ सेहत कर्मियों की संख्या भी बढ़ी डेंटल सर्जन वर्ष डॉक्टरों की संख्या आबादी प्रति एक डॉक्टर 2015 6,051 2,11,002 2016
विश्व रिकॉर्ड तोड़ने पर है इंग्लैंड क्रिकेट टीम की निगाहें
इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि सर्वाधिक वनडे स्कोर का रिकार्ड बनाने के बाद अब उनकी टीम की निगाहें 500 रन का जादुई आंकड़ा हासिल करने पर टिकी हैं। मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि हम (500 रन के) बेहद करीब हैं। हम आज जिस स्थिति में थे जब छह ओवर होने बाकी थे। हमने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच (नॉटिंघम में ही 2016 में खेले गए वनडे मैच में इंग्लैंड ने 444 रनों का स्कोर बनाया था)के बाद निश्चित तौर पर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा।
