पश्चिम बंगाल और बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और बिहार के किशनगंज, मुंगेर, कटिहार, अररिया में करीब 25 से 30 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप तीव्रता 5.5 मापी गई। झटके लगने के तुरंत बाद ही लोग घरों के बाहर निकल गए, लोगों के बीच फिलहाल दहशत का माहौल है। फिलहाल, अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। उधर, जम्मू कश्मीर में भी बुधवार की सुबह मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस
Category: राज्य
111 घंटे अखंड सफाई का विश्व रिकार्ड
अखंड रामायण की तरह ही कानपुर नगर निगम अब शहर में 111 घंटे का अखंड सफाई अभियान चलाएगा। 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विभिन्न इलाकों में अनवरत सफाई चलती रहेगी। इसके जरिए विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश होगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने इस अभियान की रूपरेखा तय करने का दायित्व अपर नगर आयुक्त अमृत लाल बिंद को सौंपा है। अभी तक वर्ष 2016 में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा घोषित क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के तहत सफाई का विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश लखनऊ और बुलंदशहर में हो चुकी है। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में इसे भेजा गया
केमिकल फैक्ट्री में फटा मिथेन गैस का टैंक, 6 लोगों की मौत
बिजनौर में नगीना रोड पर स्थित मोहित पेट्रोकैमिकल्स फैक्ट्री के मीथेन बायो गैस प्लांट के टैंक में बुधवार की सुबह उस समय भीषण ब्लॉस्ट हो गया, जबकि लीकेज के कारण मजदूरों से वैल्डिंग कराकर उसकी मरम्मत करायी जा रही थी। ब्लॉस्ट इतना भीषण था, कि काम कर रहे मजदूर खेतों में जाकर गिरे। छह की मौत हो गयी, दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन मजदूर लापता बताए जा रहे हैं, जिनके उछलकर वापिस टैंक के पानी में गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर कोहराम मचा हुआ है। डीएम व एसपी पूरे प्रशासनिक
विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाएगी उत्तराखंड सरकार
राज्य सरकार आगामी विधानसभा सत्र में गाय को राष्ट्रमाता बनाने का प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को भेजेगी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह ने गो भक्तों से इसके लिए नियम 300 के तहत विधानसभा में खुद प्रस्ताव लाने का आश्वासन दिया है। रविवार को परेड ग्राउंड में गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए आयोजित गो राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा महारैली में सीएम के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने 2008 में हुई कथा में भी इसका संकल्प लिया था और अपने संकल्प के प्रति भाजपा सरकार वचनबद्ध है।
कैंसर वार्ड में धुआं भरने से तड़पे मरीज
केजीएमयू के उप कुलसचिव व रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. अनित परिहार के कमरे में रविवार को आग लग गई। अधिकारियों का दावा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी। उनके कमरे के नजदीक कैंसर वार्ड में आग से उठा धुआं घुस गया। धुएं से कैंसर मरीजों का दम घुटने लगा। वार्ड का दरवाजा बंद कर खिड़कियां खोलकर मरीजों को राहत दी गई। कमरे के भीतर कम्प्यूटर, सोफा, किताबें व जरूरी दस्तावेज राख हो गए। रेडियोलॉजी विभाग में डॉ. अनित परिहार का कमरा है। यहीं पर पीआरओ कार्यालय व कैंसर मरीजों का वार्ड है। प्रथम तल पर ईएनटी व ऑपरेशन आदि
मोहर्रम व गणेश चतुर्थी पर हो कड़ी चौकसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर के महीने में आने वाले गणेश चतुर्थी और मोहर्रम के त्योहार पर कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने और समय रहते सभी सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को अपने सरकारी आवास से जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करते हुए मुख्यमंत्री ने थाना व जिला स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें करने के निर्देश दिए।उन्होंने हर स्तर पर सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों से पूजा-पंडालों
शहरी नक्सली अब पांच राज्यों की पुलिस के निशाने पर
शहर में रहकर नक्सली गतिविधियों को सपोर्ट करने वाले अब पुलिस के रडार पर हैं। गुरुवार को रांची में हुई पांच राज्यों (झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल) की ईस्टर्न रीजनल पुलिस को-ऑर्डिनेशन की बैठक में इन अर्बन नक्सलियों पर लगाम लगाने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने पर चर्चा हुई। यह भी तय हुआ कि पांचों राज्यों की पुलिस उग्रवाद, अपराध, नारकोटिक्स और साइबर क्राइम के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाएगी। साइबर अपराधियों की धरपकड़ व अफीम की खेती रोकने के लिए सबकमेटी बनेगी। यह कमेटी अफीम तस्करी रोकने के लिए सीमा पर जांच अभियान चलाएगी। बैठक की अध्यक्षता झारखंड के
सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए एक बड़ा चरण पूरा,
सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए एक बड़ा चरण पूरा हो गया। राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) की सहायता से शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन भर्ती के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया। अब निदेशालय में तीन अफसरों की विशेष यूनिट (पीएमयू) बनाई जा रही है, जो पूरी चयन प्रक्रिया पर नजर रखेगी। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भर्ती का जीओ जारी होने से पहले सभी औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शिक्षक भर्ती का जीओ ड्राफ्ट शिक्षा निदेशालय पूर्व में सरकार को भेज चुका है। शिक्षा मंत्री अरविंद
लड़की को ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे बदमाशों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
नारायण पीपर ककराहा के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्रा का अपहरण करने के इरादे से पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पीटकर कर मार डाला। बदमाशों का चौथा साथी फरार हो गया। बदमाशों द्वारा प्रधानाध्यापिका पर पिस्तौल तानने पर बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम करने वाली महिलाएं और पुरुष वहां पहुंचे और बदमाशों पर टूट पड़े। पुलिस के मुताबिक सुबह 10:30 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश हथियार के विद्यालय में घुसे और सीधे प्रधानाध्यापिका नीमा कुमारी के दफ्तर में जा धमके। उन्होंने रामनाथ पासवान की बेटी के बार में पूछा। जब उन्होंने
सुरक्षा के लिए 12,500 बसों में लगेंगे CCTV कैमरे
बीते एक साल से रोडवेज बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की कवायद पूरी होती नजर आ रही हैं। कई बार की बैठक के बाद कंसलटेंट का चयन हो गया है। पूर्व में प्रयोग के तौर पर दो कंपनियों ने चार बसों में सीसीटीवी का परीक्षण किया था पर सफलता हाथ नहीं लगी थी। इस बार कंसलटेंट के जरिए कंपनियों को साधारण बसों से लेकर जनरथ, एसी शताब्दी, वोल्वो व स्कैनिया बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम टेंडर के जरिए दिया जाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद बताते है कि कंसलटेंट का चयन हो गया है। जल्द
