खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाढ़ प्रभावित कोच्चि का हवाई सर्वेक्षण रद करना पड़ा। 8 अगस्त से लगातार भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के चलते करीब 200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद बनी राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए वह हेलीकॉप्टर ने निकले, लेकिन कुछ मिनटों में ही उन्हें वापस बुला लिया गया। प्रधानमंत्री की सीएम पी.विजयन के साथ बैठक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी का कोच्चि में खराब मौसम के चलते हवाई सर्वेक्षण रद होने के बाद फिलहाल वे राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन के साथ कोच्चि में बैठक कर
Category: देश
लोगों ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि
भाजपा के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के मृत्यु की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से अपनी राजनीतिक पाठशाला की शुरुआत करने वाले अटल जी के चहेतों की आंखें नम हो गईं। जगह जगह शोक सभाएं आयोजित कर उन्हें लोगों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से आहत उनके सहयोगी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लाट बक्श सिंह ने कहा कि अटल जी के मृत्यु के साथ ही एक युग का अंत हो गया। यह देश की अपूर्णनीय क्षति है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। श्रावस्ती
दिल्ली मेट्रो के पहले यात्री थे
देश की राजधानी दिल्ली में इस समय जो मेट्रो और फ्लाईओवर का जाल बिछा है, उसमें पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। दिल्ली में जब मेट्रो शुरू हुई थी, अटल जी उसमें सफर करने वाले पहले यात्री थे। उनकी सादगी का आलम यह था कि प्रधानमंत्री होते हुए भी उन्होंने टिकट (टोकन) खरीदकर रेड लाइन पर शाहदरा से तीस हजारी के बीच यात्रा की थी। इतना ही नहीं, मेट्रो का पहला स्मार्ट कार्ड बनवाने वाले शख्स भी वाजपेयी ही थे। मेट्रो लाने में बड़ा योगदान : 1995 में भारत सरकार और दिल्ली सरकार ने मिलकर दिल्ली
टाट की पट्टी पर बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ किया था भोजन
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री व राजनीति के अजात शत्रु पं.अटल बिहारी बाजपेयी 1971 में बहराइच दौरे के दौरान पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ भूमि पर बिछाई गई टाट की पट्टी पर बैठकर भोजन किया था। उस समय उन्हें पेट में अलसर की शिकायत थी, जिसकी वजह से उनका भोजन काफी हल्का रखा गया था। भोजन के दौरान जब कमण्डल से उन्हें व कार्यकर्ताओं को देशी घी परोसा गया, तो उन्होंने उसकी बहुत ही तारीफ की। यही नहीं अक्सर बहराइच या अन्य जगहों पर इसकी चर्चा करना नहीं भूलते थे। उस समय भारतीय जनसंघ के वह
वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का लगा तांता
अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंच रहे हैं। नई दिल्ली के लुटियंस जोन में कृष्णा मेनन मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 6-ए के आसपास सुरक्षा का भारी बंदोबस्त है। पुलिस और यातायात पुलिस के साथ-साथ वहां अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती की गयी है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास के दरवाजे सुबह करीब साढ़े सात बजे खोले गये। बाद में वाजपेयी का पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नव-निर्मित
Railway ALP, Technician Exam 2021:
rrb recruitment 2021 ALP Technician CBT 2021 5th day Exam: असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) व टेक्नीशियन पदों के लिए चल रही फर्स्ट स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) का आज 5वां दिन है। अगस्त माह में परीक्षा के लिए 10 दिन रखे गए हैं। 9, 10, 13, 14 अगस्त को परीक्षा हो चुकी है। पांचों दिन की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षाओं में कहीं से कोई तकनीकी खराबी की शिकायत नहीं आई है। लाखों उम्मीदवार देश भर के परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम देने पहुंच रहे हैं। 17 अगस्त के बाद 20 अगस्त, 21 अगस्त, 29 अगस्त, 30 अगस्त व 31 अगस्त को परीक्षा
UPSC Civil Services IAS Interview में पूछा-
UPSC Civil Services IAS Interview: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम पड़ाव इंटरव्यू के दौरान बहुत बार ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं जिन की आपको बिल्कुल उम्मीद नहीं होती। इन सवालों से यह जानने की कोशिश की जाती है कि जब आप आईएएस जैसे प्रतिष्ठित पद बैठेंगे तो किस मसले को आप किस तरीक से हल करेंगे। यूपीएससी 2017 परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया में 25वी रैंक पाने वाले साद मियां खान से उनके इंटरव्यू में ‘जवाबदेही’ पर प्रश्न पूछा गया। उनसे पूछा गया कि जवाबदेही क्या होती है पढ़ें इंटरव्यू के कुछ अंश साद ही की जु़बानी…. ”
स्टूडेंट्स की कंफ्यूजन को किया खत्म
इग्नू सहित देशभर के मुक्त विश्वविद्यालयों में डिस्टेंस एजुकेशन कोर्स को लेकर जारी असमंजस में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों को राहत दे दी है। यूजीसी के अनुसार जिन विश्वविद्यालयों ने 2021-19 में और इससे आगे के सत्रों के लिए मान्यता को आवेदन किया था अभी केवल उन्हीं की सूची जारी की गई है। फिलहाल किसी विश्वविद्यालय या कोर्स की मान्यता खत्म नहीं की है। यूजीसी के अनुसार मान्यता कई स्तरीय प्रक्रिया है। देशभर में अवैध और वैध डिस्टेंस एजुकेशन कोर्स के विवाद के बीच यूजीसी के इस स्पष्टीकरण से लाखों छात्रों को राहत मिलेगी। नौ अगस्त को जो
सभी 14 जिलों में रेड अलर्ट, सेना ने बचाई 100 की जान,
केरल में भारी बारिश और पेरियार नदी पर बने बांध का फाटक खोलने से कोच्चि हवाई अड्डा में पानी घुस गया। इसके बाद हवाई अड्डे को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया। इसके अलावा यहां मेट्रो सेवा भी रोक दी गई है। रोडवेज सर्विस भी रोक दी गई है। प्रदेश में बाढ़ के हालात को देखते हुए सभी 14 जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य में मरने वालों की संख्या 67 से बढ़ कर 80 हो गई है। आज सुबह पल्लकम में भूस्खलन से सात लोगों के मौत की खबर है। इससे मौतों की
एलओसी पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई
भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि तंगधार सेक्टर में पिछली रात को पाकिस्तान की तरफ से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन और घुसपैठ की कोशिशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना के जवानों ने दो पाक रेंजर्स मार गिराए। इससे पहले पुष्पेन्द्र नाम के के भारतीय जवान सोमवार को शहीद हुआ था। वह मथुरा के रहनेवाले थे। पाकिस्तान स्नाइपर अटैक हमले में पुष्पेन्द्र शहीद हो गए। एक दिन पहले भारतीय जवान पुष्पेन्द्र हुआ था शहीद जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में आतंकवादियों की
