हिंदी सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी ने भले ही दुनिया को अलविदा कह गई हों, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी वो जिंदा है। उनकी जिंदगी के बहुत से अनसुने राज और कहानियां एक बार फिर सुनने को मिल सकती हैं। जी हां, उनकी जिंदगी को बड़े पर्दे पर फिल्माया जाएगा। फिल्म निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। और ऐसा करके एक बार फिर हवा-हवाई पर्दे पर नजर आएंगी। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में उनके आखिरी सफर को भी दिखाया जाएगा। खबरों की मानें तो हसंल मेहता
Author: admin
मां के निधन के समय सूखी थीं संजय दत्त की आंखें
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े ऐसे कई राज हैं, जिससे उनके फैंस आज भी अंजान हैं। लेकिन अब आप संजय दत्त के बारे में सब कुछ जान सकेंगे। संजय दत्त की हर अच्छी बुरी, गलतियां और संघर्ष हर सफर की दास्तान के बारे में जान सकेंगे। जी हां, यासीर उस्मान की ‘संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड बैड ब्वॉय’ में संजय दत्त से जुड़ी हर घटना का जिक्र किया गया है। यासीर ने संजय दत्त के बारे में बात करते हुए कहा
Kissing विवाद पर नाबालिग एक्ट्रेस ने दी शो छोड़ने की धमकी
छोटे परदे के पॉपुलर शो ‘तू आशिकी’ का किसिंग विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले तक ये खबरें थीं कि शो के मेकर्स लीड एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी को रिप्लेस करने वाले हैं। लेकिन अब ये खबर सामने आई है कि जन्नत ने खुद ही शो छोड़ने की धमकी दे डाली है और इसकी वजह बेहद शॉकिंग है। इंटीमेट सीन्स से परेशान हुई नाबालिग एक्ट्रेस… एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जन्नत का कहना है कि अगर शो में ऐसे ही इंटीमेट और किसिंग
चंद घंटे में चांद पर खोज डाले हजारों गड्ढे
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की कुशलता किसी से छिपी नहीं है। यह तकनीकी तंत्र अभी विकास कर रहा है और इसमें हर दिन एक नया आयाम जुड़ रहा है। ऐसा एक नया अध्याय इसमें तब जुड़ गया जब एआई ने चंद घंटों में ही चंद्रमा पर मौजूद गड्ढों की गिनती कर डाली। यह अध्ययन पेन्न स्टेट यूनिवर्सिटी के अरि सिलबर्ट और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के मोहम्मद अली दिब की अगूवाई में शोधकर्ताओं की टीम ने पेश किया। शोधकर्ताओं ने एआई के आकलन के आधार पर चंद्रमा पर मानव बस्ती बसाने और यहां रहने वालों को खतरनाक विकिरण से बचाने की तकनीक विकसित
पुतिन की बड़ी जीत, लगभग 76 फीसदी वोट मिलें, चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति
व्लादीमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन को बड़ी जीत मिली है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए लोगों ने जमकर मतदान किया था। राष्ट्रपति चुनाव में पड़े वोटों की गिनती लगभग पूरी हो गई है। रूस के सेंट्रल इलेक्शन कमीशन के अनुसार पुतिन को इसमें लगभग 76 फीसदी वोट मिले। पुतिन का रूस के राष्ट्रपति के तौर पर यह चौथा कार्यकाल होगा। वे अगले सालों यानी 2024 तक सत्ता पर काबिज रहेंगे। शुरूआती रूझानों के आने के बाद मॉस्को में एक रैली को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि वोटरों ने पिछले सालों की उपलब्धियों को पहचाना है। साथ
कार्य संस्कृति बदली, चुनौतियां भी बढ़ीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साल का सफर खासा दिलचस्प, सुखद व उतार-चढ़ाव वाला रहा है। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर अभी काफी कुछ किया जाना है तो बिगड़ैल नौकरशाही से अपने फैसलों पर अमल करा पाना भी मुश्किल दिखता है। इसकी झलक कहीं न कहीं लोकसभा उपचुनाव के नतीजों में दिख ही जाती है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी ने आते ही शासन प्रशासन की जकड़न को तोड़ा और नई कार्यसंस्कृति लाने कीकोशिश की। उनके काम की रफ्तार तो तेज रही, पर अफसर अपने पुराने रवैये के कारण उनके साथ कदमताल करने में
SSC पेपर लीक केस
एसएससी पेपर लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई होगी। इससे पहले सुनवाई पर कोर्ट ने एसएससी पेपर लीक मामले में जांच के लिए दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा था। एसएससी पेपर लीक मामले में हजारों परीक्षार्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि छात्र 27 फरवरी से एसएससी दफ्तर सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सीबीआई जांच की मांग मान लेने के बावजूद छात्र यहां से जाने को तैयार नहीं है। छात्रों की मांगें हैं कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग बेंच के अधीन एसएससी द्वारा गत
आज से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर गए ओला-ऊबर के ड्राइवर, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
कमाई में गिरावट के विरोध में ओला उबर के ड्राइवर हड़ताल पर हैं। सभी बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे के कैब ड्राइवर इस हड़ताल में शामिल हैं। मेट्रो सिटीज में अधिकतर लोग आने जाने के लिए इन कंपनियों की कैब का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब इनके हड़ताल पर जाने के बाद बड़े शहरों के लोगों के लिए खासी मुसीबत खड़ी हो सकती है। ओला- उबर चालकों के हड़ताल पर रहने से इन दोनों कंपनियों की सभी सेवाओं पर असर पड़ेगा। इसके चलते आम लोगों को ऑफिस, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य जरूरी कामों के
मोदी सरकार की पहली परीक्षा आज, 10 खास बातें
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर कांग्रेस आज केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। अपने चार सालों के कार्यकाल में मोदी सरकार की यह पहली अग्नि परीक्षा है। हालांकि मोदी सरकार को पूरा विश्वास है कि उसे कोई खतरा नहीं है। यहां जानिए इस मामले से जुड़ी 10 खास बातें – 1. 50 सांसदों का समर्थन जरूरी: संसद सचिवालय को अविश्वास प्रस्ताव पर 3 नोटिस मिले हैं, जिनमें से 1 YSRCP और 2 TDP ने दिए हैं। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए कम से कम 50 सांसदों का समर्थन हासिल होना चाहिए।
अविश्वास प्रस्ताव से मोदी सरकार को कितना खतरा?
चार सालों में आज मोदी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा है। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर कांग्रेस आज मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस प्रस्ताव से सरकार के गिरने का कोई खतरा है या नहीं? दरअसल मौजूद समीकरणों के हिसाब से इस प्रस्ताव से मोदी सरकार को कोई खतरा नहीं है। मोदी सरकार ने भी भरोसा जताया है कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार कर लिये जाने पर भी लोकसभा में उसकी संख्या बल के कारण प्रस्ताव औंधे मुंह गिर जाएगा। दरअसल लोकसभा में मौजूदा सदस्यों की संख्या 539 है।
