प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 25 प्रतिशत भुगतान पर कब्जा

– *बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर* – *प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध* *लखनऊ*।( *सय्यद जावेद हुसैन*) एलडीए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को महज 25 प्रतिशत भुगतान पर भवन का कब्जा प्रदान करेगा। इससे लोग किरायेदारी के चक्कर से मुक्त होकर अपने स्वयं के आवास में परिवार के साथ निवास कर सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर इसके लिए प्राधिकरण भवन में 03 दिन का विशेष कैम्प लगाया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को

Read More

लखनऊ विकास प्राधिकरण

बसंतकुंज योजना के जॉगर्स पार्क की बदहाली पर LDA सख्त उद्यान अधिकारी शशि कुमार भारती के खिलाफ कार्रवाई शुरू *लखनऊ*।(*सैयद जावेद हुसैन*) लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बसंतकुंज योजना स्थित जॉगर्स पार्क की बदहाल स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उद्यान अधिकारी शशि कुमार भारती के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार द्वारा किए गए लगातार दो निरीक्षणों में पार्क का रखरखाव अत्यंत असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, उपाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान पार्क में बड़ी संख्या में सूखे पौधे, अधूरा सौंदर्यीकरण

Read More

मोहर्रम से पहले पुराने लखनऊ की बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल

विभाग के दावों और जमीनी हकीकत में दिखा फर्क *लखनऊ*। (*शेख साजिद हुसैन*)राजधानी में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा लगातार मॉर्निंग रेड अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। वहीं दूसरी ओर पुराने लखनऊ के कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती और खराब आपूर्ति व्यवस्था ने विभागीय दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहर्रम शुरू होने से पहले नोबाड़ी न्यू पावर हाउस

Read More

मौलाना यासूब अब्बास के आवास अवध प्वाइंट, नक्खास में

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अंजुमनों की अहम बैठक सुरक्षा व सुविधाओं पर हुआ मंथन   *लखनऊ*। 15 जून(*संवाददाता बुलन्द आवाज़*) मोहर्रम के दौरान बेहतर इंतिज़ामात, सुरक्षा व्यवस्था और अज़ादारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को शहर की विभिन्न अंजुमन-ए-मातमी और क़ौमी तंज़ीमों के जिम्मेदारों तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक फ़ख्र-ए-मिल्लत मौलाना यासूब अब्बास के आवास अवध प्वाइंट, नक्खास में संपन्न हुई, जिसमें मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों, मजालिस और शब्बेदारियों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अंजुमनों

Read More

नगर निगम की लापरवाही से चोक हुआ नाला

बरसात से पहले फूटा लोगों का गुस्सा अयोध्या फैजाबाद रोड स्थित जोन 3 का मामला *लखनऊ*।(*सय्यद जावेद हुसैन*) राजधानी के अयोध्या (फैज़ाबाद) रोड स्थित इक्का स्टैंड बिजली घर के पास नगर निगम की कथित लापरवाही के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर निगम के जोन-3 के अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के चलते मुख्य मार्ग के किनारे बना नाला पूरी तरह सिल्ट, कूड़े-कचरे और मलबे से पट चुका है, जिससे बरसात के मौसम में बड़े जलभराव का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक मीटर से भी कम

Read More

*गौतम बुद्ध पार्क-2 में वर्ष 2021 से संचालित टेनिस अकादमी पर चला LDA का बुलडोजर*

त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के निवासियों और खेल प्रेमियों में गहरा आक्रोश *लखनऊ*।(*सय्यद जावेद हुसैन*)राजधानी के LDA कॉलोनी क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की प्रवर्तन टीम ने अचानक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खेल सुविधा को मलबे में तब्दील कर दिया। प्राधिकरण की इस त्वरित कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के निवासियों और खेल प्रेमियों में गहरा आक्रोश है। अचानक सीलिंग के बाद सुबह पहुंचा बुलडोजर मिली जानकारी के अनुसार, LDA की एक विशेष टीम ने पहले LDA कॉलोनी इलाके में स्थित गौतम बुद्ध पार्क-2 का रुख किया। वहां पिछले 8 वर्षों

Read More

वरूण विहार व नैमिष नगर योजना एक साथ होगी लांच

3100 से अधिक आवासीय भूखण्डों के लिए खुलेगा ऑनलाइन पंजीकरण एलडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लांचिंग की रूपरेखा की तैयार  *लखनऊ*।(*सय्यद जावेद हुसैन*)लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी वरूण विहार व नैमिष नगर योजना को एक साथ लांच करेगा। इन योजनाओं के 02-02 सेक्टरों में लगभग 3100 आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा। ये भूखण्ड 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सोमवार को पारिजात सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके लांचिंग की रूपरेखा तैयार की। साथ ही दोनों योजनाओं में 18 मीटर से 45 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान

Read More

बिजली चोरी पर मध्यांचल विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई

कई क्षेत्रों में छापेमारी कर दर्ज कराए मुकदमे *लखनऊ*।(*संवाददाता बुलन्द आवाज़*) राजधानी में बिजली चोरी और बढ़ते लाइन लॉस पर अंकुश लगाने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर विभिन्न जोनों में सघन चेकिंग, मॉर्निंग रेड और प्रवर्तन कार्रवाई की गई, जिसमें कई स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए और आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अमौसी क्षेत्र में विभागीय टीम और विजिलेंस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पूर्व चिन्हित फीडरों पर मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 38 विद्युत संयोजनों की

Read More

उत्तर प्रदेश में पहली बार होगा स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव

भेड़-बकरी और सूकर पालन पर मंथन *लखनऊ*। प्रदेश में भेड़, बकरी और सूकर पालन को रोजगार और आय बढ़ाने के मजबूत साधन के रूप में विकसित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश में पहली बार दो दिवसीय “UP स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026” का आयोजन 17 और 18 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर के पशुपालन विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, उद्यमी, निवेशक और प्रगतिशील पशुपालक एक मंच पर जुटेंगे और लघु पशुपालन क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। पशुपालन विभाग और डी.आर.ई.ए.एम.एस. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध

Read More

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी सर्वजन हित पार्टी

लखनऊ में हुआ विराट कार्यकर्ता सम्मेलन *लखनऊ*। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की ओर से रविवार को राजधानी के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में विराट कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि उनकी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से

Read More

Scroll Up