आज से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर गए ओला-ऊबर के ड्राइवर, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कमाई में गिरावट के विरोध में ओला उबर के ड्राइवर हड़ताल पर हैं। सभी बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे के कैब ड्राइवर इस हड़ताल में शामिल हैं। मेट्रो सिटीज में अधिकतर लोग आने जाने के लिए इन कंपनियों की कैब का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब इनके हड़ताल पर जाने के बाद बड़े शहरों के लोगों के लिए खासी मुसीबत खड़ी हो सकती है। ओला- उबर चालकों के हड़ताल पर रहने से इन दोनों कंपनियों की सभी सेवाओं पर असर पड़ेगा। इसके चलते आम लोगों को ऑफिस, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य जरूरी कामों के

Read More

मोदी सरकार की पहली परीक्षा आज, 10 खास बातें

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर कांग्रेस आज केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। अपने चार सालों के कार्यकाल में मोदी सरकार की यह पहली अग्नि परीक्षा है। हालांकि मोदी सरकार को पूरा विश्वास है कि उसे कोई खतरा नहीं है। यहां जानिए इस मामले से जुड़ी 10 खास बातें – 1. 50 सांसदों का समर्थन जरूरी: संसद सचिवालय को अविश्वास प्रस्ताव पर 3 नोटिस मिले हैं, जिनमें से 1 YSRCP और 2 TDP ने दिए हैं। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए कम से कम 50 सांसदों का समर्थन हासिल होना चाहिए।

Read More

अविश्वास प्रस्ताव से मोदी सरकार को कितना खतरा?

चार सालों में आज मोदी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा है। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर कांग्रेस आज मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस प्रस्ताव से सरकार के गिरने का कोई खतरा है या नहीं? दरअसल मौजूद समीकरणों के हिसाब से इस प्रस्ताव से मोदी सरकार को कोई खतरा नहीं है। मोदी सरकार ने भी भरोसा जताया है कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार कर लिये जाने पर भी लोकसभा में उसकी संख्या बल के कारण प्रस्ताव औंधे मुंह गिर जाएगा। दरअसल लोकसभा में मौजूदा सदस्यों की संख्या 539 है।

Read More

CBSE Class 10 Exam 2021

CBSE Class 10 science paper 2021: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने शुकवार को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया। अधिकांश विद्यार्थियों और टीचरों ने परीक्षा के बाद कहा कि पेपर आसान था। सभी प्रश्न सिलेबस में से पूछे गए थे। सिलेबस से बाहर कुछ भी नहीं था। भोपाल के सेंट मेरी स्कूल के छात्र रवि वर्मा ने कहा कि पेपर आसान था। सब कुछ सिलेबस में से ही पूछा गया था। उसी स्कूल के एक अन्य छात्र अक्षत ने कहा कि बहुत से प्रश्न प्रैक्टिकल एक्सपेरिमेंट पर बेस्ड थे। मदर टेरेसा हाईस्कूल के छात्र अमन वर्मा

Read More

RRB ने 90,000 पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को किया सावधान

Railway Recruitment 2021: रेलवे में निकली 90 हजार पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन कर रहे युवाओं को रेलवे भर्ती बोर्ड ने ठगों से सावधान किया है। रेलवे ने अपनी वेबसाइट और तमाम अखबारों में विज्ञापन जारी कर उम्मीदवारों को संदेश दिया है कि वह रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले लोगों के झांसे में न आएं। रेलवे ने कहा है कि रेलवे भर्ती परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है। सेलेक्शन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया में मैनुअल कुछ भी नहीं होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) बिना किसी गड़बड़ी और पारदर्शिता के साथ परीक्षा

Read More

लोकसभा में नहीं पेश हो पाया केन्द्र के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

लोकसभा चुनाव से महज एक साल पहले आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बड़ा झटका देते हुए साथ छोड़ दिया है। केन्द्र में दो प्रतिनिधियों के मोदी सरकार के कैबिनेट से इस्तीफे के एक हफ्ते बाद 16 सांसदों वाली टीडीपी ये यह फैसला किया है। एनडीए से अलग होने का टीडीपी का यह फैसला पार्टी पोलित ब्यूरो की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के चलते एन. चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली टीडीपी और अन्य स्थानीय पार्टियां केन्द्र सरकार से काफी नाराज हैं। हालांकि, एनडीए

Read More

मतदान शुरू, सिन्हा कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा

औरंगाबाद जिले के पांच अंगीभूत कॉलेजों में शनिवार को मतदान शुरू हुआ। सिन्हा कॉलेज में 11 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। सभी कॉलेजों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ। बीच बीच में कुछ जगहों पर हंगामा भी हुआ जिसे पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया। सिन्हा कॉलेज में वोट देने से रोकने का aarop लगाते हुए एक छात्रा ने हंगामा किया। कुछ महिला सिपाहियों के साथ यहां उक्त छात्रा की बहस हुई जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर एसआई प्रमोद कुमार पहुंचे और समझा बुझा कर मामले को शांत किया। प्रत्याशियों को कैंपस से निकाला बाहर सिन्हा कॉलेज

Read More

हमारा काम सीनियर नेताओं और युवाओं को जोड़ना है- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी के महाधिवेशन को संबोधित किया। इस अधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारा काम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवाओं को जोड़ना है। बिना सीनियर नेताओं के कांग्रेस पार्टी आगे नहीं बड़ सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर काम देश के सभी लोगों, धर्मों और समुदायों के लिए करती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि अभी देश को बांटने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे देश को बांटते हैं और हम प्यार का प्रयोग करते हैं। हम भाइचारे का

Read More

अमित शाह आंध्र इकाई के साथ करेंगे बैठक, रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा में आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है। अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के कोर समूह के साथ आज शनिवार को बैठक कर सकते हैं। शाह आंध्र प्रदेश में राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करेंगे और राज्य में पार्टी के विकल्पों पर रणनीति बनाएंगे। आपको बता दें कि यहां लोकसभा की 25 सीटें हैं और अगले वर्ष लोकसभा चुनावों के साथ यहां विधानसभा चुनाव भी होने हैं। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर टीडीपी और

Read More

2022 तक कृषि आय दोगुनी होगी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार की परियोजनाओं का उद्देश्य कृषि में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता लाना है, जिससे 2022 तक कृषि आय दोगुनी हो जाएगी। मोदी यहां पूसा कैम्पस में ‘कृषि उन्नति मेला’ को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इसका मकसद अगले चार सालों में किसानों की आय दोगुनी करना है। उन्होंने यह भी कहा कि शनिवर को कार्यक्रम के दौरान ‘कृषि कर्मण’ और ‘दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन’ पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। वह जैविक कृषि पर आधारित एक पॉर्टल का भी उद्घाटन करेंगे और साथ में 25 कृषि

Read More

catch-infinite-scroll-loader
Scroll Up