खगौल लख से नौबतपुर जाने वाले मार्ग पर गोविंदपुर स्थित एनएच पर तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर के पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवती व दो युवक बीच सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बाइक चालक व एक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दोनों रिश्ते में साढ़ू थे। वहीं दो जख्मी युवती को बभनपुरा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। घटना तब हुई जब चकमूसा
Category: राज्य
जुलाई की शुरुआत में ही बंद हो जाएंगी सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं
करीब दो महीने तीर्थयात्रियों को हेली सेवा से वंचित रहना पड़ेगा। बरसात को देखते हुए केदारघाटी से हेली सेवाएं वापस लौट रही हैं। जुलाई महीना शुरू होते ही सभी हेली कंपनियां महानगरों की ओर लौट जाएंगी। अब तक चार हेली सेवाएं बंद हो चुकी हैं। इस बार केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने के करीब 5 दिन बाद पवनहंस, पिनैकल, हैरिटेज, आर्यन, ऐरो क्राप्ट, यूटी एयर, ग्लोबल वैक्ट्रा, हिमालय हेली, ट्रांस भारत आदि कंपनियों ने केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की। दो महीने के दौरान हेली सेवाओं ने केदारनाथ के लिए 12249 उड़ानें भरी। इनसे 67928 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे,
पुलिस मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी डकैत घायल
क्राइम ब्रांच और महानगर व गाजीपुर पुलिस की शुक्रवार सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनके दो साथी मौके से भाग निकले। मुठभेड़ पेपर मिल कॉलोनी मैं बंधे और जुगाली क्रासिंग के पास हुई. एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों बदमाश बांग्लादेश के रहने वाले है। इनके पास से वहां के पहचान पत्र और मुद्रा मिली है। एक की पहचान शफीकुल पता- बोड़ोपोरी, थाना मोडलगंज, बांग्लादेश के रूप मे हुई है। दूसरे की पहचान नही हो सकी है। पुलिस का दावा है कि यह लोग डकैती डालने के इरादे से रात
नौवीं के छात्र के बनाये दो एप को गूगल ने खरीदा
विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने पटना के नौवीं कक्षा के छात्र आर्यन राज के बनाये दो एप कंप्यूटर शॉटकर्ट कीज और वाट्सएप क्लीनर लाइट को खरीदा है। गूगल ने आर्यन को मेल कर दोनों एप खरीदे जाने की सूचना दी है। आर्यन को इसके लिए दो लाख रुपये दिए गए हैं। हालांकि आर्यन ने इस राशि को गरीबों में बांट दिये जाने को कहा है। इतनी कम उम्र में दोनों एप तैयार करने के लिए गूगल ने आर्यन की सराहना की है। गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद कंप्यूटर शॉर्टकट किज और वाट्सएप क्लीनर लाइट को इंस्टॉल करने के
बिहार मैट्रिक रिजल्ट : गणित ने बिगाड़ा खेल
बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट में सबसे ज्यादा गणित विषय में छात्र असफल रहे हैं। अगर गणित का रिजल्ट बेहतर होता तो उत्तीर्णता का प्रतिशत ज्यादा होता। लेकिन गणित विषय ने बिहार बोर्ड के रिजल्ट का गणित बिगाड़ दिया। बोर्ड की मानें तो गणित में लगभग साढ़े तीन लाख छात्र असफल हुए हैं। अधिकतर छात्र गणित में ही फेल हो गये हैं। ज्ञात हो कि मैट्रिक में कुल 5 लाख 38 हजार 825 छात्र असफल हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा गणित विषय से छात्र शामिल हैं। गणित के अलावा साइंस और अंग्रेजी में भी अधिकतर छात्र फेल हुए हैं। साइंस
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह बारिश के बाद यहां के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के अलावा नोएडा और फरीदाबाद में भी बारिश हुई है। नोएडा में काफी तेज़ बारिश हुई है। इससे पहले, मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बारिश का अनुमान लगाया था। मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली एनसीआर के लोग अब इस बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत
अवधी और भोजपुरी जैसी बोलियों में समझाएंगे हिन्दी के पाठ
बरखा कै दिन रहा, चारिव कैती पानी बरसत रहा….बरसात के दिना हते, गेरऊं पानी बरस रओ तो… यानी बरसात का दिन था, चारों ओर पानी बरस रहा था। अर्थ एक, लेकिन बोली-भाषा अलग। बच्चों के लिए समझना आसान हो, इसके लिए सरकारी स्कूलों में अलग-अलग क्षेत्रों में वहां की देसज बोली-भाषा में हिंदी पढ़ाई जाएगी। एनसीईआरटी ने इसकी तैयारी कर ली है। अपनी बोली में बच्चे ज्यादा बेहतर तरीके से सीख पाते हैं। इसलिए कक्षा एक और दो की हिन्दी की किताब ‘कलरव’ को अवधी… बुंदेलखण्डी, ब्रज, भोजपुरी जैसी बोलियों में अनुवाद किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं
मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2021:
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (bseb) के मैट्रिक का रिजल्ट आज शाम 4:30 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा जारी करेंगे। परीक्षाफल समिति की वेबसाइट www.biharboardonline.in, biharboard.online एवं biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से जुड़ी सबसे तेज अपडेट आप हमारी वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम के ‘बोर्ड रिजल्ट्स‘ पेज और ‘करियर’ पेज से प्राप्त कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की ओर से सूचना दी गई कि दिनांक 26.06.2021 को अपराह्न 04:30 बजे समिति सभागार में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 के परीक्षाफल को जारी किया जाएगा। परीक्षाफल की घोषणा शिक्षा विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा द्वारा की जाएगी। इस अवसर
अनोखी शादी: 34 इंच के दूल्हे ने 33 इंच की दुल्हन की भरी मांग,
कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। भगवान हर जोड़ी के लिए सब कुछ पहले से ही तय कर देता है। ऐसा ही नजारा सोमवार को रानीबाग क्षेत्र के प्रज्ञानगर कॉलोनी में देखने को मिला। 34 इंच के दूल्हे ने 33 इंच की दुल्हन की मांग भरी। शादी देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। खजनी थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रहने वाले विश्वनाथ पाठक के बेटे सुनील पाठक की लंबाई जन्म के बाद कुछ समय तक बढ़ी लेकिन एक अवस्था के बाद उनकी लंबाई रुक गयी। सुनील ने अपनी लम्बाई को लेकर कभी हार नहीं मानी।
एससी-एसटी उद्यमियों को सहारा देगी सरकार
प्रदेश में एससी-एसटी उद्यमियों को केंद्र सरकार हर संभव सहारा देगी। दलितों का आर्थिक उत्थान कर उन्हें रोजगार देने वाला बनाना हमारा लक्ष्य है। ये बात शनिवार को दून पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्यम(एमएसएमई) राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कही। वे ओएनजीसी ऑडिटोरियम में आयोजित एससी-एसटी हब स्टेट कांक्लेव में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एससी-एसटी को स्वावलंबी बनाने के लिए एमएसएमई के तहत नई खरीद योजना शुरू की है। जिसमें केंद्र सरकार के विभाग और केंद्रीय पीएसयू आदि को अपनी कुल खरीद का 4 प्रतिशत एससी-एसटी उद्यमियों से खरीदना होगा। इसके लिए एससी-एसटी उद्यमी
