इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने आखिरकार जीत का खाता खोला। मंगलवार को होमग्राउंड पर मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 46 रनों से हराया। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली शुरू से अंत तक नॉटआउट रहे और 62 गेंद पर 92 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के बावजूद उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी। विराट इस पारी के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर भी बन गए। विराट ने सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए अबतक 4619 रन बना लिए। रैना के खाते में 4558 रन हैं।
Author: admin
RCB का मैच देखने नहीं पहुंचीं अनुष्का
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की किस्मत का ताला खुलने का नाम नहीं ले रहा। चार मैचों के बाद आरसीबी के खाते में महज एक जीत है। आरसीबी को मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान विराट कोहली ने नॉटआउट 92 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट की पत्नी अनुष्का इन दिनों मुंबई में ही हैं, लेकिन वो ये मैच देखने स्टेडियम नहीं पहुंच पाईं। अनुष्का फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग के चलते
इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमाए 103 करोड़ रुपये
बॉलीवुड में कई हिट फिल्में ऐसी हैं जो तमिल और तेलुगु में पहले बनीं और बॉक्स ऑफिस में अच्छा कलेक्शन करने के बाद उन्हें डब करके बॉलीवुड में लाया गया। अगर देखा जाए तो टॉलीवुड कई मायने में बॉलीवुड से आगे निकलता जा रहा है। ‘सिंघम’, ‘वांटेड’ ‘राउड़ी राठौड़’ और अपकमिंग फिल्म ‘सिम्बा’ तक कई ऐसी फिल्में हैं, जो पहले टॉलीवुड में बनीं और उसके बाद हिंदी में इनका रीमेक किया गया। बाहबुली भी वैसे टॉलीवुड की फिल्म है, जिसने हिंदी में भी काफी अच्छा बिजनेस किया। बाहुबली को टक्कर देने के लिए ऐसी ही एक और फिल्म इस शुक्रवार
पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की मां और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश नहीं रहीं
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति की मां बारबरा पियर्स बुश का निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी। ह्यूस्टन में अपने घर में जब उन्होंने अंतिम सांस ली तो उनके साथ उनके पति पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश और बेटा एवं पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज वॉकर बुश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे। उनके पति के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पारिवारिक साक्षरता की पुरजोर समर्थक रहीं बारबरा पियर्स बुश का 92 वर्ष की आयु में मंगलवार, 17 अप्रैल 2021 को निधन
उड़ान के बीच में फेल हुआ प्लेन का इंजन
अमेरिका के एक यात्री विमान का बीच हवा में इंजन फेल होने के कारण फिलेडेल्फिया में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथवेस्ट एयरलाइन्स का विमान बोइंग 737-7०० मंगलवार को न्यूयॉर्क से डालास जा रहा था। इस दौरान बीच हवा में विमान का इंजन फेल हो गया। यात्रियों ने बताया कि विमान सुरक्षित लैंडिंग करने में सफल रहा, लेकिन इस बीच विमान में सवार एक शख्स घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। साउथवेस्ट एयरलाइन्स ने एक बयान में कहा कि विमान में 143 यात्री
लंदन पहुंचे PM, थेरेसा मे और क्वीन एलिजाबेथ से करेंगे भेंट, CHOGM में भी लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र स्वीडन के स्टॉकहोम से अब यूनाइटेड किंगडम पहुंच गए हैं। वे मंगलवार की देर रात लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचे। यूनाइटेड किंगडम के विदेश मामलों के सेक्रेटरी बोरिस जॉनसन ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी यहां 2021 के कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (CHOGM) में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे आधिकारिक दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। वह यहां ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगी। इसके बाद वे 19 और 20 अप्रैल को लंडन और विंडसर में CHOGM सत्र में भाग लेंगे। पीएम मोदी 25 वें CHOGM
मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए चली मां गंगा की डोली, आज खुलेंगे कपाट
उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है। यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार दोपहर 12:15 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 1.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट यात्रियों के लिए खुलेंगे। मंगलवार सुबह से ही मुखबा गांव में गंगा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई थीं। सुबह विशेष पूजा अर्चना और आरती के बाद गंगा की डोली को सजाया गया। इसके बाद तय मुहूर्त के अनुसार 11:45 पर मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा से गंगोत्री के लिए
आज होगी लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की सगाई,
राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र विधायक तेजप्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री व पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की पुत्री ऐश्वर्या की सगाई समारोह बुधवार को होगी। गांधी मैदान के पास स्थित एक होटल में होनेवाले सगाई समारोह में दोनों परिवार के सदस्य शामिल होंगे। विवाह 12 मई को पटना में होगा। शादी के लिए मैं एक्साइटेड नहीं था, माता-पिता की खुशी में मेरी खुशी: तेज प्रताप शादी तय होने की खबर पब्लिक होने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा था कि शादी के
एक बार फिर दिखा बाघ का कहर, तीन लोगों को किया घायल
उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के तरबगंज तहसील के नवाबगंज ब्लाक के हरिहरपुर के चांईपुरवा में बुधवार सुबह बाघ निकलने से दहशत फैल गई है। अचानक कहीं से पहुंचे बाघ ने एक युवक समेत दो को हमला कर घायल कर दिया है। ग्रामीणों के लाठी डंडे और बल्लम से एकजुट होने के बाद बाघ एक खेत में छिप गया है। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है बुधवार सुबह गांव के नौमीलाल अपने खेत में टमाटर तोड़ रहे थे तभी बाघ उनपर हमला करता हुआ एक खेत में छुप गया। इस पर उन्होंने
Youtube ने मणिपुर के शख्स को परिवार से मिलवाया
मुंबई के एक फोटोग्राफर के बनाए गए यूट्यूब वीडियो ने मणिपुर के एक परिवार को खोए हुए परिवार के सदस्य से मिलने वाले हैं। इसका श्रेय जाता मुम्बई के फोटोग्राफर फिरोज शाकिर को। खोमदरम एक दिहाड़ी मजदूर हैं और इंफाल के रहने वाले हैं। 40 साल पहले 1978 में ये अपने घर से चले गए थे। इनके परिवार को बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि खोमदान कहां गए। परिवार ने इन्हें बहुत ढूंढा लेकिन ये नहीं मिले। ऐसा बताया जा रहा है कि खोमदरम मानसिक रुप से परेशान थे। यह भी बताया जा रहा है कि वो मणिपुर राइफल्स के एक जवान भी रह
