एक खस्ता हाल मकान गिरा मगर नहीं हुआ कोई जानी नुक़सान
नाले चोक होने की वजह से हुई जल भराव की स्थिति पैदा
कई मकानों में घुसा पानी लोग हुए परेशान
अपर नगर आयुक्त मुहर्रम से पहले दे चुके थे सतर्क रहने के निर्देश

लखनऊ। तेज़ बारिश ने जहां लोगों को झुलसती गर्मी से राहत दी वहीं इस झमाझम बारिश ने कई मुश्किलें भी पैदा कर दीं और नगर निगम के दावों की पोल खोली कर रख दी लखनऊ शहर के कई इलाकों में हुए जल भराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लगातार हुई बारिश का पानी कई घरों में घुस गया।पुराने लखनऊ के सआदत गंज इलाक़े की टापे वाली गली छोटे साहब आलम रोड दरगाह हज़रत अब्बास इलाक़े सहित कई जगह पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंसूर नगर में एक जर जर इमारत को हुआ नुक़सान।
मंसूर नगर इलाक़े में एक जर जर मकान तेज़ हुई बारिश के सबब गिर गया हालांकि इस हादसे में किसी जन हानि का नुक़सान नहीं हुआ।हादसे की सूचना मिलते ही कश्मीरी मोहल्ला चौकी इंचार्ज अजय चौरसिया मौक़े पर पहुंचे और इसकी सूचना तुरंत नगर निगम के अधिकारियों को दी।
उधर दरगाह हज़रत अब्बास इलाक़े में जल भराव की समस्या को दूर करने पहुंची नगर निगम की टीम ने बड़ी कोशिश करते हुए पुलिया पर बने नाले की सफाई की लेकिन जब कर्मचारियों से मामला हल नहीं हुआ तो जे, सी, बी को मदद के लिए बुलाया गया बताया जाता है कि j c b ने खुदाई शुरू की तो उसी जगह अंडर ग्राउंड गए बिजली का केबल डैमेज होगया जिस के सबब पूरे इलाक़े की बिजली सप्लाई बाधित हो गई इस बात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा फैल गया इसकी इत्तिला नूर बाड़ी पवार हाउस को दी गई सूचना मिलते ही नूर बाड़ी पवार हाउस के जे, ई राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे और उन्हों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मोहर्रम का महीना है जगह जगह मजलिस व मातम का सिलसिला जारी है लोगों को किसी क़िस्म की दिक्कत न हो इसके लिए वह जल्द ही बिजली सप्लाई को दुरुस्त कराने का प्रयास करेंगे।

उधर मोहर्रम से पहले नगर निगम द्वारा एक जारी बयान में कहा गया था कि इस्लामी माह मोहर्रम को मुस्लिम समुदाय ग़म और मातम के रूप में मनाता है। यह महीना विशेषकर कर्बला के शहीदों की याद में समर्पित होता है, जिसमें विशेष तौर पर मजलिसें, ताज़िया जुलूस और शांति पूर्ण श्रद्धा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
इसी क्रम में मोहर्रम के दृष्टिगत लखनऊ नगर निगम व पुलिस विभाग द्वारा जोन-2 और जोन-6 के अंतर्गत आने वाले संभावित ताज़िया जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण संपन्न हुआ। यह निरीक्षण अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), श्री राजकुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, चौक, एवं श्री जीतेंद्र विक्रम सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, बाजार खाला भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बाजार खाला, सआदतगंज, चौक एवं तालकटोरा थानों के प्रभारी निरीक्षक, नगर निगम से सुश्री शिल्पा कुमारी, जोनल अधिकारी-2, श्री मनोज कुमार यादव, जोनल अधिकारी-6, श्री झिल्लूराम, नगर अभियंता-6, श्री विश्वनाथ गुप्ता, अधिशाषी अभियंता, जलकल-2, श्री आलोक श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, श्री उमेश पाल सिंह, अवर अभियंता, तथा श्री राम सकल यादव, जोनल सेनेट्री अधिकारी-2 सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मिले प्रमुख बिंदु एवं दिए गए निर्देश:
– चरक चौराहा, गोटा बाजार, सर्राफा बाजार, नक्खास, अकबरी गेट और घण्टाघर समेत कई स्थानों पर टूटी सड़कें, चोक नालियाँ, गंदगी, और झूलते विद्युत तार पाए गए।
→ संबंधित अधिकारियों को मरम्मत, सफाई और सुरक्षा के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
– मोहर्रम के ताज़िया जुलूस मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
– रुमीगेट, लाजपत नगर और पाटानाला क्षेत्र में खुले सीवर ढक्कन, लटकते तार और गंदगी पाए जाने पर तत्काल निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
– नींबू पार्क से हैदरगंज चौराहे तक ओवरब्रिज के नीचे व आसपास की सफाई, डिवाइडर पर जमा मलबा हटाने और अनधिकृत होर्डिंग्स को हटाने के आदेश दिए गए।
– जलकल विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि जुलूस मार्गों पर कहीं भी सीवर ढक्कन टूटे या पाइप लाइनें लीकेज वाली न हों।
– विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि झूलते तारों को हटाकर सुरक्षित किया जाए, जिससे मोहर्रम के दौरान कोई दुर्घटना न हो।
अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त ने स्पष्ट कहा कि:
> “मोहर्रम मुस्लिम समाज का बेहद अहम और ग़मगीन अवसर है। ऐसे में नगर निगम का कर्तव्य है कि हर संभव व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित की जाए, जिससे इस पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।”
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों को तुरंत ही पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि नगर आयुक्त महोदय को संपूर्ण स्थिति से अवगत कराया जा सके।
