सेंट मैरी पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में किया बेहतरीन प्रदर्शन

लखनऊ। सोमवार को चौक स्टेडियम लखनऊ में सेंट मैरी पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा इंटर हाउस स्कूल ओलंपिक एवं पी.टी. डिस्प्ले 2025 तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। पूरे दिन चले इस खेल महोत्सव में छात्रों ने शानदार उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत बॉक्सिंग, कबड्डी, रस्साकशी, ताइक्वांडो, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी हाउस के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पी.टी. डिस्प्ले के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत योग, मार्च-पास्ट, लेज़र फॉर्मेशन और सामूहिक व्यायाम कार्यक्रम दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहे। बच्चों के सामूहिक अनुशासन, तालमेल और ऊर्जा ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद आमिर सिद्दीकी ने बताया कि आज इंटर हाउस स्कूल ओलंपिक एवं पी.टी. डिस्प्ले 2025 तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इसके अलावा के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में सेंट मैरी पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित इंटर हाउस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा की ऐसे कार्यक्रम छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up