यूपी से रूठा मानसून:

प्रदेश में इस बार मानसून के रूठे होने की वजह से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मौसम व कृषि विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस बार पिछले साल से भी खराब स्थिति बन रही है। तालाब व पोखर भरे नहीं हैं लिहाजा पशुओं के लिए पानी और चारे की दिक्कत भी बढ़ती जा रही है। खरीफ की फसलों की बात करें तो गन्ने व धान की फसल को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इस बार मानसून की अच्छी बारिश न होने की वजह से जहां एक ओर धान की रोपाई बुरी तरह प्रभावित हो

Read More

आज आ सकती है अवैध निर्माण को वैध करने की योजना

राज्य सरकार शहरों में अवैध निर्माण को नियमत: वैध करने के लिए शमन योजना 2021 लाने जा रही है। यह योजना मात्र छह महीने के लिए होगी और नियमत: जो भी अवैध निर्माण वैध होने की श्रेणी में आएंगे, उसे शुल्क लेकर वैध किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में करीब आठ प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अवैध निर्माण होने की वजह से प्राधिकरणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मुकदमों का बोझ कम करने व अवैध निर्माण

Read More

कोर्ट ने बजरंगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट,

बागपत जिला जेल में पूर्वांचल के कुख्यात बदमाश मुन्ना बजरंगी हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य और रिर्पोट न्यायालय ने तलब की है। जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर कोर्ट ने मुन्ना बजरंगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उसकी वीडियो रिकार्डिंग के साथ ही गवाहों की सूची मांगी है। मुन्ना बजरंगी की हत्या में तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने घटना का मुकदमा खेकड़ा थाने पर दर्ज कराया था। इसमें वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश सुनील राठी को हत्यारोपी बनाया गया था। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पूर्वांचल के कई सफेदपोश नेताओं और अधिकारियों पर पति की हत्या कराने का आरोप

Read More

बारिश नहीं होने से सूखे के हालात,

एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर बिहार राज्य में सूखे के हालात बनते जा रहे हैं। इस बार बिहार में 48 फीसदी बारिश कम हुई है। सूखे से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित विभागों की आपात बैठक बुलाई। इस बारे में बिहार के मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक राज्य में 48 फीसदी बारिश की कमी रही है।  जिससे सूखे के हालत बन गए हैं। मुख्यमंत्री 31 जुलाई को फिर से सूखे पर समीक्षा करेंगे। इसके बाद राज्य को सूखा घोषित करने पर निर्णय लिया

Read More

सीएम योगी की गाड़ी के आगे लेटी बेटियां और मां,

सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों में उस समय हड़कंप मच गया। बेटियां और मां सीएम योगी के गाड़ी के आगे लेट गई और उनसे अपने पिता को झूठा फंसाने की शिकायत की। सीएम ने पीड़िता का प्रार्थनापत्र ले लिया। अन्य अधिकारी ने बेटी से बात कर जानकारी ली। दरअसल 22 मार्च को थाना अवागढ़ के गांव नावली में एक दलित की हत्या हुई थी। हत्या में मृतक के बेटे ने आरोपी चरन सिंह निवासी नावली अवागढ़ के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पकड़कर जेल भी भेज दिया है। हत्या में झूठा फंसाने को लेकर आरोपी की बेटियां मनोज, पिंकी, शिवानी,

Read More

कानपुर का युवक दुनिया की दुर्लभ बीमारी की चपेट में,

कानपुर के एक युवक में नसों और मांसपेशियों की दुर्लभ बीमारी न्यूरोमायोटोनिया (आइजेक सिंड्रोम) की पुष्टि हुई है। अभी तक विश्व भर में इस बीमारी से लगभग 150 लोगों के पीड़ित होने के रिकार्ड मौजूद हैं। देश में इस बीमारी से पीड़ित होने वाला यह 22वां मरीज बताया जा रहा है। एनआरआई सिटी निवासी उद्यमी बृज मोहन डालमिया के पुत्र मुदित डालमिया(38) मुंबई में फाइनेंस सलाहकार थे। वर्ष 2015 में उनके शरीर में अकड़न, असहनीय दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन होने लगी। मुंबई के डॉक्टरों से राहत नहीं मिली तो कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो

Read More

शराब का धंधा करने पर अब दस की जगह पांच साल की होगी सजा

बिहार में शराब का धंधा करने वाले को मिलने वाली दस साल की सजा को कम कर पांच साल किया जाएगा। वहीं शराब पीते अथवा नशे की हालत में कोई पकड़ा जाता है तो उसे मिलने वाली न्यूनतम सजा को पांच साल से घटा कर तीन महीने किया जा सकता है। शराबबंदी संशोधन कानून (बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद संशोधन विधेयक, 2021) में कई मामलों में सजा को कम किया गया है। हालांकि कई में सजा जस-की-तस रखी गई है। शुक्रवार को मानसून सत्र के प्रारंभ होने पर विधानसभा में शराबबंदी कानून में संशोधन से संबंधित विधेयक की प्रति वितरित की

Read More

तीन तलाक पीड़िता निदा खान से मिलेंगे पीएम मोदी,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस चुनावी साल में शनिवार को शाहजहांपुर के रोजा स्थित रेलवे ग्राउन्ड पर किसान कल्याण रैली में शाहजहांपुर को कुछ सौगातें भी देने की घोषणा कर सकते हैं। यहां खाद कारखाने की अरसे से चली आ रही मांग को पूरा कर सकते हैं। कृषि विश्वद्यालय या फिर रोजा रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण की भी घोषणा कर सकते हैं। वहीं सियासी नजरिये से फसलों के न्यूनतम मूल्य का भी लाभ उठाने का प्रयास होगा। शाहजहांपुर से मोदी का संबोधन पहुंचेगा पंजाब तक:  लोकसभा के 2019 के चुनाव को देखते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे की कड़ी

Read More

मौत के बाद भी घंटों स्लाइन चढ़ाते रहे डॉक्टर

एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में गुरुवार को एक बार फिर कर्मचारियों और चिकित्सकों की लापरवाही दिखी। गुरुवार दोपहर में मृत सुरवती को घंटों को स्लाइन लगा रहा। इतना ही नहीं सुबह इलाज के दौरान सुरबती की मौत के बाद भी शव दोपहर 3 बजे इमरजेंसी में मरीजों के बीच बेड पर था। मृतका पटमदा के दिघी गांव की थीं। सुरवती की मौत की सूचना उसकी नानी मंगला भुइयां ने कर्मचारियों को दी। लेकिन, दो से तीन घंटे बाद उसके शव से स्लाइन निकाली गई, पर शीत शवगृह में रखवाने की जहमत कर्मचारियों ने नहीं उठाई। इमरजेंसी में मरीजों के बीच

Read More

हरिद्वार से उन्नाव तक गंगा किनारे नहीं होगा निर्माण

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने गुरुवार को गंगा नदी में प्रदूषण पर सख्त रुख अख्तियार किया। एनजीटी ने हरिद्वार से उन्नाव तक गंगा के किनारे से 100 मीटर के दायरे को ‘नो डेवलपमेंट जोन’ घोषित करने का निर्देश दिया है। न्यायाधिकरण के चेयरमैन जस्टिस एके गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए गंगा में हो रहे प्रदूषण पर कड़ी नाराजगी जताई। पीठ ने कहा, गंगा की स्थिति आश्चर्यजनक रूप से बहुत खराब है। इस नदी की सफाई की कोशिशों के बावजूद जमीन पर उसका असर नहीं दिख रहा है। एनजीटी ने अपने विस्तृत आदेश में

Read More

Scroll Up