पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को भारतीय रेलवे पर निशाना साधते हुए उसके कामकाज पर कई सवाल उठाए और पूछा कि कैसे ट्रेन के लोको पायलट को क्लीन चिट दी जा रही है। अमृतसर में बीते शुक्रवार की शाम रावण दहन देखने के लिए कम से कम 300 लोग रेल की पटरी पर एकत्र हो गए थे। तभी तेज रफ्तार रेलगाड़ी लोगों को रौंदते हुए निकल गई। इस घटना में 61 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। जोड़ा फाटक पर हुए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिद्धू की पत्नी नवजोत
Category: देश
#Metoo की तर्ज पर #MenToo:
मी टू (#Metoo) की तर्ज पर 15 लोगों के एक समूह ने मैन टू (#Mentoo) आंदोलन की शुरुआत करते हुए पुरुषों से कहा कि वो महिलाओं के हाथों अपने यौन शोषण के बारे में खुलकर बोलें। इन लोगों में फ्रांस के एक पूर्व राजनयिक भी शामिल हैं जिन्हें 2017 में यौन उत्पीड़न के एक मामले में अदालत ने बरी कर दिया था। मैन टू आंदोलन की शुरुआत शनिवार को गैर सरकारी संगठन चिल्ड्रन राइट्स इनिशिएटिव फॉर शेयर्ड पेरेंटिंग (क्रिस्प) ने की। क्रिस्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार वी ने कहा कि समूह लैंगिक तटस्थ कानूनों के लिए लड़ेगा। उन्होंने मांग की
अमृतसर हादसा:
अमृतसर ट्रेन ने कई लोगों की जिंदगियां देखते ही देखते रौंद डाली। शुक्रवार के हादसे को लेकर ट्रेन के ड्राइवर ने पुलिस और रेलवे अधिकारियों के सामने यह बयान दिया कि उन्होंने ट्रेन इसलिए नहीं रोकी क्योंकि लोग दुर्घटनास्थल पर पत्थर फेंकने लगे। लेकिन, वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने ड्राईवर के इस बयान को सरासर झूठ करार दिया है। प्रत्यक्षदर्शी बोले- झूठ बोल रहा ड्राइवर दशहरा वाले दिन रावण दहन देख रहे लोगों को पटरी पर रौंदते हुए ट्रेन निकल गई। इस हादसे में 61 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हुए। पीटीआई ने निगम पार्षद के
एमजे अकबर के वकीलों के जवाब
महिला पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया पर ‘मीटू अभियान’ के तहत लगाए गए आरोपों को पूर्व मंत्री एम.जे. अकबर की ओर से कोर्ट में प्रतिवाद किया गया। अकबर की ओर से पैरवी कर रहीं वकील गीता लूथरा ने कहा, अकबर की 40 साल में तैयार छवि धूमिल हुई है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती। दूसरे ट्वीट को 1200 लोगों ने लाइक किया। इन्हें देश-विदेश के मीडिया ने इस्तेमाल किया। रमानी को इन्हें साबित करना चाहिए। लूथरा ने अन्य महिलाओं के ट्वीट्स का भी हवाला दिया। पढ़ें कोर्ट में जज और वकी के बीच सवाल-जवाब। जज: आप किसके वकील हैं?. संदीप कपूर
Dussehra 2021:
रावण सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि तमाम बुराइयों का प्रतीक है, जिसका हर दशहरे पर वध किया जाता है। आज के दौर में हमारे समाज में तमाम बुराइयां हैं जिनका वध बहुत जरूरी है। एक नजर कलयुग के 10 रावणों पर : बलात्कार देश में हर रोज बलात्कार की 106 घटनाएं होती हैं, जिनमें हर चौथी पीड़िता नाबालिग बालिका होती है। ये डराने वाले आंकड़े बताते हैं कि हम इनसान से शैतान होते जा रहे हैं। कलियुग में इस बुराई रूपी रावण का वध करने के लिए हमें ही पहल करनी होगी।. गंदगी स्वच्छता को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान
बुराड़ी के जिस घर में 11 लोगों ने की थी आत्महत्या, खुले उस घर के दरवाजे,
दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत की वजह से सुर्खियों में आया भाटिया परिवार का घर एक बार फिर लोगों की चर्चा का विषय बना गया है। करीब साढ़े तीन माह के बाद गुरुवार को यह घर फिर से खुल गया। मकान के खुलते ही घटना के बाद से चर्चा का विषय बने 11 पाइपों को ललित के बड़े भाई दिनेश ने बुधवार को तुड़वा दिया। दरअसल, 11 मौतों को लोग इन पाइपों से जोड़कर देख रहे थे। इसमें सात पाइपें मुड़ीं थीं और चार सीधी थीं। लोगों का मानना था कि मुड़ी पाइपें मृत महिलाओं
मेनका गांधी ने सभी राजनीतिक दलों को लिखी चिट्ठी,
देश में चल रहे मीटू अभियान पर मुखर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सभी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों को पत्र लिखकर अपने यहां यौन उत्पीड़न के मामलों को देखने के लिए आंतरिक शिकायत समिति का गठन करने को कहा है। मेनका गांधी ने कहा कि राजनीतिक दलों में काम कर रही महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वे इसके पहले मीटू से जुड़े मुद्दे निपटाने के लिए एक समिति का प्रस्ताव कर चुकी हैं। लेकिन, इस समिति को अभी तक पीएमओ ने हरी झंडी नहीं दी है। राजनीतिक दलों को लिखे गए पत्र
जवाब देने के लिए भारत ने उठाया ये कदम
लोकसभा चुनाव से पहले भारत और इसकी सरकार को लक्ष्य कर चीन और पाकिस्तान से चलाए जा रहे दुष्प्रचार का जबाब देने के लिए केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश से लेकर राजस्थान की सीमा तक डेढ़ दर्जन एफएम चैनल शुरू किए हैं। हाल में दोनों पड़ोसी देशों से भारत विरोधी दुष्प्रचार बढ़ने के बाद यह कदम उठाया गया है। पाक सीमा के करीब जम्मू-कश्मीर में उच्च शक्ति वाला एक ट्रांसमीटर भी लगाया गया है, ताकि डीडी कश्मीर की पहुंच को व्यापक बनाकर पाक के चैनलों का झूठ बेनकाब किया जा सके। चीन और पाकिस्तान से भारत विरोधी दुष्प्रचार पहले भी होता
RSS प्रमुख भागवत की मांग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि देश के रक्षा बलों को सशक्त बनाने और पड़ोसियों के साथ शांति स्थापित करने के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर यह भी कहा कि वहां नई सरकार आ जाने के बावजूद सीमा पर हमले बंद नहीं हुए हैं। इसके अलावा भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए की कानून बनाने की मांग की। विजयादशमी के अवसर पर अपने संबोधन में भागवत ने यहां कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा शांति, सहिष्णुता और सरकारों से निरपेक्ष मित्रवत
हयात होटल में गुंडागर्दी मामला :
पांच सितारा होटल हयात के गेट पर एक कपल को पिस्तौल की धौंस दिखा फरार हुए बीएसपी के पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडेय अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी तलाश में यूपी एसटीफ के साथ जुटी दिल्ली पुलिस की टीम उसके घर, कार्यालय व अन्य ठिकानों सहित 17 जगहों पर दबिश दे चुकी है। आशीष की तलाश में खासतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बस्ती, देवरिया, गोंडा और गोरखपुर इलाके के होटलों व गेस्टहाउस में छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, उसके नेपाल भागने
