Redmi 5 मंगलवार को भारत में पहली बार बिक्री के लिए होगा

शाओमी ने Redmi 5 स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च लॉन्च किया है। यह फोन मंगलवार को दोपहर 12 बजे पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन, Mi.com और एमआई होम स्टोर से खरीद सकेंगे। कंपनी का यह बजट स्मार्टफोन है। शाओमी ने रेडमी 5 को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था। यह रेडमी 4 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन आप गोल्ड, ब्लैक, लेक ब्लू और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। कीमत यह स्मार्टफोन बड़ी स्क्रीन, बेहतरीन बैटरी बैकअप, तेज प्रोसेसर, स्लिम डिजाइन और बेहतरीन सेल्फी कैमरा से लैस

Read More

Oppo R15 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च

ओप्पो ने चीन में Oppo R15 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में आईफोन X की तरह नॉच डिजाइन दिया गया है। इसमें आईफोन X की तरह ऊपर और किनारों की तरफ पतले बेजल दिए गए हैं। यह फोन स्नो व्हाइट, स्टार परपल और हॉट रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इस फोन की शुरुआती कीमत 2999 युआन यानी लगभग 30,806 रुपये रखी गई है। यह फोन अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह चीन में 1 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन का मुकाबला आईफोन एक्स और सैमसंग गैलेक्सी एस9 जैसे स्मार्टफोन से होगा।

Read More

कॉफी के शौकीन हैं तो ये विडियो आपके लिए है

भारतीय दक्षिण राज्यों के पहाड़ी इलाकों में कॉफी का उत्पादन किया जाता है। कर्नाटक राज्य में सबसे अधिक कॉफी का उत्पादन किया जाता है। भारतीय कॉफी को दुनिया भर में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली कॉफी माना जाता है। कॉफी के बारे में बता रहे हैं रोहित कुमार। कॉफी की जानकारी के लिए हमने जायजा किया कर्नाटक के कुर्ग का जहां हर तरफ कॉफी के पेड़ देखने को मिलते हैं। यह जगह कॉफी के स्वाद की तरह ही बेहद शानदार है। हर जगह हरियाली न सिर्फ आंखों को सुकून देती है बल्कि कॉफी के फूलों से निकलने वाली सुगंध तरोताजा महसूस

Read More

इस नवरात्रि यूं दिखें आकर्षक, फैशनेबल, अपनाएं ये टिप्स

वसंत की शुरुआत के साथ नवरात्रि उन त्योहारों में से एक है, जो सिर्फ व्रत रखने और पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है बल्कि अब इस त्योहार में नौ दिनों तक आकर्षक परिधान पहनना, फैशन स्टेटमेंट जैसी बातें भी शामिल हो गई हैं। 1. नवरात्रि में रंगीन धागों की गुजराती कढ़ाई और शीशे की कारीगरी वाले बैंगनी, गुलाबी, हरा, नारंगी आदि रंगों के शेड के साथ क्रीम, लाल या पीले रंग के पंरपरागत परिधान उपयुक्त होंगे। 2. आप चाहें तो चटख नारंगी, पीले, लाल और नीले रंगों के हल्के व मुलायम कोटा डोरिया कपड़े के साड़ी पहन सकती हैं। केप या फ्रंट स्लिट

Read More

गर्मियों में सिर को रुखापन और खुजली से यूं बचाएं

गर्मियों में सिर में रुखापन और खुजली से आपको झुंझलाहट महसूस हो सकती है और चमकदार बालों के लिए इसका उपचार करने की जरूरत होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छे शैम्पू से नियमित रूप से सिर की सफाई करने के साथ ही तेज धूप में स्कार्फ या दुपट्टे से सिर ढकने से और मसाज करने से सिर (स्कैल्प) को स्वस्थ रखा जा सकता है। 1. सिर की नियमित रूप से अच्छे शैम्पू से सफाई करें। गर्मी में ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल करें जो अतिरिक्त तेल, पसीना, गंदगी को निकाल दे। 2. सिर में नमी या मुलायमपन को बरकरार

Read More

ट्रंप के चुनाव प्रचारकों पर लगा 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के डाटा चुराने का आरोप

फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रम्प को वर्ष 2०16 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत में कथित मदद करने वाली प्रचारक डाटा फर्म ‘कैम्ब्रिज ऐनलिटिकल’ को निलंबित कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स और लंदन के ऑब्जर्वर के अनुसार इस फर्म ने 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराई थी और इस जानकारी को चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया गया था। बीबीसी के अनुसार फेसबुक के उप कानूनी सलाहकार पॉल ग्रेवाल ने अपने ब्लॉग में कहा कि ग्रेवाल ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर

Read More

सेल्फी लेने के चक्कर में इंजीनियरिंग के दो छात्र व अन्य तीन डूबे

जिले के सबौर के इंजीनियरिंग कॉलेज व जियाउद्यीनपुर चौंका घाट पर रविवार को तीन युवक डूब गए। सुबह छह बजे जियाउद्यीनपुर चौंका घाट पर नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया, जबकि इंजीनियरिंग कॉलेज घाट पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर के दो छात्र सेल्फी लेने के दौरान गंगा में डूब गए। एसडीआरएफ की टीम के काफी मशक्कत के बाद भी तीनों का कोई पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक, शाम छह बजे इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों का सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसल गया। डूबने वाले एक छात्र रूपेश कुमार मोतिहारी का बताया जा रहा

Read More

भारतीय विश्वविद्यालय संघ का 92वां अधिवेशन का आगाज

केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान सारनाथ में सोमवार से भारतीय विश्वविद्यालय संघ का 92वां अधिवेशन शुरू हो गया। 21 मार्च तक चलने वाले इस अधिवेशन का उद्घाटन तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने किया। अधिवेशन में भारतीय विश्वविद्यालयों के 150 कुलपति और देश-विदेशों के कई शिक्षाविद् भाग ले रहे हैं। अधिवेशन में नवाचार, उद्यमशीलता और विघटनकारी तकनीकी युग में मानव मूल्यों के संदर्भ में उच्च शिक्षा विषयों पर विचार-विमर्श होगा। तिब्बती संस्थान के कुलपति प्रोफेसर गेशे नवांग सामतेंन ने रविवार को बताया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में हमारी परम्परागत नैतिकता, गुणवत्ता और व्यक्तित्व निर्माण केन्द्रीय शिक्षा प्रणाली कहां तक अपनी अस्मिता

Read More

हैंडपंप के विवाद में युवक की चाकू घोंप कर हत्या

हैंडपंप के विवाद में एक युवक की सोमवार की सुबह चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव में पहले से घात लगाकर बैठे चार युवकों ने पहले लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया, फिर चाकू से मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने तीन पड़ोसियों व एक अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। सीधासुल्तानपुर के 40 वर्षीय बबलू खान दो वर्ष पहले तक मुंबई में  रहकर लेबर का काम करता था। इन दिनों व गांव में ही

Read More

मकई खेत से लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका

खगड़िया जिले की बेलदौर पुलिस ने रविवार की सुबह नग्नावस्था में एक 12 वर्षीया लड़की का शव बरामद किया है। मृतका पिरनगरा गांव की रहने वाली थी। लड़की की मां के मुताबिक, वह शनिवार के अपराह्न तीन बजे के करीब घर से बकरी के घास के लिए कोढ़ली बहियार महंथ बगीचा के पास गई थी। बेटी देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। इस क्रम में बौनू सदा के खेत में घास काटने का निशान एवं घास भरा बोरा मिला, लेकिन लड़की गायब थी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने घास काटने के स्थल के पास मकई खेत के तलाश

Read More

Scroll Up