दुष्कर्म पर दरिंदों को मिलेगी फांसी की सजा,

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ सरकार के सख्त होने के बाद अन्य राज्यों की सरकार ने भी इस ओर कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। उत्तराखंड और हरियाणा दोनों राज्यों की सरकार ने दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के क्रम में अपनी योजना तैयार कर ली है। उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर प्रावधान बनाने की बात कही है। वहीं हरियाणा की खट्टर सरकार ने दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आरोपी की सरकारी सुविधाओं पर रोक लगाने के साथ और भी कई पाबंदियों की घोषणा की है। दुष्कर्मियों के खिलाफ

Read More

डाक्टरों ने मरीज के गुर्दे से निकालीं 2800 पत्थरी

लखनऊ के लोहिया संस्थान के डॉक्टरों ने गुर्दे की पथरी के इलाज में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉक्टरों ने मरीज के गुर्दों से 2800 से ज्यादा पथरी निकालने में कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों का दावा है कि अभी तक दिल्ली के एक अस्पताल में गुर्दे से 856 पथरी निकालने का रिकॉर्ड दर्ज है। हरदोई के शाहाबाद निवासी राम प्रकाश (48) को पेट में दर्द की शिकायत हुई। जांच में गुर्दे में पथरी की पुष्टि हुई। परिवारीजन मरीज को लेकर लोहिया संस्थान आए। यहां यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. ईश्वर राम दयाल ने मरीज को देखा। क्रॉनिक किडनी डिजीज

Read More

पहले से ही खुले जन औषधि केंद्रों की संख्या में होगा इजाफा,

राज्य में 100 नए जन औषधि केंद्र खुलने से आम लोगों को सस्ती दरों पर दवाई मिल पाएगी। नए जन औषधि केंद्र खुलने से राज्य के ज्यादातर शहरों और अस्पतालों में जन औषधि केंद्र की स्थापना का रास्ता भी साफ हो गया है। विदित है कि केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने मंगलवार को राज्य में 100 नए जन औषधि केंद्र खोलने की जानकारी दी। राज्य में 106 केंद्र पहले से ही हैं। अब सौ नए केंद्र खुलने से इन केंद्रों की संख्या 200 के पार हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन औषधि योजना के तहत राज्य में

Read More

यूपी: काम पर वापस नहीं लौटेने पर 44 लेखपाल बर्खास्त,

एस्मा लगाए जाने के बाद भी काम पर वापस नहीं लौटे हड़ताली लेखपालों पर अब बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है। दो वर्ष पहले सेवा में आए 44 नए प्रशिक्षु लेखपालों की बर्खास्तगी के आदेश जारी हो गए हैं। करीब एक दर्जन पदाधिकारियों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। गुरुवार तक बस्ता जमा न करने वाले लेखपालों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। लेखपालों की कलमबंद हड़ताल के 9वें दिन बुधवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने प्रोबेसन पर रहे 44 नए लेखपालों की सेवाएं समाप्त किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन लेखपालों का चयन दो वर्ष

Read More

काठगोदाम से देहरादून तक चलेगी जनशताब्दी ट्रेन

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से देहरादून तक जनशताब्दी ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। मामले में उच्च स्तरीय बैठक के बाद ट्रेन का संचालन करने के लिए अधिकारियों ने खाका तक खींच दिया है। हालांकि विभागीय अधिकारी मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं। काठगोदाम और राजधानी देहरादून के बीच एकमात्र ट्रेन काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस चलती है। यह ट्रेन शाम 7.45 बजे चलकर सुबह 4.20 बजे दून स्टेशन पर यात्रियों को छोड़ती है। अब सुबह के समय दून और काठगोदाम के बीच एक और ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे ने कर ली है। यह ट्रेन सुबह

Read More

कई राज्यों में अभी जारी रहेगी उमस भरी गर्मी

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश को अभी भी बारिश के लिये कम से कम दो दिन तक इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन इलाकों में 12 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा में आज तेज गर्मी का दौर जारी रहा। दिल्ली में कल पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार करने के बाद आज अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी जरूर दर्ज की गयी लेकिन बादल छाये रहने के कारण

Read More

52 सड़कों पर बारिश का ब्रेक, अगले 2 दिन में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में हो रही बारिश से कुल 52 सड़कें बंद हो गई हैं। केदारनाथ को छोड़कर अन्य चारधाम मार्ग कई घंटों तक बंद रहे। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य आपदा कंट्रोल रूम के नोडल अफसर दयाकृष्ण ने बताया कि सबसे अधिक 21 सड़कें एवं छह पुल पिथौरागढ़ जिले में बंद हैं। पौड़ी में 16 और चमोली में आठ सड़कें बंद हैं। बागेश्वर में चार और देहरादून जिले में एक सड़क पर यातायात बंद है। जिला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश- आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने बताया कि मौसम

Read More

मुन्ना बजरंगी की हत्या पर बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के बागपत जिले की जेल में हुई अपराधी की हत्या पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘आज यूपी में न तो क़ानून बचा है न व्यवस्था। हर तरफ दहशत का वातावरण है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो जेल तक में हत्याएं कर रहे हैं। ये सरकार की विफलता है। प्रदेश की जनता इस भय के माहौल में बहुत डरी-सहमी है। प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा।’ वहीं इस हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बागपत

Read More

लालू यादव का ऑपरेशन सफल,

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में फिस्टुला (भंगदर) का ऑपरेशन कराने के बाद रविवार दोपहर पटना लौट आए। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता प्रसाद के साथ पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने वालों में उनकी बड़ी पुत्री सांसद डॉ. मीसा भारती और विधायक भोला यादव थे। एयरपोर्ट के बाहर लालू प्रसाद को व्हील चेयर पर बाहर लाया गया। प्रसाद ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बिना किसी से कुछ बोले सीधे अपने वाहन पर सवार हो गए। विधायक भोला यादव ने बताया कि फिस्टुला के ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने लालू प्रसाद

Read More

कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या

पूर्वांचल का कुख्यात डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई। आज पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी। मुन्ना बजरंगी को रविवार झांसी जेल से बागपत लाया गया था। उसे तन्हाई बैरक में कुख्यात सुनील राठी ओर विक्की सुंहेड़ा के साथ रखा गया था। जेल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेल में माफिया डॉन की हत्या से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के सूचना के मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस

Read More

Scroll Up