अमेरिका में फ्लोरिडा के निवर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर रिक स्कॉट ने बिल नेल्सन के साथ कड़ी टक्कर में करीबी अंतर से सीनेट सीट जीत लिया है। रविवार को आधिकारिक अंतिम परिणाम जारी किये गये। 2001 के बाद से तीन बार इस सीट पर जीत हासिल करने वाले नेल्सन को इस बार हार का मुंह देखना पड़ा और दोबारा हुई गिनती में पता चला कि डेमोक्रेट नेलसन, रिपब्लिकन स्कॉट से महज 10,000 मत पीछे रह गये। स्कॉट ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘मैंने अभी-अभी सीनेटर बिल नेल्सन के साथ बात की, जिन्होंने विनम्रतापूर्वक हार को स्वीकार किया और मैंने वर्षों से
Author: admin
परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए ईरान जाएंगे ब्रिटिश विदेश मंत्री जेरेमी हंट
ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट परमाणु करार और ईरानी जेलों में बंद ब्रिटिश नागरिकों को रिहा कराने के लिये वार्ता की खातिर सोमवार को पहली बार ईरान का दौरा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था की पिछले सप्ताह आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार ईरान वैश्विक शक्तियों के साथ अपने परमाणु करार की शर्तों का पालन कर रहा है। यह रिपोर्ट ईरान पर अमेरिका के नए सिरे से प्रतिबंध लगाने के कुछ दिन बाद आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने के उद्देश्य से हुए अंतरराष्ट्रीय समझौते से अलग होने के बाद इस्लामी
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से अब तक 77 लोगों की मौत,
कुछ और मानव अवशेष मिलने के साथ ही उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग की चपेट में आकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 77 हो गई है। घटना को लेकर रविवार की शाम को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि आग की चपेट में आकर 10,500 से अधिक घर नष्ट हो गए। कैंप फायर में लगी आग गत आठ नवंबर को ग्रामीण इलाके पैराडाइज में फैल गई थी। उसके बाद से हजारों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि उनमें से कई सुरक्षित हो सकते हैं, हो सकता है कि उन्हें पता ही नहीं
बुर्किना फासो में जिहादी हमलों के बाद सैकड़ों स्कूल बंद
जिहादी हिंसा से ग्रस्त क्षेत्र बुर्किना फासो में आतंकवाद शिक्षा को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है, यहां हमलों के डर से सैकड़ों स्कूलों को बंद कर दिया गया है, शिक्षक छिपे हुए हैं और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। संघर्षरत उत्तरी श्रेत्र में तीन साल से अधिक समय में कट्टरपंथी इस्लामवादियों के हमलों के चलते 300 से अधिक स्कूलों को बंद किया गया है। माली से लगी सीमा के पास नेनेबोउरो शहर में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक कासौम वादराओगो ने कहा, ‘‘वे (जिहादी) धीरे-धीरे शिक्षा का खात्मा कर रहे हैं।’’ उनके एक साथी की वर्ष 2016
पाकिस्तान अमेरिका के लिए कुछ नहीं करता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को करोडों डॉलर की सैन्य सहायता रोके जाने के अपने प्रशासन के फैसले का बचाव करते हुए रविवार को कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए कोई काम नहीं करता और वहां की सरकार ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को छिपने में मदद की थी। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को एक साक्षात्कार में लादेन और पाकिस्तान के एबटाबाद में उसके पूर्व ठिकाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘जरा सोचिए…आप जानते हैं कि पाकिस्तान में रहना, पाकिस्तान में अच्छे से रहना..मुझे लगता है कि उन्होंने इसे अच्छा भवन समझा होगा। ट्रंप ने आगे कहा, ‘लेकिन पाकिस्तान में
दिल्ली में कॉलेज कम तो यूपी में शिक्षकों की कमी
देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शुमार बिहार और झारखंड में प्रति लाख आबादी पर सबसे कम कॉलेज मौजूद हैं। इसके चलते इन राज्यों के सभी कॉलेजों में छात्रों की संख्या राष्ट्रीय औसत से दो गुने से भी अधिक हो गई है और शिक्षक-छात्र अनुपात बुरी तरह बिगड़ गया है। वहीं, देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य में कॉलेजों की संख्या और कॉलेजों में छात्रों का औसत नामांकन तो राष्ट्रीय औसत के बराबर है, लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षक-छात्र अनुपात यहां भी राष्ट्रीय औसत के दोगुने से अधिक हो गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से
सूची में नाम किसी का, गैस कनेक्शन किसी और को
उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन किसी को मिलना था, पर गैस एजेंसियों ने गड़बड़ी कर इसे किसी और को दे दिया। इस तरह गड़बड़ी सामने आने के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस एजेंसियों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत एक भी शिकायत या गड़बड़ी पर गैस एजेंसी रद्द हो सकती है। अभी तक तीसरी बार गड़बड़ी पाए जाने पर एजेंसी रद्द करने की कार्यवाही की जाती थी। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना में कई गड़बड़ियां सामने आई है। पर मौजूदा अनुशासन नियमों के तहत कार्रवाई
50 करोड़ मोबाइल कनेक्शन नहीं होंगे बंद
आधार प्रमाणीकरण के जरिए जारी किए गए 50 करोड़ से अधिक फोन कनेक्शन बंद या अमान्य नहीं होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें आधार से डी-लिंक कराने के बारे में कोई आदेश नहीं दिया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपना मोबाइल डी-लिंक नहीं कराना चाहता है तो वह अपना आधार केवाईसी जारी रख सकता है। लेकिन कोई व्यक्ति आधार डी-लिंक कराना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है, मगर उसे सेवा प्रदाता को कोई दूसरा वैध केवाईसी दस्तावेज देना होगा। ‘हिन्दुस्तान’ से विशेष बातचीत में यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर अजय भूषण
45 लाख से ज्यादा गाड़ियां होंगी सड़क पर दिल्ली में 5 हजार शादियां आज
शादी करने वाले जोड़ों के लिए सोमवार का दिन शुभ है। आज देव प्रबोधिनी एकादशी (देवोत्थान) है और यह शादी के लिए उत्तम मुहूर्त माना जाता है। इस मौके पर दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच हजार शादियां होंगी। ऐसे में सड़कों और वैवाहिक स्थलों के आसपास के इलाकों में भारी भीड़ जुटेगी, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल, समुदाय भवनों और पार्कों के आसपास शाम 5 बजे के बाद वाहनों की संख्या बढ़ेगी। इसलिए ऐसे वैवाहिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। स्थानीय पुलिस से इन स्थलों के
निरहुआ ने कहा, हमसे शादी करलो ऐश करोगी
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे एक साथ कई वीडियोज बनाते हैं और दिलचस्प बात तो ये है कि दोनों के ही वीडियोज शेयर करते रहते हैं और दिलचस्प बात तो ये है कि उनके सभी वीडियोज काफी वायरल होते हैं। अब हाल ही में निरहुआ ने आम्रपाली के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों भोजपुरी के गाने की लिप्सिंग करते हैं। निरहुआ कहते हैं, हमसे ब्याह करले ऐश करेगी तू। ये गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही निरहुआ ने एक और वीडियो
