लखनऊ। लखनऊ के चारबाग बस अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां खड़ी बस में आग लग गई। जिससे धू धू कर रोडवेज बस जलने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। नाका थाना के चारबाग बस अड्डे का मामला है। जहां चारबाग बस अड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब बस स्टेशन पर खड़ी बस में आग लग गई और बस धू-धू कर जलने लगा। जानकारी के मुताबिक फिलहाल बस स्टेशन पर आग से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने
Author: admin
केजीएमयू में सर्वर हुआ ठप, नाराज लोगों ने किया हंगामा
लखनऊ। केजीएमयू में शनिवार को सर्वर ठप होने के कारण ओपीडी में पर्चा नहीं बनाए जाने से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सर्वर ठप होने से लोगों को पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी की फीस जमा करने में भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि केजीएमयू में सुबह आठ बजे ओपीडी ब्लॉक में मरीजों की लाइन पंजीकरण के लिए लगी थी। कर्मचारियों ने पर्चा बनाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर बाद सर्वर ठप हो गया। जिससे मरीजों के कम्प्यूटर से पर्चे बनने का काम थम गया। साढ़े 10 बजे तक मरीज पर्चे के
गणतंत्र दिवस पर 368 पुलिस कर्मी समेत जेल विभाग के 101 अफसर होंगे सम्मानित
लखनऊ। 71वें गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अपने क्षेत्र में अच्छा और ईमानदारी से कार्य करने वाले 368 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर डीजीपी ओपी सिंह प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित करेंगे। पुलिस विभाग के 27 कर्मियों को प्लेटिनम, 67 को गोल्ड और 274 को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। इसके अलाव जेल विभाग के 101 अधिकारी और कर्मचारियों को भी प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में 60 यूनिफॉर्म कैडर और 41 नॉन यूनिफॉर्म कैडर के कर्मी शामिल हैं। डीजीपी ओपी सिंह एडीजी आगरा जोन अजय आनंद, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश, डीआईजी चित्ककूटधाम दीपक
50 हज़ार की रिश्वत लेते जल निगम का जेई रंगे हाथो गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने दबोच कर किया पुलिस के हवाले लखनऊ। एन्टी करप्शन आर्गनाईज़ेशन भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जल निगम के एक ऐसे भ्रष्टाचारी अवर अभियन्ता को 50 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है जो जल निगम के ठेकेदार का विभाग से भुगतान कराने के नाम पर उससे 50 हज़ार रूपए की मोटी घूस मांग रहा था। पीड़ित ठेकेदार द्वारा शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मल्होत्रा से की गई तो उन्होने घूसखोर अवर अभियन्ता की गिरफ्तारी के लिए मुरादाबाद इकाई के इन्स्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व
मायावती ने किया ट्वीट-एलयू के पाठ्यक्रम में सीएए को शामिल करना गलत
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में नागरिकता संशोधन कानून को शामिल करने का ट्वीट कर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर वह इसे वापस लेंगी। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर बहस तो ठीक है लेकिन कोर्ट में इस पर सुनवाई जारी रहने के बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा इस अतिविवादित व विभाजनकारी कानून को पाठ्यक्रम में शामिल करना पूरी तरह गलत और अनुचित है। बसपा इसका सख्त विरोध करती है। यूपी के सत्ता में आने पर इसे अवश्य वापस ले लेगी।
उत्तर प्रदेश दिवस राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और योगी ने किया उद्घाटन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर यूपी में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ऐसे में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्तर प्रदेश दिवस का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी दिवस के मौके पर इस बार राज्य में 18 मंडलों में अटल आवासीय विश्वविद्यालय खुलने की नींव रखी गई है। सरकार की कोशिश है कि इसके माध्यम से निराश्रित बच्चों को शिक्षा देने में मदद की जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 मंडल मुख्यालयों में अटल आवासीय विद्यालयों की
सआदतगंज मे 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या घर के बाहर ताला लगा कर गया कातिल
एसीपी ने कहा तीन बिन्दुओ पर करेगे मामले की जाॅच घर मे अकेले रहते थे बुजुर्ग लखनऊ। सआदतगंज के पुराना चबूतरा मोहल्ले मे अपनी भतीजी के घर मे पिछले 40 वर्षो से रह रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञात लोगो द्वारा उनही के घर मे हत्या कर घर के दरवाज़े मे बाहर से ताला लगा दिया गया । पिछले चार दिनो से किसी को नज़र नही आ रहे बुजुर्ग के भाई ने आज सआदतगंज कोतवाली पहुॅच कर अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने बुजुर्ग के घर पहुॅच कर कमरे मे लगे ताले को तोड़ा अन्दर बुजुर्ग
घंटा घर पर हो रहे सीएए के विरोध मे व्हील चेयर पर बैठ कर शामिल हुए मौलाना कल्बे सादिक
महिलाओ के सर पर रखा हाथ कहा डटी रहिए हम आपके साथ है डरने की ज़रूरत नही लखनऊ। नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले आठ दिनो से लखनऊ के ऐतिहासिक घंटां घर के मैदान मे चल रहे महिलाओ के शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन मे पहुॅच कर बुजुर्ग शिया आलिमे दीन मौलाना डाक्ॅटर कल्बे सादिक ने पहुॅच कर कड़ाके की ठन्ड मे खुले आसमान के नीचे बैठ कर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुॅचा दिया। दोपहर करीब ढाई बजे बुजुर्ग मौलाना अस्पताल से सीधे एम्बुलेन्स मे सावर होकर घंटा घर के मैदान मे व्हील चेयर पर बैठ
मोबाइल हो गया सबकुछ’’ नाटक का मंचन कल
लखनऊ। ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी लखनऊ की इकाई नीना मेमोरियल फ़िल्म एण्ड नाट्य कला रंगमंच के कलाकार एंव बालकलाकार द्वारा प्रसिद्व लेखक व निर्देशक एम0 अली मदहोश कृत हास्य नाटक ‘‘ मोबाईल हो गया सबकुछ’’ का मंचन 25 जनवरी 2020 को प्रातः 11 बजे संस्था के कार्यालय ह्यूमन वेलफ़़ेयर सोसायटी मोहनीपुरवा हुसैनाबाद पर किया जायेगा। हास्य नाटक मोबाइल के सदुपयोग व दुरुपयोग पर आधारित है। जनता से पांच सदस्यीय दो टीमों ‘ए मोबिल’ व ‘बी आॅयल’ का परिचय कराते हुए उद्धोषक समझती है कि ‘‘अच्छा मोबिल आॅयल आॅटोमोबाइल के इंजन की लाईफ़ चंगी करता है उसी तरह यह मोबिल व आॅयल
हॉफ डाला तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलटा, 7 लोग घायल
लखनऊ। लखनऊ में लगातार तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है।आए दिन तेज रफ्तार के चलते लागों के घायल व मौत की खबरे देखने को मिलती है। ऐसा ही एक ताजा मामला गोमतीनगर के फन मॉल के पास का है। जहां हॉफ डाला तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते हॉफ डाला पलटने से उसमे बैठे 7 लेबर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई
