अपने देश में मौजूद परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को छुपाने के तरीकों पर उत्तर कोरिया विचार कर रहा है। वाशिंगटन पोस्ट की खबरों की मानें तो अखबार ने खुफिया विभाग के अधिकारियों का हवाला देते हुए लिखा है कि अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों का निष्कर्ष है कि उत्तर कोरिया पूरे तौर पर अपने परमाणु हथियारों का समर्पण करने के पक्ष में नहीं है। उत्तर कोरिया का यह व्यवहार सिंगापुर में 12 जून को उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर बैठक के दौरान बनी सहमति के खिलाफ है। किम ने अमेरिका की
Category: विदेश
PPP के गढ़ में पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के काफिले पर हमला
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के गढ़ ल्यारी में गुस्से से भरे प्रदर्शनकारियों ने पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के काफिले पर हमला कर दिया। घटना में दो लोग घायल हो गये और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि बिलावल कल ल्यारी के बगदादी इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान करीब 100 प्रदर्शनकारियों ने ‘बिलावल वापस जाओ’ के नारे लगाए और उनके काफिले पर पथराव किया। अधिकारियों ने कहा कि पीपीपी अध्यक्ष को कोई चोट नहीं आयी है। हालांकि घटना में एक ट्रक और एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। ल्यारी पीपीपी की पारंपरिक सीट
डोकाला के बाद पहली बार चीन की सेना ने किया तिब्बत में युद्धाभ्यास
तिब्बत में तैनात चीनी सेना ने हिमालय के दूरस्थ क्षेत्र में हथियारों की क्षमताओं और सैन्य-नागरिक सहयोग को परखने के लिए युद्धाभ्यास किया है। भारत के साथ पिछले साल 73 दिनों तक चले डोकाला गतिरोध के बाद पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का तिब्बत में इस तरह का पहला अभ्यास है।. सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बताया पीएलए ने पिछले साल अगस्त में 4,600 मीटर की ऊंचाई पर 13 घंटे तक अभ्यास किया था। रिपोर्ट में बताया गया कि विश्लेषकों ने मंगलवार को हुए युद्धाभ्यास की प्रशंसा करते हुए इसे सैन्य-नागरिक सहयोग की ओर महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही नए युग
चुनावी हस्तक्षेप का मुद्दा उठाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अगले माह हेलसिंकी में प्रस्तावित बैठक में वह अमेरिकी चुनावों में मास्को के कथित रूप से हस्तक्षेप का मुद्दा उठायेंगे। ट्रंप ने कहा, पुतिन के साथ 16 जुलाई को होने वाले शिखर बैठक में वह सीरिया और यूक्रेन विवादों और अन्य अंतरराष्ट्रीय मसलों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे सभी विषयों पर बात करूंगा।’ ट्रम्प ने कहा, ‘हम यूक्रेन के बारे में बात करने जा रहे हैं, हम सीरिया के बारे में बात करने जा रहे हैं। हम चुनावों के बारे में बात करेंगे
अमेरिका के मैरीलैंड में अखबार दफ्तर में गोलीबारी के बाद हिरासत में बंदूकधारी,
वाशिंगटन के पास अमेरिका के ऐतिहासिक शहर एनापोलिस के अख़बार कैपिटल गजेट के दफ्तर में गुरूवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंदूकधारी ने खुलेआम फायरिंग कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हिरासत में हो रही संदिग्ध की पूछताछ को लेकर पुलिस ने बताया है कि वह एक सफेद वयस्क पुरूष है जिससे पास रायफल थी और ऐस लगता है कि उसने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया है। अखबार के रिपोर्टर फिल डेविस ने ट्वीट करते हुए कहा- “बंदूकधारी शीशे के दरवाजे से फायरिंग करते हुए ऑफिस में कई कर्मचारियों पर फायर किया है।” डेविस
ट्रंप का विरोध कर रहे सांसद सहित 600 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
अवैध आप्रवासन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘जीरो टौलरेंस’ नीति के विरोध में सिनेट ऑफिस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे करीब 600 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शनकारियों में अधिकांश महिलायें शामिल थीं जो सफेद कपड़े पहने हुए थीं। प्रदर्शनकारी हार्ट सीनेट कायार्लय भवन के संगमरमर के फर्श खुद को धातु जैसा रजत कंबल में लपेटकर पर बैठे हुए थे। अमेरिकी आप्रवासन अधिकारियों द्वारा अपने परिवारों से अलग प्रवासी बच्चों को भी ऐसे ही कंबल दिए गए थे। प्रदर्शनकारी ‘ज़ोर से कहो, स्पष्ट कहो, आप्रवासियों का स्वागत है’ जैसे नारे लगा रहे थे। इमारत के उपर
हॉरर गेमः ‘डोकी-डोकी लिटरेचर क्लब’ से बच्चों को बचाएं,
ब्रिटेन में एक पिता ने अपने 15 वर्षीय बेटे बेन वॉमस्ले की मौत के लिए ऑनलाइन हॉरर गेम ‘डोकी-डोकी लिटरेचर क्लब’ को जिम्मेदार ठहराया है। उसका आरोप है कि ‘डोकी-डोकी लिटरेचर क्लब’ के हसीन किरदारों ने बेन को गेम की हिंसक और डरावनी दुनिया में इस कदर उलझा दिया कि वह धीरे-धीरे मौत के मुंह में समाता चला गया। मामले में ‘डोकी-डोकी लिटरेचर क्लब’ की भूमिका अभी साबित नहीं हुई है। हालांकि ब्रिटेन में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को सलाह दी जा रही है कि वे बच्चों को इस गेम से दूर ही रखें। आरोप का आधार फरवरी 2021 में
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के खिलाफ लश्कर
जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को मुकालबे के लिए बच्चों की भर्तियां कर रहा है। गुरूवार को आयी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन पिछले साल सुरक्षाबलों से संघर्ष के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया था। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल दुनिया भर में हुए सशस्त्र संघर्षों में 10,000 से ज्यादा बच्चे मारे गए या विकलांगता का शिकार हुए। इसके साथ ही कई अन्य बच्चे बलात्कार के शिकार हुए, सशस्त्र सैनिक बनने पर मजबूर किए गए या स्कूल और अस्पताल में हुए हमलों
डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा बैन को कोर्ट ने रखा बरकरार,
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कुछ देशों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को आज जायज ठहराया। कोर्ट ने उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमें इसे मुस्लिमों के साथ भेदभाव बताया गया था। यात्रा प्रतिबंध के दायरे में आने वाले अधिकतर मुस्लिम देश हैं। अदालत द्वारा चार जजों के मुकाबले पांच जजों के बहुमत वाला यह फैसला ट्रंप प्रशासन की किसी नीति पर पहला ठोस फैसला है। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने बहुमत का फैसला लिखा जिसमें चार अन्य न्यायाधीशों की सहमति भी शामिल थी। रॉबर्ट्स ने लिखा कि राष्ट्रपति के पास आव्रजन के
सभी देश ईरान से तेल आयात बंद करें,
अमेरिका ने मंगलवार को दुनिया के तमाम देशों से कहा कि वे ईरान से कच्चे तेल का आयात बंद कर दें। उसने आगाह किया कि अगर वे 4 नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारी विरोध के बावजूद पिछले महीने ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी। उनके इस कदम से परमाणु समझौते के तहत ईरान के ऊर्जा क्षेत्र पर पाबंदियों में जो रियायत दी गई थी, वे रियायत की अवधि खत्म होने
