गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर दिल्ली रवाना

बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर राष्ट्रीय राजधानी के प्रतिष्ठित एम्स में इलाज के लिए शनिवार की सुबह दिल्ली रवाना हो गए। 6 सितंबर को अमेरिका में मेडकल जांच कराने के बाद वापस लौटे पर्रिकर को गुरुवार की शाम को गोवा के कैंडोलिम में भर्ती कराया गया था। उन्हें इस साल की शुरूआत में करीब तीन महीने अमेरिका में अग्नाशय संबंधी बीमारी का उपचार किया गया था। पर्रिकर ने शुक्रवार की शाम को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बात कर अपने स्वास्थ्य के संबंध में उन्हें जानकारी दी। उसके फौरन बाद पर्रिकर को एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स

Read More

कुलगाम में 5 आतंकी मारे गए, बाकियों की तलाश जारी

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के बाद पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस वक्त गोलीबारी जारी है साथ ही कुछ और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि बारामूला और काजीगुंड के बीच ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर से करीब 72 किलोमीटर दूर दक्षिणी कश्मीर के चौगाम में और आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू की थी। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के

Read More

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गैंगरेप

हरियाणा में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के खिलाफ सख्ती के बावजूद डर के बिना अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली एक कॉलेज स्टूडेंट ने आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ज़ीरो एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को तलाशने में जुट गई है। महिला पुलिस थाने की एसएचओ हीरामनी देवी ने बताया कि हमें पीड़िता की तरफ से घटना की शिकायत मिली है। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई

Read More

हिन्दी दिवस 2021:

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। पहली बार 1953 में हिन्दी दिवस मनाया गया था। 14 सितंबर 1949 में सबसे पहले हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। तब से हर साल इस दिन हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। साल 1947 में जब अंग्रेजी हुकूमत से भारत आजाद हुआ तो देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा था। 1946 में आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान का गठन हुआ। लेकिन भारत की कौन सी राष्ट्रभाषा चुनी जाएगी ये मुद्दा खड़ा था तब हिंदी और अंग्रेजी को नए

Read More

धर्मगुरु से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को इंदौर आ रहे है, इस प्रवास के दौरान वे दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री का यह प्रवास लगभग एक घंटे 2० मिनट का होगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री विशेष विमान से सुबह 1०.35 बजे इंदौर विमानतल पर उतरेंगे, जहां से सैफी नगर की मस्जिद पहुंचकर बोहरा समुदाय के धर्मगुरु से मुलाकात करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 11.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना

Read More

दहेज उत्पीड़न के मामलों में तुरंत गिरफ्तारी हो या नहीं,

देश की सर्वोच्च अदालत दहेज उत्पीड़न मामले (498 A) में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक के खिलाफ दायर याचिकाओं पर शुक्रवारको अहम फैसला सुना सकती है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए.एम.खानविलकर और जस्टिस डी.वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ इस पर अपना फैसला सुनाएगी। दरअसल, इसी साल अप्रैल माह में सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट के दो सदस्यीय पीठ को चुनौती 2017 में इस मामले में चली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने आदेश दिया था कि दहेज उत्पीड़न की

Read More

नए मुश्किल में फंसे नवजोत सिद्धू

क्रिकेटर से राजनेता बने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू नए मुसीबत में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को सुनवाई के लिए मंजूर किया है जिसमें 15 मई को 1988 रोड रेज केस में सिद्धू को एक हजार रूपये जुर्माने के साथ छोड़ने के फैसला के खिलाफ पुनर्विचार याचिका लगाई गई है। इस रोड रेज केस में पटियाला के रहनेवाले गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी। अदालत ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे हत्या को लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई को साबित करता हो। एएम खानविल्कर और संजय किशन कौल की पीठ ने पीड़ित परिवार

Read More

RRB Group D Admit Card 2021

RRB Group D Admit Card 2021: रेलवे ग्रुप डी के जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 17 सितंबर को है, उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। रेलवे ने घोषणा की थी कि परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इससे पहले रेलवे ने एसएसी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ट्रेवल अथॉरिटी भी जारी कर दी। साथ ही सभी उम्मीदवारों के लिए मॉक लिंक भी एक्टिवेट कर दिया ताकि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) की प्रैक्टिस की जा सके, उसे समझा जा सके। इसके अलावा आज उन शेष उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि, शहर व शिफ्ट की भी घोषणा की जाएगी

Read More

पीएम मोदी लेंगे अर्थव्यवस्था का जायजा

इस साल रुपये में करीब 12 फीसदी की बड़ी गिरावट आने के बाद बुधवार को सुधार के संकेतों के बीच देश की अर्थव्यवस्था के हालात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हफ्ते के आखिर में बैठक कर सकते हैं। ये बातें बुधवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में कही गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई और न्यूज़ राइज ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया, देश के शीर्ष वित्त से जुड़े अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे, जिसमें संभावित वित्तीय और मौद्रिक उपायों पर चर्चा की जाएगी। पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया- “वित्त मंत्री अरूण जेटली, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार, प्रधानमंत्री

Read More

जम्मू कश्मीरः सोपोर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला,

जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों के क्षेत्र में छिपे होने की खुफिया खबर मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष ऑपरेशंस समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के जवानों सहित सुरक्षाबलों ने अरामपोरा क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। पलिस ने बताया, “जैसे ही क्षेत्र की घेराबंदी कड़ी की गई, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। शैक्षणिक संस्थानों को

Read More

Scroll Up