लखनऊ। लाॅकडाउन के चलते बंद पड़ी शराब की दुकानों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के चलते शराब कारोबारियों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से सुरक्षा की गुहार लगायी है। लाॅकडाउन के चलते एक तरफ शराब की दुकानें बंद है वही दिनों दिन शराब की दुकानों में बढ़ती जा रही चोरी की घटनाओं से शराब विके्रताओं को दोहरी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। शराब विक्रेता वेलफेयर एसोशियेशन के अध्यक्ष कन्हैया लाल मौर्या के अनुसार इस शराब बंदी से जहाॅ करोड़ों रूपयों का नुकसान हो रहा है। वही चोरी की घटनायों से दुकानदारों पर दोहरी मार पड़ रही
Author: admin
पुलिस की चाक-चैकस व्यवस्था के बीच घरों में मनायी गयी शब-ए-बारात
लखनऊ। कोविड-10 महामारी के मरीजों की बढ़ती संख्या और लाॅकडाउन के कारण मुस्लिम समुदाय ने इस बार कब्रिस्तानों के बजाय अपने घरों में शब-ए-बारात का त्यौहार मनाया। कोतवाली बाजारखाला के अन्र्तगत कर्बला तालकटोरा कब्रिस्तान मीनाबेकरी, सुप्पा तथा अन्य कब्रिस्तानों में पुलिस की सख्ती के कारण चहल-पहल नहीं दिखायी दी। इस सन्दर्भ में डीसीपी बाजारखाला अनिल यादव ने बताया कि शब-ए-बारात के त्यौहार के मद्देनजर एकत्र होने वाली भीड़ को देखते हुये उन्होने क्षेत्र के सभ्रान्त लोगों मौलानाओं उलेमाओं के साथ बैठक कर त्यौहार को अपने घरों में ही मनाने को कहा। लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन करवाने के लिये पुलिस
सख्त रहा लाक डाउन का 16वां दिन सील क्षेत्रो की हुई लगातार निगरानी
लाउड स्पीकर से लोगो को आश्वस्त करते रहे पुलिस के अधिकारी सड़के रही पूरी तरह से सूनी नही खुली दुकाने लखनऊ। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे देश मे लागू किए गए लाक डाउन का आज 16 दिन बीत गया। पहले के मुकाबले आज लखनऊ शहर की सड़के पूरी तरह से सूनसान रही । 25 मार्च से लागू हुए लाक डाउन के 15 दिन पूरे होने पर 8 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के 15 ज़िलो के 114 हाट स्पाटो को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। सील किए गए मोहल्लो मे पुलिस अफसरो की मौजूदगी मे लगातार
कोरोना वायरस के चलते आम मरीजों के इलाज में हो रही है लापरवाही: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि कोरोना वायरस के डर से आम लोगों के इलाज में लापरवाही हो रही है। यादव ने कहा कि सरकार व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण देकर ये सुनिश्चित करे कि कोरोना वायरस के डर से मेडिकल स्टाफ के किसी मरीज की उपेक्षा न हो। सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘ये दुखद है कि कानपुर के एक डॉक्टर को एंबुलेंस की अनुपलब्धता और हैलेट हॉस्पिटल में स्ट्रेचर व अन्य चिकित्सीय सहायता के अभाव में अपना बेटा खोना पड़ा। सरकार व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण देकर ये सुनिश्चित करे कि कोरोना की
सरकार जनता की रोजी-रोटी तथा उनके व्यापक हित में लें अगला फैसला: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र तथा राज्य सरकारों से पूरे तालमेल से काम करने सलाह देते हुये कहा कि जनता की रोजी-रोटी तथा उनके व्यापक हित में अगला फैसला लेने की जरूरत है। सुश्री मायावती ने कहा कि बसपा सरकार के सर्वजन हिताय के फैसलों का जरूर स्वागत करेगी। उन्होंने ट्वीटकर कहा ‘‘ देश में कोरोना के बढ़ते घातक प्रकोप मामले में केन्द्र व राज्य सरकारों को पूरे तालमेल से काम करने के साथ ही देश की 130 करोड़ जनता की रोजी-रोटी व उनके व्यापक हित को ध्यान में रखकर ही अगला फैसला लेने की जरूरत
शबे बरात आज। कब्रिस्तान न जायें: मौलाना खालिद रशीद
मुसलमान सुरक्षित रहने के उपायों पर अमल करें लखनऊ। शबे बरात इबादतों वाली रात है। इस पवित्र रात में हम अधिक से अधिक इबादतें, कुरान करीम की तिलावत करें, नमाजें पढ़ें, दुआ करें। अपने लिए, अपरे मरहूम रिश्तेदारों, पड़ोसियों और देश व कौम की खुशहाली, तामीर व तरक्की, अमन व सलामती और विशेषकर अन्तर्राष्ट्रीय वबा कोरोना वाइरस से अपने देश और पूरी दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए खुदा पाक के हुजूर में दुआयें करें। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ ने शबे बरात के सिलसिले में तमाम मुसलमानों से यह बातें कहीं। उन्होने कहा कि 9 अप्रैल
प्रदेश के 15 ज़िलो के 95 हार्ट स्पार्ट सील इन इलाको मे नही खुलेगी दुकाने
लखनऊ मे आठ बड़े चार छोटे हाट स्पार्ट अचानक घरो से निकले लोग मची अफरा तफरी लखनऊ। कोरोना वायरस के खतरे से देश की जनता को बचाने के लिए 25 मार्च से लागू हुए 21 दिनो केे लाक डाउन के 15वें दिन बुद्धवार की दोपहर लखनऊ की जनता उस समय अचानक अपने घरो से निकलने लगी जब लोगो को ये पता चला की कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश के 15 ज़िलो को आज रात 12 बजे से पूरी तरह से सील करने का फैसला किया है। हालाकि कम जानकारी के अभाव मे आवश्यक वस्तुओ की
रक्षामंत्री के संसदीय क्षेत्र में निरंतर हो रहा भोजन एवं भोजन सामग्री का वितरण
लखनऊ। लखनऊ के सांसद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदो को भोजन सामग्री किट एवं भोजन वितरण जारी है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि आज भी कार्यकर्ताओं के माध्यम से भोजन सामग्री और भोजन वितरित किया गया। पूर्व विधानसभा में विवेकानंद पुरी वार्ड के बड़ा चांदगंज, पुराना महानगर, लोहिया नगर वार्ड की बाल्मीकि बस्ती, विकासनगर के सेक्टर -2, सेक्टर -6 तथा मध्य विधानसभा में हजरतगंज रामतीर्थ वार्ड के रामकृष्ण लेन, राजा राममोहन राय वार्ड की बालू अड्डा मलिन बस्ती, मालवीय नगर वार्ड के चिताखेड़ा, बशीरतगंज वार्ड, मौलवी गंज वार्ड की बस्तियों में
इस समय प्रदेश में सबसे ज्यादा बदहाल किसान: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इस समय प्रदेश में सबसे ज्यादा बदहाल किसान है। उसकी फसल ओलावृष्टि और असमय बरसात से पहले ही चैपट हो गई थी अब लाॅकडाउन में उसकी फसल की समय से कटाई नहीं हो पा रही है। वह अपनी फसल काट भी ले तो बेचे कहां? सरकारी क्रय केन्द्र कहीं खुले नहीं है, आवागमन के रास्ते बंद है ऐसी दशा में किसान को औने पौने दाम पर क्षेत्रीय आढ़तियों और बिचैलियों को ही फसल बेचनी पड़ रही है। उसे समर्थन मूल्य कहीं भी मिलने वाला नहीं
कोरोना को लेकर डब्लूएचओ का खुलासा, लक्षण दिखने से पहले ही फैल सकता है ये खतरनाक वायरस
नई दिल्ली । कोरोना वायरस अब चीन में उतनी तीव्र गति से नहीं फैल रहा है जितना दुनिया के अन्य देशों में फैल रहा है। साढ़े 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आने के बाद भी कोविड 19 नाम का यह वायरस कई देशों में तेजी से फैल रहा है। वहीं अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने कोरोना वायरस को लेकर चैंकाने वाला खुलासा किया है। डब्लूएचओ की टीम नेतृत्व कर रहीं डॉ. मारिया वान केर्खोव ने बताया कि उनका कहना है कि चाहे व्यक्ति चाहे व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हो या ना हों कोरोना
