फैक्ट्री मे मौजूद मज़दूरो ने दीवार फांद कर बचाई जान अपार्टमेन्ट के फ्लैटो और अस्पताल मे घुसा विक्राल आग का धुूआ लखनऊ। बाज़ार खाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग पानी की टंकी के पास ठग्गू चाौराहे के करीब घनी बस्ती के बीच बनी एक बड़ी प्लाईवुड और तेज़ाब फैक्ट्री मे बुद्धवार की दोपहर अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। प्लाईवुड और तेज़ाब फैक्ट्री मे जिस समय आग लगी उस समय फैक्ट्री के अन्दर 60 से ज़्यादा मज़दूर काम कर रहे थे । भीषण आग की चपेट मे आकर तीन मज़दूर झुलस गए जबकि अन्य मज़दूर किसी तरह से अपनी जान
Author: admin
यूपी सरकार का बजट जनता की आकांक्षाओं के साथ छलावा: मायावती
लखनऊ। बसपा की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को जनता की अपेक्षाओं के साथ छलावा बताते हुये कहा है कि बजट में सरकार ने जो बड़े बड़े वादे और दावे किये हैं वे पूरी तरह से खोखले हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश किया। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये ट्वीट कर कहा, ‘‘उप्र सरकार का आज विधानसभा में पेश बजट जनता की आशाओं व आकांक्षाओं के साथ छलावा है। इस बजट से प्रदेश का विकास और यहां की 22 करोड़ जनता
डिप्टी सीएम ने बोर्ड परीक्षा का किया निरीक्षण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2020 की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में प्रदेश भर के 56 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। शासन व बोर्ड प्रशासन ने इस बार भी नकल को रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम किए हैं। वहीं परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के साथ माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने लखनऊ के कई परीक्षा केंद्रों का दौरा भी किया। इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश
योगी सरकार ने पेश किया यूपी का सबसे बड़ा 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ का बजट
लखनऊ। यूपी विधानसभा में मंगलवार को यूपी सरकार ने 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख रुपये (5,12, 860. 72 करोड़ रुपये) का बजट पेश किया। जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट में 10 हजार 967 करोड़ 87 लाख रुपये(10,967,87 करोड़ रुपये) की नई योजनाएं सम्मलित की गई हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि ये यूपी सरकार का चैथा बजट है। यूपी में जब हमारी सरकार बनी थी तो काफी चुनौतियां थीं जिसे एक-एक करके ठीक किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पर
बिजली कर्मचारी ने हाजी हरमैन शाह बाबा की मज़ार पर खुद को मारी गोली
बीमार बेटी के ठीक होने की आस लेकर परिवार के साथ आया था मज़ार पर लखनऊ। चाौक थाना क्षेत्र अन्तर्गत केजीएमयू परिसर मे स्थित हाजी हरमैन शाह बाबा की मज़ार पर 40 दिनो से अपनी 20 वर्षीय बीमार बेटी को ठीक कराने की आस मे ठहरे बिजली विभाग के 50 वर्षीय लाईन मैन ने आज दोपहर बाबा की मजार पर ही अपनी लाईसेन्सी रिवाल्वर से अपनी कन्पटी पर गोली मार ली । गोली मारने से पहले बिजली कर्मचारी ने बाबा से कहा कि या तो हमारी बेटी को ठीक कर दो या फिर मै अपनी जान दे दूंगा ये कह
महिलाओ के नागरिकता कानून के विरोध ने किया दूसरे महिने मे प्रवेश
अब रात मे ठन्ड और दिन मे तेज़ घूप कर रही है महिलाओ को परेशान लखनऊ। नागरिकता कानून एनआरसी एनपीआर के खिलाफ लखनंऊ के घण्टा घर मैदान मे महिलाओ द्वारा शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन मे सैकड़ो महिलाओ ने एक महिना पूरा करते हुए महिलाओ के विरोध ने दूसरे महने मे प्रवेश कर लिया है। 17 जनवरी की दोपहर 20 महिलाओ ने नागरिकता कानून , एनआरसी एनपीआर के खिलाफ घण्टा घर के मैदान से विरोध की आवाज़ उठाई थी 20 महिलाओ की आवाज़ इतनी बुलन्द हुई कि इस विरोध प्रदर्शन में पूरे प्रदेश की महिलाओ ने शामिल होकर एक स्वर
चलती वैन बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ। लखनऊ में आग का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामला थाना काकोरी क्षेत्र में दुबग्गा चैराहे का है, जहां सड़क पर जा रही ओमनी वैन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहीं आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। ड्राइवर ने किसी तरह से जलती हुई ओमनी वैन से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ओमनी वैन आग का गोला बन गई। हादसे में फिलहाल किसी भी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं ड्राइवर का कहना है कि जैसे ही वैन में गैस डलवाकर कुछ दूर चला
जय श्रीराम पर सपा विधायकों का विधानसभा में हंगामा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने युवक द्वारा जय श्रीराम का उद्घोष करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को सपा विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। आज राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण पर चर्चा और तांकित प्रश्नों पर मंत्रियों को जवाब देना था। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा इस मुद्दे पर प्रश्नकाल के बाद बात होगी। लेकिन, विधायक अखिलेश यादव की जान को भाजपा सरकार से खतरा बताते हुए हंगामा करते रहे। इस पर सदन की कार्यवाही
मड़ियांव मे चार माह की मासूम बच्ची की निर्मम हतब्लात्कार की आशंका
डीसीपी उत्तरी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इन्तीज़ार आरोपी की तलाश जारी लखनऊ। हरदोइ से लखनऊ के फैज़ुल्लागंज दाउद नगर मे शादी समारोह मे शिरकत करने आई एक 4 माह की मासूम बच्ची की उसी के चचेरे भाई ने निर्मम हत्या कर उस बच्ची के शव को शादी समारोह स्थल के करीब एक किलो मीटर दूर खाली पड़े प्लाट मे फेक दिया। सोमवार की दोपहर बच्ची का शव बरामद हुआ तो हड़कम्प मच गया। मड़ियाव क्षेत्र मे हुई मासूम बच्ची की निर्मम हत्या की सूचना पाकर मड़ियाव पुलिस मौके पर पहुॅची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविदास जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में शोभायात्रा का किया गया आयोजन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संत शिरोमणि रविदास की जयन्ती के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ करते नजर आए। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित शोभायात्रा में जीपीओ स्थित महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रसाद बांट कर जयंती मनाई। इसके साथ ही संत शिरोमणि के मंदिर में पूजन वंदन के बाद शोभा यात्रा का समापन किया गया। संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा
