दून के 53 नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक,

देहरादून नगर स्थानीय निकाय के 2013 के चुनावों में भाग लेकर आयोग की शर्तें पूरी नहीं करने वाले 53 नेता इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनाव में आय व्यय का ब्योरा न देने वाले इन नेताओं पर चुनाव लड़ने पर छह साल का प्रतिबंध लगाया है। जिन लोगों पर चुनाव लड़ने की रोक है उनमें मेयर पद पर लड़ चुके दो प्रत्याशी भी हैं। नियमानुसार चुनाव परिणाम आने के तीस दिन के भीतर अपने आय व्यय के खर्चे का ब्यौरा अपने रिटर्निंग अधिकारी को दिया जाता है। ऐसा न करने पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी

Read More

भागलपुर: बम विस्फोट में दो अपराधी घायल,

बिहार के भागलपुर जिले में बब्बरगंज थाना क्षेत्र  के महेशपुर गांव में गुरुवार शाम हुए बम विस्फोट मे जहां दो अपराधी घायल हो गए वहीं दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि कुछ अपराधी दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे और इसी दौरान एक अपराधी के पास रखा एक बम अचानक फट गया, जिससे दो अपराधी मोनू कुमार और अमरजीत सिंह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को भागलपुर  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस

Read More

डीजीपी मुख्यालय में तैनात नशे में धुत एएसपी ने BJP नेता के रेस्टोरेंट में किया बवाल

डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कानून एवं व्यवस्था के कार्यालय में तैनात एक एएसपी ने गुरुवार रात गोमतीनगर के एक रेस्त्रां में जमकर बवाल किया। रेस्त्रां संचालक के मुताबिक एएसपी की गाड़ी में किसी ने टक्कर मार दी थी और वह आरोपी की तलाश में रेस्त्रां में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखने आए थे। आरोप है कि नशे में धुत एएसपी ने बिना किसी बात के ही कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया और गाली-गलौज करने लगे। बवाल की सूचना पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने भी एएसपी का साथ देते हुए कर्मचारियों को मारापीटा और रेस्त्रां में तोड़फोड़ की। घटना की

Read More

बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था अस्पताल में बनेगा पुलिस पोस्ट पटना एम्स विवाद

जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार द्वारा सोमवार की शाम एम्स के डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार के मामले के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की तैयारी चल रही है। अब पटना एम्स परिसर में पुलिस पोस्ट की व्यवस्था होगी। इसके लिए जगह का चयन किया जा रहा है। . मंगलवार को एम्स में सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य गति से चलती रही। एम्स के अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही थी लेकिन इस तरह की घटना के बाद सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एम्स सिक्यूरिटी को निर्देश दिया गया है कि ऐसी

Read More

ईडी ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरपुर कांड

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में ईडी ने मनी लांड्रिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ईडीसूत्रों के मुताबिक, आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसका स्टाफ सेल्टर होम के नाम पर राज्य सरकार से अवैध तरीके से पैसे लेने में शामिल है। इससे पहले बिहार पुलिस ने ब्रजेश ठाकुर की 2.65 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का फैसला किया है। पिछले हफ्ते ही बिहार सरकार ने आरोपी ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर से भागलपुर जेल शिफ्ट किया है। जबकि उनके अन्य साथी आरोपियों को पटना के बेउर जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा के दृष्टिकोण

Read More

आतंकियों के लिए एनएसजी ‘सुदर्शन चक्र

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को मानेसर स्थित एनएसजी के राइजिंग डे परेड में विशेष बल और कमांडोज की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आंतकवाद भारत और महाद्वीय के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया की मानवता के लिया खतरा है। आज जब राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) अपना 34वां स्थापना दिवस मना रहा है तब मैं कहना चाहूंगा कि आतंकवादियों के एनएसजी सुदर्शन चक्र है। बेटर दैन रेस्ट नहीं बल्कि वे बेटर दैन बेस्ट हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे कमांडोज के हौसले माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचे हैं। आप को जो भी चुनौती सौंपी गई। उसे

Read More

मेदांता में भर्ती ध्रुव की हालत स्थिर हुआ मां का अंतिम

मेदांता अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक ध्रुव की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। हालांकि ध्रुव के शरीर में सुबह के समय मामूली हरकत दर्ज की गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक ध्रुव की चेतना वापस लौटाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मां रितु की मौत शनिवार देर रात को ही हो गइ थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी और बेटे को गोली मारने की घटना पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस पिछले दो दिनों से आरोपी गनर महिपाल से पूछताछ कर रही है लेकिन वारदात

Read More

बागपत में क्रैश हुआ वायुसेना का विमान

यूपी के बागपत में शुक्रवार की सुबह वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया। विमान में दो पायलट सवार थे। हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। कैश होने से पहले ही दोनों पायलेट ने पैराशूट खोल दिया दिया था। वायुसेना का यह विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी। लेकिन बागपत के पास पहुंचे ही विमान में कुछ टेक्निकल दिक्कत आ गई और विमान क्रैश हो गया। विमान बागपत के रंछाड गांव के एक खेत में जाकर क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि ये प्लेन एयरफोर्स डे की तैयारी में जुटा था। हादसे के बाद वायुसेना ने

Read More

इन्वेस्टर्स समिट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी,

दून में 07 अक्तूबर से होने वाली दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट को प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, आदित्य बिरला और रामदेव समेत देश की आठ शख्सियत संबोधित करेंगी। इसके बाद अन्य औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि, सीएम त्रिवेंद्र रावत और अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट को संबोधित करेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को पीएम का कार्यक्रम फाइनल कर दिया। सूत्रों के अनुसार मोदी सात अक्तूबर को विशेष विमान से सुबह लगभग साढ़े दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से स्पोर्ट्स कॉलेज और करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पहले वे प्रदर्शनी का

Read More

सोशल मीडिया पर धमकाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं

बेलगाम होती पुलिस की गोली से मारे गये विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने बुधवार को सवाल किया कि हत्यारे सिपाही के पक्ष में पुलिसकर्मी कैम्पेन कर रहे हैं। …ये लोग अपराधी के लिये चंदा जुटा रहे हैं…। पर, अफसर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। कल्पना ने यह भी कहा कि रोजाना कोई न कोई वीडियो व आडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसमें विवेक के परिवार को धमकी दी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही हैं। आखिर इन पर लगाम क्यों नहीं लगायी जा रही है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का दावा

Read More

Scroll Up