गाजियाबाद में मंगलवार को मानवता तार-तार करने वाली घटना हुई। एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण दर्द से तड़पती महिला को उसका पति रिक्शे पर लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा। रिक्शे के पावदान पर पड़ी महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन गाजियाबाद के दोनों बड़े सरकारी अस्पतालों में उसे दर्द का इंजेक्शन तक नहीं लगाया गया। डॉक्टरों ने महिला को एंबुलेंस से किसी बड़े सरकारी अस्पताल के लिए रेफर नहीं किया। असहाय पति अपनी बीमार पत्नी को रिक्शे से ही 14 किलोमीटर दूर जीटीबी अस्पताल ले गया। जिला महिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे गाजियाबाद के बहरामपुर निवासी सुंदर अपनी पत्नी
Category: देश
भारत में यहां बसते हैं सबसे संपन्न लोग, ये जिला है सबसे गरीब
अक्सर मन में सवाल आता है कि देश की सबसे संपन्न आबादी किन इलाकों में रहती है? इस सवाल के जवाब के लिए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एनएफएचएस) 2015-16 का विश्लेषण किया गया, तो पता चला कि देश के छह महानगरीय क्षेत्र में देश की एक चौथाई संपन्न आबादी निवास करती है। इनमें से भी 11 फीसदी अकेले दिल्ली-एनसीआर में निवास करती है, यानी संख्या के आधार पर देशभर में सबसे अधिक। एएफएचएस की ओर से छह लाख से अधिक घरों पर किए गए सर्वे के मुताबिक देश के छह महानगरीय क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर, मुंबई-पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु में
आंकड़े बताते हैं कि वाकई सरकारी नौकरियां घटी हैं
रोजगार के आंकड़ों को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार बहस चल रही है। खुद केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने कहा था कि आरक्षण रोजगार देने की गारंटी नहीं है, क्योंकि सरकारी नौकरियां कम हो रही हैं। अगर आंकड़ों की पड़ताल करें तो यह बात वाकई सही लगती है कि ज्यादा सरकारी नौकरियां नहीं हैं। राजनीतिक बहस के बीच रोजगार सृजन को लेकर एनएसएसओ के ताजा आंकड़ा आने तक इंतजार करना होगा। पर हम कुछ और आंकड़ों को देख सकते हैं। आरक्षण का कितना लाभ मिला यह जानने के लिए सरकारी क्षेत्र के आंकड़े ही देखे जा सकते हैं
खेलकूद के लिए पढ़ाई के समय में कटौती
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में खेल का पीरियड अनिवार्य किया जाएगा। अगले साल से स्कूल पाठ्यक्रम में 50 फीसदी की कमी होने के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। राठौड़ ने कहा, हम ऐसे मंच पर आए हैं जहां खेल शिक्षा का हिस्सा नहीं है, यह शिक्षा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय यह सुनिश्चित कर रहा है कि 2019 तक स्कूलों में पाठ्यक्रम 50 प्रतिशत कम कर दिया जाए और तब खेलों का पीरियड नियमित आधार पर होगा।
RRB alp admit card 2021: एडमिट कार्ड हुआ जारी,
RRB Recruitment 2021 ALP and Technician admit card आरआरबी भर्ती एएलपी और टेक्नीशियन भर्ती के लिए फर्स्ट स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 9 अगस्त से शुरू होगा और 31 अगस्त तक चलेगा। पहले चरण के सीबीटी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) 9 अगस्त से ग्रुप सी भर्ती परीक्षा शुरू करने जा रहा है। असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) व टेक्नीशियन के पदों पर 26,502 भर्तियां होनी हैं। इन पदों के लिए दो चरण में सीबीटी होंगे। फर्स्ट स्टेज सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को ही सेकेंड स्टेज सीबीटी के लिए बैठने दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों
करुणानिधि की हालत बिगड़ी, डॉक्टरों ने कहा- अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण
शहर के एक अस्पताल में पिछले दस दिन से भर्ती द्रमुक अध्यक्ष एम. करूणानिधि के स्वास्थ्य की स्थिति खराब हुयी है और उनके महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। कावेरी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। उधर उनकी बिगड़ती हालत को उनकी बेटी कनिमोझी भी अस्पताल पहुंच गई हैं। अस्पताल के बाहर करुणानिधि के समर्थकों की भारी भीड़ लगी हुई है। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविंदन सेल्वाराज ने विज्ञप्ति में कहा, द्रमुक
आईएएस टॉपर शाह फैसल का अब अनुच्छेद-
आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने एक बार भी विवादित बयान दिया है। 2010 बैच के यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर फैसल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 35 ए को रद्द करने से देश के बाकी हिस्से से जम्मू कश्मीर का संबंध खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद चर्चा के लिए कुछ भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विलय भारत के संविधान के लागू होने से पहले हुआ। आईएएस अधिकारी ने हालांकि कहा कि जम्मू कश्मीर के संबंध में विशेष संवैधानिक प्रावधान से देश की संप्रभुता और अखंडता को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा
आर्टिकल 35 ए को लेकर गहराया विवाद, अमरनाथ यात्रा रुकी
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 35A को रद्द करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पंजीयक के समक्ष आवेदन दायर कर सूचित किया है कि वह राज्य में आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए चल रही तैयारियों के मद्देनजर सुनवाई पर स्थगन की मांग करने जा रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, माकपा और कांग्रेस की राज्य इकाई सहित राजनीतिक दल और अलगाववादी अनुच्छेद 35-ए पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। इस अनुच्छेद के चलते जम्मू कश्मीर से बाहर के लोग राज्य में
SC में याचिका दायर करने वाली समीना पर हमला
तीन तलाक व हलाला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली संभल की महिला समीना के घर पर पर कुछ लोगों ने हमला कर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। हमलावरों ने याचिका को लेकर समीना को भी बुरा-भला कहा और परिवार को यहां न रहने देने की धमकी दी। समीना के भाई ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। समीना इन दिनों दिल्ली में रहती है, जबकि उनका परिवार संभल के मोहल्ला हातिम सराय में रहता है। समीना द्वारा तीन तलाक व हलाला के
IGNOU से BTech वालों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत,
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में व्यवस्था दी है कि है इग्नू (इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनीवर्सिटी) से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से किए गए बीटेक डिग्री- डिप्लोमा कोर्स के लिए एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। यह आदेश जस्टिस रोहिंग्टन फाली नारीमन और इंदु मल्होत्रा की पीठ ने इग्नू के 20 से ज्यादा डिप्लोमा और डिग्रीधारी छात्रों की रिट याचिका पर दिया। मुकुल कुमार शर्मा आदि याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि सर्वोच्च अदालत आदेश दे कि इग्नू से मुक्त और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से किए गए डिप्लोमा-डिग्री पाठ्यक्रम वैध
