मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर दिल्ली में 31 मार्च तक र्सींलग नहीं रुकी या केंद्र सरकार अध्यादेश नहीं लाई तो वे भूख हड़ताल करेंगे। र्सींलग के बाद अमर कॉलोनी में व्यापारियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी पार्टी का मुद्दा नहीं है। सभी के समर्थकों की दुकानें सील हो रही हैं। सभी को एकजुट होकर केंद्र सरकार पर दबाव डालना चाहिए। अमर कॉलोनी में गुरुवार को 350 दुकानें सील की गईं थीं। मुख्यमंत्री के सामने लोगों ने आपबीती सुनाई। महिलाओं ने कटोरा दिखाकर कहा कि र्सींलग से हम सड़क पर आ गए हैं।
Author: admin
पर्सनल लॉ बोर्ड का श्रीश्री को जवाब, सिर्फ कोर्ट का फैसला मंजूर
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी वली रहमानी ने श्री श्री रविशंकर को भेजे पत्र में यह स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड को राम मंदिर बनाम बाबरी मस्जिद विवाद में केवल कोर्ट का फैसला मंजूर है। श्रीश्री से यह भी आग्रह किया है वह दोनों पक्षों के बीच इसी की सहमति के लिए माहौल बनाएं। मौलाना रहमानी ने ‘खुदा हम सबको इंसाफ और अमन का रास्ता दिखाए’ के साथ श्री श्री रवि शंकर के पत्र के जवाब की शुरुआत की है। श्री श्री ने बोर्ड के सदर को एक पत्र लिखा था जिसमें बहुसंख्यक वर्ग की
देश और औधौगिक क्षेत्र को साइबर अपराधियों से खतरा: राजनाथ सिंह
गाजियाबाद स्थित सीआईएसएफ की पांचवीं आरक्षित वाहिनी में शनिवार को 49वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अर्द्ध सैनिक बल में 33 फीसदी महिलाओं की भागीदारी की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि देश और औधौगिक क्षेत्र को साइबर अपराधियों से खतरा हैं। सीआईएसएफ समेत अन्य बल को अपने साइबर सेल को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2022 में आजादी से 75 साल पूरे हो रहे है। ऐसे में सीआईएसएफ अपने को ऐसे विकसित करें कि साल 2022 में एक नया सीआईएसएफ नजर आए।
एडीआर रिपोर्ट: 5 वर्षों में 200 प्रतिशत बढ़ गई समाजवादी पार्टी की संपत्ति
उत्तर प्रदेश में 2012 से 2017 तक सत्तारूढ़ रही समाजवादी पार्टी की संपत्ति में पांच वर्षों के दौरान 200 फीसद का इजाफा हुआ है। इतने ही समय में तमिलनाडु में सरकार चला रही अन्नाद्रमुक की संपत्ति 155 फीसद बढ़ी है। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना की संपत्ति में 92 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा 22 क्षेत्रीय पार्टियों की संपत्ति पर जारी रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिली है 200 फीसद बढ़ी सपा की संपत्ति वित्त वर्ष 2011-12 से 2015-16 के मध्य पार्टियों द्वारा घोषित संपत्ति के विश्लेषण पर यह रिपोर्ट तैयार की गई
नीरव मोदी घोटाले से पहले ही PNB ने धोखाधड़ी में गंवाए 2800 करोड़ रुपए
अब तक सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले से पर्दा उठने के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब नेशनल बैंक में नीरव मोदी के 12000 करोड़ रुपए के घपले की जांच में पता चला है कि इसे घोटाले से पहले ही धोखाधड़ी करने वालों ने पीएनबी को 431 मिलियन डॉलर यानी करीब 2800 करोड़ रुपए का चूना लग चुका था। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने हाल में खुलासा किया था कि नीरव मोदी नाम के व्यापारी ने 2010 से 2017 के बीच उसे 12000 करोड़ रुपए का चूना लगा चुका है। शुक्रवार को वित्त मंत्रालय ने जानकारी
खुशखबरी:किसी दूसरे को भी ट्रांसफर कर सकते हैं अपना कन्फर्म रेल टिकट
यदि आपके पास रेलवे का कन्फर्म टिकट और किसी वजह से आप यात्रा नहीं कर सकते तो टिकट रद्द कराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने कुछ शर्तों के साथ ये व्यवस्था दी है कि आप अपना कन्फर्म टिकट परिवार के दूसरे सदस्य के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना कन्फर्म टिकट किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर करने के लिए ट्रेन के रवाना होने के कम से कम 24 घंटे पहले एक एप्लीकेशन के साथ आईडी प्रूफ चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर के पास जमा कराना होगा। लेकिन विवाह कार्यक्रम में जाने वाले किसी व्यक्ति के
सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, कहा- सम्मान से मरने का पूरा हक
सुप्रीम कोर्ट ने एक दूरगामी असर वाले फैसले में लोगों को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी, कोर्ट ने कहा सम्मान से मरना मौलिक व्यक्ति का अधिकार है। इसके साथ ही पांच जजों की संविधान पीठ ने लिविंग विल की भी अनुमति दे दी। अब कोई भी व्यक्ति जिंदा रहते अपनी मौत के बारे में तय कर सकता है। सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने इस बारे विस्तृत दिशानिर्देश तैयार किए हैं। कोर्ट ने यह फैसला कॉमन काज की रिट याचिका पर दिया है। लिविंग विल का मतलब अब कोई व्यक्ति यह लिखकर रख सकता है कि यदि किसी बीमारी
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पतंगराव कदम का मुंबई में निधन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पतंगराव कदम का आज रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। वह74 साल के थे। उनके परिवार में बेटा विश्वजीत कदम है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विश्वजीत कदम ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में पुणे सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गये थे। आज दिन में कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी लीलावती अस्पताल गयी थीं जहां कदम का किडनी का इलाज चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से जीवन
राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन: विकास में उम्रदराज अफसर बने बाधक, युवा अफसरों को आगे आना होगा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल आयोजित जनप्रतिनिध सम्मेलन के दौरान सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही। ‘वी फॉर डेवलपमेंट’ की थीम पर आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम ने कहा कि देश को मिशन मोड में काम करना होगा तभी विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि देश में बैकवर्ड की स्पर्धा नहीं बल्कि फॉरवर्ड की स्पर्धा होनी चाहिए। उन्होंने उम्रदराज अफसरों को विकास के लिए बहुत बड़ी बाधक मानते हुए कहा कि नौजवान अफसरों को आगे आना होगा। विकास के लिए जनभागीदारी है जरूरी पीएम ने कहा कि ज्यादा उम्र के
देश और औधौगिक क्षेत्र को साइबर अपराधियों से खतरा: राजनाथ सिंह
गाजियाबाद स्थित सीआईएसएफ की पांचवीं आरक्षित वाहिनी में शनिवार को 49वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अर्द्ध सैनिक बल में 33 फीसदी महिलाओं की भागीदारी की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि देश और औधौगिक क्षेत्र को साइबर अपराधियों से खतरा हैं। सीआईएसएफ समेत अन्य बल को अपने साइबर सेल को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2022 में आजादी से 75 साल पूरे हो रहे है। ऐसे में सीआईएसएफ अपने को ऐसे विकसित करें कि साल 2022 में एक नया सीआईएसएफ नजर आए।
