केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दो पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव व चंद्रशेखर हमेशा गुरुदेव कहते थे। यह उनकी विलक्षण प्रतिभा का ही कमाल था। उन्हें जो लोकप्रियता हासिल हुई, वह प्रधानमंत्री होने के नाते नहीं मिली। अगर वह और कहीं भी होते तो उनका उतना ही नाम होता। उन्होंने कहा, नेहरूजी ने उनको युवावस्था में ही कह दिया था वह प्रधानमंत्री बनेंगे। तब से 40 वर्षों तक नारा लगता रहा-अबकी बारी अटल बिहारी…। राजनाथ सिंह गुरुवार को लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को विर्सजित करने से पहले सर्वदलीय
Category: राज्य
लालकुआं में मालगाड़ी के पहिये फिसले,
बरेली से कोयला लेकर काशीपुर जा रही मालगाड़ी के पहिये फिसल जाने से मालगाड़ी डेढ़ घंटे से ज्यादा लालकुआं आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। इससे डेढ़ घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। यह मालगाड़ी बुधवार रात 8:20 बजे जैसे ही लालकुआं आउटर सिग्नल पर पहुंची, तो व्हील स्लिप की दिक्कत आ गई। ड्राइवर ने मालगाड़ी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, तो मालगाड़ी पीछे जाने लगी। रात 10 बजे तक मालगाड़ी स्टेशन पर नहीं पहुंच सकी और आउटर सिग्नल पर ही खड़ी रही। इससे काठगोदाम से देहरादून जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन लालकुआं स्टेशन से एक घंटा लेट रात 9:45 बजे
अब अत्याधुनिक एलएचबी कोच से लैस चलेगी जनहित एक्सप्रेस
सहरसा-पाटलिपुत्र के बीच अब 18 अत्याधुनिक लिंक हॉफमेन बुश (एलएचबी) कोच लगी जनहित एक्सप्रेस शीघ्र चलेगी। जनहित में चार एसी थ्री टीयर, 9 स्लीपर, 3 जनरल और दो पावर कार कोच लगाए जाएंगे। जनहित एक्सप्रेस में लगाने के लिए एलएचवी कोच का रैक सहरसा पहुंच गया है। एक रैक में 20 कोच लगे हैं। इसमें एक स्लीपर कोच फिलहाल मुरलीगंज में रखा है। सहरसा शहर के वाशिंग पिट के पास अभी 19 एलएचबी कोच रखा है। इसमें चार एसी थ्री टीयर, तीन स्लीपर और 9 अनारक्षित(जनरल) कोच है। सहरसा पहुंची सभी कोच सही है या नहीं डीआरएम के निर्देश पर जांच
गोमती नदी में विसर्जित होंगी अटल जी की अस्थियां
लखनऊ से कई बार सांसद रह चुके दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गुरुवार को यहां पहुंचेगी और आज ही उनकी अस्थियां गोमती नदी में विसर्जित की जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और अटल जी के परिजन अस्थि कलश लेकर गुरुवार दोपहर तक विशेष विमान से लखनऊ आएंगे। अमौसी एयपोर्ट से झूलेलाल पार्क तक गोमती नदी के तट तक भाजपा कार्यकर्ता अस्थि कलश लेकर जाएंगे। न्यूज एजेंसी आईएनएस के अनुसार प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया कि अस्थियां विसर्जन से पहले गोमती नदी के तट पर स्थित झूलेलाल पार्क में सर्वदलीय
कोर्ट परिसर में पिस्तौल और गोली मिलने में सामने आई लापरवाही
कोर्ट परिसर में आठ अगस्त को पिस्तौल और गोली के साथ बदमाश के घुसने की घटना में लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी आशीष भारती ने कार्रवाई की है। उन्होंने तीन एएसआई सहित सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है। कोर्ट परिसर में हुई घटना के बाद वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर एसएसपी ने पुलिस लाइन डीएसपी को जांच का निर्देश दिया था। डीएसपी की जांच रिपोर्ट में जिन सात पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया उनमें एएसआई समेत सात पुलिसकर्मी हैं। इन सभी के वहां ड्यूटी पर रहते पिस्तौल और काफी
सीएम योगी ने शिवपाल की मानी बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस अजय यादव को यूपी काडर में बनाए रखने के मामले में अपनी सहमति दे दी है। प्रदेश सरकार की ओर से इस मामले में दी गई एनओसी केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। अजय यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के दामाद हैं और वर्तमान में भूमि सुधार निगम के एमडी हैं। वह मूलत : तमिलनाडू कैडर के हैं लेकिन कुछ साल से यूपी काडर में प्रतिनियुक्ति पर हैं। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि इस दिसंबर को खत्म हो रही है। शिवपाल यादव ने इसी 9 अगस्त को उनसे मिल कर एनओसी देने का
खुशबू ने सूबे में 5वां स्थान हासिल कर दियारा का नाम किया रोशन
56वीं से 59वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट बीते शाम निकलते ही अपराधियों के सेफ जोन कहे जानेवाले इस्माइलपुर दियारा में खुशियां छा गई। दरअसल यहां की बेटी ने सूबे में पाचवां स्थान हासिल कर दियारा का नाम रोशन किया है। लक्ष्मीपुर निवासी वर्तमान में राजेंद्र कॉलोनी में रह रहीं नीलम भारती और अर्जुन प्रसाद जायसवाल की पुत्री खुशबू रानी सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बनेंगी। खुशबू ने 2002 में नवगछिया के रूंगटा बालिका स्कूल से 70 प्रतिशत अंकों से मैट्रिक और टीएनबी से इतिहास में स्नातक किया था। इग्नू से हिंदी से एमए कर सविल सर्विसेज की तैयारी में लग गयी।
जेलों में कैदियों को प्रेरित करने के लिए सुनाई जाएंगी वाजपेयी की कविताएं!
उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की लिखी कविताएं और उनकी जीवनी सुनाई जा सकती हैं ताकि वे अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित हों। प्रदेश के जेल राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि, ‘मैं मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) से कहूंगा कि उत्तर प्रदेश की जेलों में कैदियों के बीच में अटल जी की जीवनी और उनकी कविताएं सुनाई जाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रदेश के बंदी अगर उनकी कविताओं और जीवनी से प्रेरणा लेंगे तो वे अपराध को छोड़कर समाज की
किराने के गोदाम में लगी भीषण आग
शहर कोतवाली के परदहां काटन मिल के पास शनिवार की अलसुबह किरानें की दचकान में आग से दो वाहन समेत 25 लाख रुपये का सामान जलकरर राख हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों को आग पर काबू पाने में एक घंटे लग गया। घटना को लेकर मौके पर अफरा तफरी मची रही। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर निवासी संतोष सिंह की। किराने की गोदाम परदहां काटन मिल के पास है। रात में बंद करके घर चलेए गये थे । अलसुबह गोदा म से धुआं उठते देखकर पड़ोसियो ने इसकी जानकारी गोदाम मालिक को दी। जानकारी होते
दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो बदमाशों सहित दरोगा को गोली लगी
मेरठ में शुक्रवार रात दो स्थानों पर मुठभेड़ हो गई। सरधना क्षेत्र में रोड होल्डअप की फिराक में लगे गोतस्करों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश और दरोगा को गोली लग गई। पुलिस ने चार गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सिविल लाइन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में फरीदाबाद से वांटेड चल रहा बदमाश गोली लगने के बाद पकड़ा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि सरधना क्षेत्र के कालंद रोड पर शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली। सरधना पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग
