लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जहां एक तरफ पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन की खुशियां मनाई। साथ ही साथ लोगों को स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया। मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा नरेंद्र मोदी ने जो स्वच्छता अभियान चलाया है, उस अभियान के तहत शहर को साफ करने का काम वह लोग कर रहे हैं। साथ ही मोदी जी के हम सभी जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं। आज सेवा सप्ताह भी है, जिसको
Category: राज्य
शिवपाल यादव बोले देश में है अघोषित इमरजेंसी 18 सितंबर को करेंगे प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। पूरा देश आर्थिक मंदी की चपेट में है। उन्होंने कहा कि समूचे देश के विपक्ष को इकट्ठा करके बहुत जल्द वह दिल्ली में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। शिवपाल ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। पूरे देश में अघोषित इमरजेंसी का माहौल है। देश आर्थिक मंदी की चपेट में है। मैं जितने भी असली राष्ट्रवादी व समाजवादी हैं उन्हें एकजुट करके केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। उन्होंने कहा कि इस मसले को
मुलायम सिंह यादव को बड़ा झटका
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने समाजवादी पार्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। संपत्ति विभाग ने सपा के लोहिया ट्रस्ट बंगले को खाली करा दिया है। इससे पहले राज्य संपत्ति विभाग ने कड़ी सुरक्षा के बीच लोहिया ट्रस्ट को अपने कब्जे में ले लिया था। बता दें कि समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट को सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने बनाया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे सभी सरकारी बंगलों को खाली कराने का आदेश सरकार को दिया था जो सरकारी खर्चे पर चल रहे थे, और सरकारी आवंटन किया गया था। इसके पहले कई
बिजली महंगी होने के खिलाफ 21 सितम्बर को प्रदेश व्यापी किसान आंदोलन का एलान
लखनऊ। उ0प्र0 किसान सभा ने योगी सरकार द्वारा बिजली दरों में हर क्षेत्र में की गयी भारी वृद्वि की निंदा करते हुए कहा है कि प्रदेश भर में किये जा रहे प्रतिरोध को आगे बढाते हुए 21 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के साथ ही आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया है। किसानो सहित जनता के सभी हिस्सो से अपील की कि वे सडकों पर उतर कर विरोध में हिस्सेदारी कर सरकार को वृद्वि वापस लेने पर मजबूर करें। किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिना मीटर बिलों पर
तेज रफ्तार कार ने किसान को रौंदा, गंभीर
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही बाया पिपराइच रोड पर स्थित केवटान टोला के समीप एक किसान अपने खेत के किनारे बैठ कर घास काट रहा था। इतने में तेज रफ्तार की कार अनियंत्रित होकर किसान को रौदते हुए खेत में जाकर पलट गई। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से किसान को एंबुलेंस 108 से मेडिकल कालेज भेजा गया। खबर लिखने तक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल से चालक और उसके अन्य सहयोगी फरार हो गए। भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक गुलरिहा थानाक्षेत्र के बरगदही के परतियहवा टोला निवासी अजरुन निषाद सुबह
पहले मुख्यमंत्री के रूप में पंत ने रखी थी यूपी के समग्र विकास की बुनियाद: योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने राज्य के समग्र विकास की बुनियाद की नींव रखी थी। उनका सपना यूपी को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था। राज्य सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है। मंगलवार को लोकभवन में जीबी पंत की 132 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय पंत कुशल प्रशासक के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको
सपा अकेले लड़ेगी 2022 का विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव
लखनऊ। बसपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लडने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लडने का ऐलान किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के तहत बसपा को 10 और समाजवादी पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। नतीजों के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के साथ गठबंधन से अलग हो गईं और विधानसभा उपचुनाव अकेले लडने का ऐलान कर दिया।अखिलेश यादव से जब मायावती को लेकर सवाल किया गया तो उसने इसपर कुछ भी बोलने से साफ इनकार
गिरते हैं शहसवार मैदान-ए-जंग मेंः मायावती
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट जाने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों का साहस बढ़ाते हुए कहा कि ’इसरो’ ने अब तक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि चांद पर कदम रखने के लिए चंद्रयान-2 मिशन ने समस्त भारतीय जनमानस को रोमांचित किया है। इस संबंध में भारतीय वैज्ञानिकों खासकर ’इसरो’ के वैज्ञानिकों ने अब तक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है व उसकी सराहना की जानी चाहिए।
सपा ने बहराइच की बलहा सीट से घोषित किया प्रत्याशी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने यूपी की 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अगले प्रत्याशी घोषणा की है। सपा ने बहराइच की बलहा सीट से किरन भारती को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले सपा ने सहारनपुर की गंगोह सीट से चैधरी इंद्रसेन को और हमीरपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए डॉ. मनोज प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया। हमीरपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को होना है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 7 सितंबर
डाकघर के स्टोर रूम में लगी भीषण आग
लखनऊ विभूतिखण्ड इलाके के एक डाकघर स्टोर रूम में भीषण आग लग गई। जहां आग लगने से डाकघर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बॉक्स के पास हुए शार्ट सर्किट से आग लगी है।यह घटना विभूतिखंड थाना क्षेत्र की है। जहां बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल में स्थित डाकघर में आग लगने से हाहाकार मच गया। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने से डाकघर में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
