लोगों का पसंदीदा सीरियल कौन बनेगा करोड़पति बहुत जल्द एक बार फिर छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। केबीसी सीजन 10 के लिए रजिस्ट्रेशन लाइन खुल चुकी हैं। और ऑडिशन की प्रकिया तक पहुंचने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवा कर सवालों के जवाब देने जरूरी हैं। अब तक इसके लिए तीन सवाल पूछे जा चुके हैं और केबीसी रजिस्ट्रेशन का तीसरा सवाल विराट-अनुष्का की जिंदगी की जुडा़ है। रजिस्ट्रेशन के लिए तीसरा सवाल किया गया कि विराट और अनुष्का की शादी किस देश में हुई थी। ऑप्शन के तौर पर स्पेन, ग्रीस, मालदीव और इटली का नाम दिया गया।
Author: admin
यूनिवर्सिटी स्टूडेंट को पढ़ा रहा है यह 11 साल का नन्हा प्रोफेसर
पाकिस्तान के 11 वर्षीय नन्हे प्रोफेसर हमाद सफी की इस समय दुनियाभर में चर्चा है। सफी यूनिवर्सिटी स्तर के छात्रों को यूट्यूब पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई नेताओं के भाषण दिखा कर अच्छी अंग्रेजी बोलने का गुर सिखाते हैं। हमाद सफी का अपना यूट्यूब चैनल भी है। पाकिस्तान में इंटरनेट पर सफी किसी सनसनी से कम नहीं। ऊर्जा से भरे शब्दों के चलते पाकिस्तान में सफी युवाओं के लिए मिसाल बन चुके हैं। पाकिस्तान की कई यूनिवर्सिटी उन्हें अपने यहां छात्रों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित कर रही हैं। पेशावर की यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाते
ट्रंप के साथ बातचीत ‘रचनात्मक हो सकती है
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत ” रचनात्मक हो सकती है। रूस को जी 7 देशों के समूह में फिर से शामिल करने के ट्रंप के बयान के बाद पुतिन की यह टिप्पणी आयी है । पुतिन ने रूस के टेलीविजन चैनल पर एक साक्षात्कार में कहा, ” ट्रंप गंभीर व्यक्ति हैं जो जानते हैं कि कैसे लोगों को सुना जाए और उनके तर्कों का जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा , ” इससे मुझे भरोसा हुआ है कि बातचीत रचनात्मक साबित हो सकती है। ट्रंप ने जी 7 शिखर सम्मेलन
तेजस्वी ने महागठबंधन में आने का दिया प्रस्ताव, कुशवाहा बोले-
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एनडीए में सीटों को लेकर बयानबाजी के बीच रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है। तेजस्वी ने शुक्रवार को नई दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उपेंद्र कुशवाहा आना चाहते हैं तो महागठबंधन में विचार किया जाएगा। महागठबंधन में कोई बड़ा -छोटा नहीं, सभी भाई-भाई हैं। उपेंद्र कुशवाहा मन बनाएं, बात करें, उसके बाद ही कुछ होगा। नीतीश सीनियर लेकिन वोट कुशवाहा के पास ज्यादा- तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार सीनियर हो सकते
मुंबईः बीती रात से अभी भी हो रही है बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी-
मुंबई में देर रात से रूक रूक कर बारिश हो रही है जो अभी भी जारी है। मुंबई के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया था। यानी आज और कल ( 9 और 10 जून) को भारी बारिश की चेतावनी थी और आज सुबह से मुंबई में बारिश शुरू हो गई है लेकिन अभी यह काफी हल्की है और रूक रूक हो रही है। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बीएमसी ने दावा किया है कि मुंबई में इस बार कहीं भी वाटर लॉगिंग की परेशानी नहीं होगी क्योकि
गया-देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड,
गया और देहरादून में हुई सेना की पासिंग आउट परेड में 466 कैडेट्स सेना में शामिल हो गए। खास बात यह रही कि 74 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स भी पासआउट हुए। अंतिम परेड में शामिल हो रहे कैडेट्स का जोश देखने लायक था। गया ओटीए में हुई 13 वीं पासिंग आउट परेड में आज 83 कैडेट्स सेना के अफसर बन गए। परेड में मुख्य अतिथि भारतीय सशस्त्र बलों के स्टाफ कमिटी के चीफ लेफिटनेंट जनरल सतीश दुआ थे। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड के दौरान 383 जांबाज युवा अफसर अंतिम पग पार करते ही इंडियन आर्मी की मुख्यधारा में
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शांताराम नाइक का निधन
गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व राज्य सभा सांसद शांताराम नाइक का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया । गोवा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अल्टिन्हो गोम्स ने बताया कि बेचैनी की शिकायत के बाद 72 साल के नाइक को मडगांव स्थित उनके आवास से एक निजी अस्पताल ले जाया गया , जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । उन्होंने बताया कि आज सुबह सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस नेता गिरीश राय चोदानकर ने कहा , ” यह हमारे लिए चौंकाने वाली खबर है । उनके रूप में हमने एक मार्गदर्शक को
दक्षिण में सहयोगी तलाश रही है भाजपा
कर्नाटक विधानसभा के चुनाव नतीजों और वहां बनी कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार के बाद भाजपा दक्षिण भारत के लिए नई कार्ययोजना पर काम शुरू कर रही है। लोकसभा चुनावों के लिए बनाई जा रही इस रणनीति में हर राज्य में बड़े और छोटे क्षेत्रीय दलों को साथ लाने का काम शुरू किया गया है। आंध्र प्रदेश में वाएएसआर कांग्रेस, तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक, द्रमुक जैसे ताकतवर क्षेत्रीय दलों के साथ बातचीत की जा रही है, तो तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के साथ दोस्ताना लड़ाई की संभावनाएं टटोली जा रही है। दक्षिण भारत में भाजपा अपनी मजबूत सांगठनिक टीम तैनात
हिंडन नदी के पुश्ते पर किशोरी का शव मिला
नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के परथला गांव के पास हिंडन नदी के पुश्ते पर एक 17 वर्षीय किशोरी का शव मिला है, जिसकी कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किशोरी के साथ बलात्कार तो नहीं किया गया। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि परथला गांव के पास हिंडन नदी के पुश्ते पर एक युवती का
महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के लिए खतरनाक है काम से होने वाला तनाव
ऑफिस में काम से होने वाले तनाव की वजह से हृदयघात, हृदयी संबंधी समस्या और मधुमेह का खतरा बन जाता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन पुरुषों को हृदय संबंधी समस्या होती है, उनके लिए काम से होने वाला तनाव ज्यादा खतरनाक होता है। हालांकि महिलाओं में इस खतरे का कोई प्रमाण नहीं मिला है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा 6 गुना ज्यादा खतरा होता है। लंदन विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ताओं ने यूके, फ्रांस, फिनलैंड और स्वीडन के एक लाख लोगों पर अध्ययन किया। जिनमें से 3,441 लोगों को हृदय संबंधी समस्याएं थी। इन
