शादी के आठ साल पूरे, देखें दोनों की PERSONAL तस्वीरें

शादी के आठ साल पूरे, देखें दोनों की PERSONAL तस्वीरें

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने बड़े ही गुपचुप अंदाज में आज ही के दिन ठीक आठ साल पहले साक्षी से शादी कर ली थी। माही के नाम से मशहूर धौनी की शादी में बहुत ही करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। 4 जुलाई 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंधे, लेकिन इससे पहले दोनों ने काफी समय एक-दूसरे को डेट भी किया।

माही और साक्षी की जोड़ी को एक मिसाल के तौर पर देखा जाता है। हर सुख-दुख में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा रखा है। उनकी लव-स्टोरी से जुड़े कई फैक्ट्स आप जानते होंगे, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपको पता होंगी।

इसके अलावा माही और साक्षी की कई पर्सनल फोटो भी हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। दोनों की शादी को आठ साल हो गए हैं, लिहाजा हम दोनों की लव स्टोरी से जुड़े आठ फैक्ट्स आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं…

1- दोनों की शादी 2010 में हुई, लेकिन 2008 की बात है, जब धौनी के जन्मदिन का सेलिब्रेशन मुंबई में हो रहा था। धौनी ने इस बर्थडे पार्टी में साक्षी को भी इनवाइट किया था। धौनी ने इस पार्टी में साक्षी को किसी से मिलवाया नहीं था। इतना ही नहीं पार्टी के बीच से धौनी कुछ देर के लिए गायब हुए और साक्षी को वापस छोड़ कर आए।

2- धौनी ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘साक्षी मुझसे कहती हैं कि अगर उन्होंने मुझे लंबे बालों में देख लिया होता, तो कभी मुझसे शादी नहीं करतीं।’

3- 2015 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में थी। उसी दौरान साक्षी ने जिवा को जन्म दिया था। धौनी टीम मीटिंग में थे और अपना फोन नहीं देख रहे थे। तब साक्षी ने सुरेश रैना को मेसेज किया था और उनसे कहा था कि माही पिता बन गए हैं, कहिए फोन उठाएं।

4- साक्षी को लेकर धौनी कई इंटरव्यू में बात कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘साक्षी मेरी जिंदगी का स्पार्क हैं। जब मेरा खराब दिन होता है तो ये सोचकर अच्छा लगता है कि कोई है जो मेरा इंतजार कर रहा है और वो इंसान मुझे किसी बात को लेकर जज नहीं करेगा।’

5- माही और साक्षी एक दूसरे को बचपन से जानते थे, हालांकि दोनों के बीच प्यार बड़े होने के बाद ही हुआ। दोनों के पारिवारिक संबंध काफी अच्छे हैं। दोनों के पिता एक ही कंपनी में काम कर चुके हैं।

6- साक्षी के पिता का देहरादून ट्रांसफर हो गया था, जिसके बाद माही और साक्षी टच में नहीं थे। दोनों की मुलाकात 2007 में कोलकाता में हुई थी। धौनी कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए मौजूद थे और जिस होटल में टीम ठहरी थी, वहीं साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं।

7- दोनों की मुलाकात 2007 में हुई थी और 2008 में दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि धौनी साक्षी को लेकर काफी सतर्क रहते थे और अपने रिलेशनशिप को मीडिया की नजरों से दूर रखने की पूरी कोशिश की।

8- माही और साक्षी की शादी के बाद ही मीडिया और पब्लिक को साक्षी के बारे में जानकारी मिली थी। माही ने जिस तरह से अपना रिलेशनशिप चलाया वो एक मिसाल से कम नहीं है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up